जालंधर में 44 महिला पार्षद नगर निगम में शामिल हुईं, लेकिन फिर भी मेयर पद से दूर हैं। यह दूसरा मौका है जब महिला पार्षदों की संख्या इतनी अधिक है।
संजय वर्मा, जालंधर। ये दूसरा अवसर है जब 44 पार्षद महिलाएं निगम हाउस में पहुंची है। फिर भी जालंधर के मेयर की कुर्सी अभी भी इनसे दूर है। 1991 में बनी जालंधर नगर निगम के इस बार सातवें चुनाव थे लेकिन किसी भी दल ने महिला पार्षद को मेयर की कुर्सी पर बिठाने पर विचार नही किया। इससे पहले भी जालंधर के 80 वार्ड में से 44 पार्षद महिलाएं ही थी। इस बार वार्ड बढ़ कर 85 तो हुए लेकिन महिलाओं की संख्या 44 ही रही। इस बार महिलाओं की प्रतिशतता कम हुई। मेयर के लिए आप में मंथन चल रहा है वहीं महिला पार्षदों में से
किसी एक को सीनियर डिप्टी मेयर की कुर्सी मिल सकती है। AAP के पास अब 18 महिला पार्षद चुनावों में कांग्रेस की 17, आप की 16, भाजपा की 9 और 1 निर्दलीय महिला उम्मीदवार जीत के बाद हाउस तक पहुंची है। 39 सीट जीतने वाली आप ने बहुमत की जोड़ तोड़ में करते हुए कांग्रेस और भाजपा की एक-एक महिला पार्षद को अपने खेमे में कर लिया। इस तरह आप के पास अब 18 महिला पार्षद है। पहले 80 वार्ड से 44 सीट लेनी वाली महिला पार्षदों की संख्या 55 प्रतिशत थी जो इस बार घट कर 51.76 प्रतिशत रह गई है। फिर भी जीत का आंकड़ा 50 प्रतिशत से उपर रहने के बाद भी महिला पार्षदों को सेकिंड लाइन में रखा गया है। ...कांग्रेस में महिलाओं का दबदबा कांग्रेस की 24 सीटों में से 17 पर महिलाओं ने जीत की बाजी मारी। सबसे अधिक कांग्रेस में जीत हासिल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 70.83 रहा। इसी तरह भाजपा की 19 सीटों में 9 पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर आंकड़ा 47.36 प्रतिशत रखा जबकि आम आदमी पार्टी की कुल 39 सीट में से 16 महिलाओं की जीत से आंकड़ा 4
WOMAN POLITICS MUNICIPALITY ELECTION
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत में शेयर बाजार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारीभारत में शेयर बाजार में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक हर चार नए निवेशकों में से एक महिला है।
और पढो »
सीरिया में पहला क्रिसमस, धार्मिक भय के बीच राहतचर्चों में क्रिसमस मनाया गया, लेकिन क्रिसमस ट्री जलाने के विरोध प्रदर्शनों से चिंता बढ़ी।
और पढो »
घरेलू शेयर बाजारों में निवेशकों की संख्या में वृद्धिडीमैट खातों की संख्या में लगातार वृद्धि से घरेलू शेयर बाजारों में निवेशकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
और पढो »
जालंधर जेल में बनी साजिश: चिनहट बैंक में करोड़ों की चोरीएक साल पहले जालंधर जेल में बनी साजिश से चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक से करोड़ों की चोरी की गई है।
और पढो »
बांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश में हालिया घटनाओं ने भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट के साथ।
और पढो »
Maharashtra CM Crisis: 9 विभागों को लेकर महाराष्ट्र में बिगड़ी बात, नहीं मानें फडणवीस तो शिंदे करेंगे रार!महायुति में शामिल शिवसेना गुट फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए अपना समर्थन देने को तो तैयार हैं, लेकिन बदले में उन्होंने नई महाराष्ट्र सरकार में 9 विभागों की डिमांड की है.
और पढो »