भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरने की घोषणा कर दी है। उन्होंने रोहतास जिले में कहा कि वह इस बार चुनाव लड़ेंगी और काराकट या डेहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में अब करीब 8 महीने का वक्त बचा है। चुनाव को लेकर सभी राजनीति क दलों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। रोहतास जिले में ज्योति सिंह ने कहा कि इस बार वो बिहार का चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने काराकट या डेहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए हैं। \किस पार्टी से कहां से चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी? ज्योति सिंह ने रोहतास जिले के
सूर्यपुरा ब्लॉक में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे पूछा गया- पवन सिंह की पत्नी किस पार्टी से बिहार में चुनाव लड़ेंगी, बीजेपी, जेडीयू या राजद? और कहां से मैदान में उतरेंगी? इस सवाल का जवाब देते हुए ज्योति सिंह ने कहा, 'फ़िलहाल हम विभिन्न राजनीतिक दलों से बात कर रहे हैं। एक बार यह तय हो जाने के बाद, मैं पहले पार्टी में शामिल होऊंगी और फिर सीट की घोषणा करूंगी।' पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने समय की कमी का हवाला देते हुए पटना जाने में असमर्थता जताई। किसी भी पार्टी के साथ बैठक फ़ाइनल होते ही सीट की घोषणा करने की बात कही।\कैराकट और डेहरी में सक्रियता बढ़ी हाल के दिनों में ज्योति सिंह कैराकट और डेहरी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। स्थानीय लोगों से मुलाकात और उनकी सक्रियता को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इन्हीं दो में से किसी एक सीट से मैदान में उतर सकती हैं।अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सुरक्षा नीतियों की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि, 'नीतीश कुमार के शासन में महिलाएं खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं।' काराकट में ज्योति सिंह के पति पवन सिंह को मिली थी हार। गौरतलब है कि उनके पति पवन सिंह ने 2024 में कैराकट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। एनडीए के उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया था, लेकिन वह CPI-ML के राजा राम सिंह कुशवाहा से हार गए थे। हालांकि, अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन कर राजनीतिक हलकों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी
बिहार विधानसभा चुनाव ज्योति सिंह पवन सिंह काराकट डेहरी राजनीति बीजेपी जेडीयू राजद
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चालोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हुई।
और पढो »
भाजपा ने जारी की तीसरी उम्मीदवार सूची, मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनायाभाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी उम्मीदवार सूची जारी की है जिसमें मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है.
और पढो »
मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने घर से किया मोबाइल वोटिंगपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने घर से मोबाइल वोटिंग सुविधा का इस्तेमाल करके अपना वोट डाला।
और पढो »
आतिशी मार्लेना कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी, जनता से मांगा चंदादिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने जनता से क्राउड फंडिंग के जरिए 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
और पढो »
तेजस्वी यादव: आईएनडीए केवल लोकसभा चुनाव के लिए है, बिहार में राजद और कांग्रेस साथ हैंबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आईएनडीए केवल लोकसभा चुनाव के लिए है और राज्यों के विधानसभा चुनाव में इसकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस शुरू से साथ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कब किसका पैर छू दें, कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब जनता दल यूनाइटेड भाजपा बन गया है। उन्होंने बिहार में डबल इंजन की सरकार के होने के बावजूद राज्य को विशेष दर्जा के सवाल पर कोई प्रगति नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में किसान, मजदूर या नौजवान किसी के लिए काम नहीं हो रहा है और बिहार लगातार पीछे जा रहा है।
और पढो »
झारखंड और दिल्ली में मिला धोखा... मांझी ने बिहार में 20 सीटों पर ठोका दावा; NDA में बढ़ सकती है टेंशनबिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 20 सीटें मिलनी चाहिए जबकि उनके कार्यकर्ताओं ने 40 सीटों का दावा कर रखा है.
और पढो »