Beyond the Breaking News

ज्योति स्कूल प्रबंधन को इतनी छूट क्यों? bJP नेता गौरव तिवारी ने टैक्स वसूली नहीं होने पर रीवा नगर निगम को घेरा

Gaurav Tiwari Question Jyoti School Tax Exemption समाचार

ज्योति स्कूल प्रबंधन को इतनी छूट क्यों? bJP नेता गौरव तिवारी ने टैक्स वसूली नहीं होने पर रीवा नगर निगम को घेरा
Rewa NewsBjp Leader Gaurav TiwariBjp Leader Target Rewa Nagar Nigam

Rewa News: बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने ज्योति किंडरगार्टन और सीनियर सेकेंडरी स्कूल को टैक्स में छूट मिलने पर सवाल उठाए हैं। साथ ही नगर निगम को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स वसूलने में अनियमित्ता बरती जा रही है। जब सब संस्थान टैक्स पे कर रही है तो यह छूट ज्योति स्कूल को क्यों दी जा रही...

रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित ज्योति किंडरगार्टन और सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से टैक्स चोरी किया जा रहा है। इस मामले में बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने नगर निगम को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल किए हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम टैक्स को लेकर भारी अनियमितता बरती जा रही है।दरअसल, ज्योति स्कूल को शहर की बेशकीमती जमीन लीज पर दी गई है। लेकिन इसके लिए नगर निगम की तरफ से कोई टैक्स नहीं वसूला जा रहा है। इसको लेकर बीजेपी नेता ने सवाल खड़े किए हैं। साथ ही नगर निगम पर स्कूल से मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब अन्य स्कूल संस्थान टैक्स दे रहे हैं तो ज्योति स्कूल को यह छूट क्यों दी जा रही है? क्या यह एक वर्ग को लाभ पहुंचाने की कोशिश है। या फिर प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है।क्या बोले बीजेपी नेता बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने इसकी जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने ज्योति स्कूल को दिए जमीन दिए जाने पर कहा कि स्कूल को जो बेशकीमती जमीन दी गई है। उस पर स्कूल की बिल्डिंग बनी है। इसका स्कूल के लिए उपयोग मोटी कमाई की जा रही है, लेकिन नगर निगम कोई टैक्स नहीं वसूल रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। साथ ही स्कूल की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखने के लिए कहा है।बच्चे के साथ हुई अमानवीय व्यवहार की शिकायतआपको बता दें कि यह वही स्कूल है जहां एक 5 वर्षीय बालक को स्कूल प्रबंधन ने कड़ाके की ठंड में बिना कपड़े खड़ा रखा गया था। इतना ही उससे बाथरूम तक साफ कराया गया था। मासूम के साथ हुए इस अमानवीय व्यवहार की शिकायत गौरव तिवारी ने मानव अधिकार आयोग के साथ पुलिस प्रशासन से की थी। इसके बाद स्कूल पर एफआईआर हुई थी।बीजेपी नेता ने नगर निगम से किए ये सवालबीजेपी नेता ने ज्योति स्कूल को लेकर नगर निगम से कई सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ज्योति स्कूल नगर निगम का करदाता है की नहीं। मेरी जानकारी के अनुसार स्कूल स्कूल और ज्योति किंडरगार्डन का नगर निगम को कर नहीं जाता है। चाहे फिर संपत्ति कर हो, समेकित कर हो या कचरा टैक्स हो। स्कूल जो रीवा में शिक्षा की इतनी बड़ी संस्था है। जब अन्य स्कूलों का नगर निगम को टैक्स देती है। अन्य फॉर्मेलिटी पूरी करती है। तब ज्योति स्कूल ऐसा क्यों नहीं करती है। इसको नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। नगर निगम क्यों कर रही है अनदेखीगौरव तिवारी से कहा कि अगर कोई ऐसी स्थितियां है जिससे कि संस्था टैक्स नहीं देती है, तो उसे क्लीयर करना चाहिए। और आज तक का जितना भी टैक्स बकाया हो उसकी वसूली करना चाहिए। क्योंकि यह शासन की और नगर निगम की क्षति है।स्कूल की लीज जमीन पर पूछा सवालबीजेपी नेता ने स्कूल को लीज पर दी जमीन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की जो जमीन है करीब 0.

75 एकड़ की है। वह फुल लीज पर है। इसका कुल 18-19000 रेंट या टैक्स हैं। इसको भी जमा नहीं किया जा रहा है। वहां पर कितनी जमीन है वह भी देखना चाहिए। उसका कितना कर होना चाहिए वह भी देखना चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि ऐसी क्या शक्तियां है जो ऐसी कार्रवाई करने से नगर निगम को रोक रही है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। गौरव तिवारी ने कहा कि आम जनता अन्य स्कूलों एवं अलग अलग संस्थानों की तरफ से जो टैक्स दिया जा रहा है उसका उपयोग ज्योति मिशनरी स्कूल के लिए भी हो रहा है। जबकि वह केवल रीवा के संसाधनों का उपयोग कर अपने को लगातार बढ़ा रहा है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rewa News Bjp Leader Gaurav Tiwari Bjp Leader Target Rewa Nagar Nigam ज्योति स्कूल के टैक्स छूट पर गौरव तिवारी का सवाल बीजेपी नेता गौरव तिवारी रीवा न्यूज Mp Samachar Latest News In Hindi मध्य प्रदेश समाचार

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लेटर पिटिशन दाखिल, की गई ये मांगबीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लेटर पिटिशन दाखिल, की गई ये मांगBJP ने शनिवार को अपने सांसदों निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के सुप्रीम कोर्ट और भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना पर की गई तीखी टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया.
और पढो »

हल्द्वानी: नगर निगम की कार्रवाई, 18 बीघा सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमणहल्द्वानी: नगर निगम की कार्रवाई, 18 बीघा सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमणनगर निगम और जिला प्रशासन ने हल्द्वानी में एक बड़े अभियान के तहत बरेली रोड पर पुरानी फैक्ट्री के करीब 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया.
और पढो »

लखनऊ में 31 मई तक ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने पर 10% की छूट बरकरार, मेयर की मुहर के बाद राहतलखनऊ में 31 मई तक ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने पर 10% की छूट बरकरार, मेयर की मुहर के बाद राहतलखनऊ नगर निगम ने भवन स्वामियों को राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छूट योजना को 31 मई तक बढ़ाया है। ऑनलाइन भुगतान पर 10% और ऑफलाइन पर 8% की छूट मिलेगी। इस छूट के कारण हाउस टैक्स वसूली में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है, और डिजिटल भुगतान करने वालों की संख्या 70% तक पहुंच गई...
और पढो »

सुरक्षा की शुरुआत आपसे, संयम रखें, सतर्क रहें... मॉक ड्रिल को लेकर केंद्र ने जारी किया वीडियो, दिए ये निर्देशसुरक्षा की शुरुआत आपसे, संयम रखें, सतर्क रहें... मॉक ड्रिल को लेकर केंद्र ने जारी किया वीडियो, दिए ये निर्देशMock Drill: मॉक ड्रिल को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर नागरिकों और स्वयंसेवकों को सुरक्षा निर्देश दिए हैं.
और पढो »

हर समस्या का हल एक क्लिक में! रांची नगर निगम की नई पहलहर समस्या का हल एक क्लिक में! रांची नगर निगम की नई पहलहर समस्या का हल एक क्लिक में! रांची नगर निगम की नई पहल, होल्डिंग टैक्स से शिकायत तक होगा WhatsApp पर
और पढो »

India Pakistan War: अपनी बर्बादी खुद लिखा रहा पाकिस्तान, आतंकिस्तान पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का प्रहारIndia Pakistan War: अपनी बर्बादी खुद लिखा रहा पाकिस्तान, आतंकिस्तान पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का प्रहारIndia Pakistan War: पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला कर उसकी कमर तोड़ दी है.
और पढो »



Render Time: 2026-06-03 21:31:29