जैसलमेर जिले में दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन रात में तेज ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से रात में कड़ाके की ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है।
जैसलमेर जिले में दिन में सर्दी से राहत मिली हुई है, मगर रात को तेज ठंड का असर बना हुआ है। जैसलमेर जिले में उत्तर-पूर्वी हवाओं ने एक बार फिर रात को सर्दी का एहसास दिला दिया है। जिले में सर्द हवाओं के कारण लोगों को रात में कड़ाके की ठंड लग रही है। वहीं दिन में धूप निकलने पर लोगों गर्मी से राहत मिल रही है। जैसलमेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को तेज गति की हवाएं चली। इसकी गति करीब 10-11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवाओं के चलने से लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हुआ और लोग गरम कपड़ों में लिपटे
सर्दी से बचने का जतन करते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हवाएं चलेगी मगर सर्दी का असर अब धीरे धीरे कम होता जाएगा। \मौसम विभाग के अनुसार जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो शनिवार को 25.2 व 11.5 डिग्री रहा था। कुछ दिन पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया था। उसमें अब कमी आई है। रविवार को अलसुबह आकाश में हल्की धुंध छाई रही और उसके बाद दिनभर आकाश साफ रहा और धूप भी अच्छी खिली रही। साथ ही छाया में ठंडक अनुभव होती रही। घरों में बैठे लोगों को भी दोपहर के समय कम्बल व रजाई ओढ़नी पड़ी। शाम को एक बार फिर सर्द मौसम का एहसास हुआ। वहीं सोमवार को आसमान साफ रहा, मगर हवाओं के कारण ठंड का असर रहा। लोग धूप निकलने के बाद धूप सेकते नजर आए
जैसलमेर सर्दी ठंड मौसम हवाएं धूप तापमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इंदौर में फिर लौटेगी सर्दीइंदौर में चार दिनों से ठंड का असर काफी कम हो गया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रविवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस (+4) और रात का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस (+1) रिकॉर्ड किया गया। सोमवार सुबह से मौसम साफ है और विजिबिलिटी 1300 मीटर तक थी। धूप खिलने के साथ ठंड का असर कम हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर फिर बढ़ सकता है।
और पढो »
रायगढ़ में दिसंबर में ठंड का प्रकोपचत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दिसंबर महीने में ठंड का असर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
और पढो »
वाराणसी में ठंड का प्रकोप, तीन की मौतवाराणसी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तीन लोगों की ठंड से मौत हो गई है। कोहरा का असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है।
और पढो »
दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंडदिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। आज से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। धूप का प्रभाव कम होगा और बारिश की संभावना है।
और पढो »
आज की प्रमुख खबरें: दिल्ली में तेज धूप, प्रयागराज में महाकुंभ, अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्तीभारत में दिल्ली में धूप और ठंड, प्रयागराज में महाकुंभ का 13वां दिन, अमेरिका में अवैध प्रवासियों के निर्वासन शुरू, ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया
और पढो »
गोरखपुर में घने कोहरे से सुबह हुई परेशानी, दिन में धूप से राहतगोरखपुर में बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और लोग मुश्किल से सफर कर पाए। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद धूप ने स्थिति में सुधार किया, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिली। लेकिन दिन में तेज धूप के बावजूद, शाम और रात के समय ठंड फिर से बढ़ने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा और रात में ठंड का असर जारी रहेगा।
और पढो »