अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे समय तक जीवित राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया। उन्होंने मानवाधिकार और मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कार्टर सेंटर ने रविवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्टर अपने अंतिम क्षणों में जॉर्जिया के प्लेन्स में अपने घर पर थे। अमेरिकी इतिहास में कार्टर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पहले राष्ट्रपति थे। उनकी विरासत मानवाधिकार और मानवता की सेवा से भरी हुई है। लेकिन जब वह राष्ट्रपति थे तो उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बता दें कि जिमी कार्टर मेलानोमा नामक स्किन कैंसर
की बीमारी से पीड़ित थे। अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे थे जिमी कार्टर कार्टर का जन्म एक अक्तूबर 1924 में जॉर्जिया में हुआ था। उनके पिता किसान थे। जिमी कार्टर 1976 से 1980 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, जॉर्जिया में सेनेटर रहे और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी निभाई भूमिका राष्ट्रपति का पद छोड़ने के एक साल बाद उन्होंने 'कार्टर सेंटर' नाम के एक चैरिटी की स्थापना की थी। इस चैरिटी ने चुनावों में पारदर्शिता लाने, मानवाधिकारों का समर्थन करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजूबत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिमी कार्टर की चैरिटी ने दुनियाभर में गिमी कृमि (एक प्रकार परजीवी कीड़ा) को खत्म करने में मदद की है। इसका मतलब है कि उनके प्रयासों से इस बीमारी के मामलों में बहुत कमी आई है। इसके अलावा, कार्टर 90 साल की उम्र में 'हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी' नाम के संगठन के साथ जुड़े रहे, जो लोगों के लिए घर बनाने का काम करता है। नोबेल पुरस्कार से हुए सम्मानित उन्हें साल 2002 में शांति वार्ताओं, मानवाधिकारों के लिए अभियान चलाने और समाज कल्याण के लिए काम करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त होने के बाद कार्टर ने मानव अधिकार सम्बंधित अनेक संस्थाओं, एवं अनेक परोपकारी संस्थाओं के साथ काम किया है। 1982 में कार्टर ने अटलांटा, जॉर्जिया स्थित एमरी विश्वविद्यालय में कार्टर प्रेसिडेंशियल सेंटर की स्थापना की जो लोकतंत्र और मानव अधिका
जिमी कार्टर राष्ट्रपति अमेरिका निधन मानवाधिकार मानवता नोबेल पुरस्कार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधनअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का १०० वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कार्टर अमेरिका के ३९वें राष्ट्रपति थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण संधि और नीतियों को लागू किया।
और पढो »
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधनअमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे और 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था.
और पढो »
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर का निधनअमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर का रविवार को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1977 से 1981 तक राष्ट्रपति पद संभाला था।
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधन, देश में सात दिन का राजकीय शोकपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हुआ है। 92 साल की उम्र में उनका देहांत दिल्ली के एम्स में हुआ। उनके निधन पर देश में शोक है।
और पढो »
फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार आजबॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 24 दिसंबर को अंतिम संस्कार होगा। सोमवार को 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
और पढो »
जिमी कार्टर का निधन, अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति हुए 100 वर्षों केसंयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपने अंतिम क्षणों में जॉर्जिया के प्लेन्स में अपने घर पर थे। कार्टर मानवाधिकार और मानवता की सेवा से भरी विरासत के लिए जाने जाते थे।
और पढो »