कमेंट का जवाब देने में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने भी देर नहीं लगाई. ज्योतिरादित्य के इस डायलॉग पर कमलनाथ ने चुटकी ली. उन्होंने पूछा-कौन सा टाइगर जिंदा है....कागज का या सर्कस वाला. गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के एक अन्य दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी सिंधिया के टाइगर जिंदा है के कमेंट पर जवाब दे चुके हैं.
नई दिल्ली: परिस्थितियां कब बदल जाती हैं, आप अनुमान नहीं लगा सकते. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस की राज्य की सत्ता में वापसी का रास्ता साफ किया था.
कमलनाथ ने राज्य के सीएम पद की शपथ ली लेकिन सरकार और संगठन में लगातार अपनी कथित उपेक्षा से खफा ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस को बाय-बाय कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया. बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों के निष्ठा बदलने के बाद ही राज्य में शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के सत्ता संभालने का मार्ग प्रशस्त हुआ. कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया अब अलग पार्टी में तो स्वाभाविक है कि दोनों के बीच तीखी बयानबाजी का दौर चलेगा ही. शिवराज सिंह के गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था और एक फिल्म का लोकप्रिय डायलॉग 'टाइगर अभी जिंदा है ' का प्रयोग किया था. उन्होंने अपनी अहमियत का अहसास कराते हुए यह कमेंट किया था. इस कमेंट का जवाब देने में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने भी देर नहीं लगाई. ज्योतिरादित्य के इस डायलॉग पर कमलनाथ ने चुटकी ली. उन्होंने पूछा-कौन सा टाइगर जिंदा है....कागज का या सर्कस वाला. यह भी पढ़ेंगौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के एक अन्य दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी सिंधिया के 'टाइगर जिंदा है' के कमेंट पर जवाब दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि एक समय था जब वे और ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया साथ टाइगर का शिकार किया करते थे. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का वर्ष 2001 में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था. शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का कल विस्तार किया गया है. गुरुवार को 20 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की जिसमें 20 कैबिनेट और 8 राज्य स्तर के मंत्री हैं. नए मंत्रियों में 9से 10 सिंधिया समर्थक शामिल हैं. इन 28 मंत्रियों के साथ शिवराज सिंह कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com Jyotiraditya ScindiaMadhya PradeshKamal NathTiger abhi zinda haiटिप्पणियां भारत में कोरोनावायरस महामारी के फैलाव पर नज़र रखें, और NDTV.in पर पाएं दुनियाभर से COVID-19 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरें.
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चीन का नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हांगकांग के बाहर के कार्यकर्ताओं के लिए खतराचीन का नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून हांगकांग के बाहर के कार्यकर्ताओं के लिए खतरा UN Hongkong NationalSecurityLaw ChinaLaw
और पढो »
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बोले ज्योतिरादित्य- 'टाइगर अभी जिंदा है'मध्य प्रदेश में अब 2 टाइगर हो गए हैं. अभी तक शिवराज सिंह चौहान बोलते थे टाइगर जिंदा है, लेकिन गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि टाइगर जिंदा है. सिंधिया के करीब दर्जनभर नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.
और पढो »
'टाइगर जिंदा है' पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- अभी और आएंगे ऐसे बयान देने वाले'टाइगर जिंदा है' पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- अभी और आएंगे ऐसे बयान देने वाले congressvsbjp INCIndia BJP4India ChouhanShivraj JM_Scindia
और पढो »
'टाइगर अभी जिंदा है' वाले सिंधिया के बयान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार- 'एक जंगल में एक ही शेर रहता है'मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम राज्यसभा पहुंच चुके पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस पार्टी के बीच बयानबाजियों का दौरा जारी है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है वाले बयान का जवाब दिया है.
और पढो »
MP: 'टाइगर' पॉलिटिक्स के बीच शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को बताया 'सियार'कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए अरविंद भदौरिया ने कहा कि उनके पूर्वजों ने भी कभी टाइगर का शिकार नहीं किया है. दिग्विजय सिंह चूहे-बिल्ली को मारते रहे होंगे. इस प्रकार की मसखरी के मास्टरमाइंड है दिग्विजय सिंह.
और पढो »




