झांसी में दूल्हे की पहली पत्नी ने रोक दी शादी, पुलिस ने तलाक के पेपर देखकर दी इजाजत

Crime समाचार

झांसी में दूल्हे की पहली पत्नी ने रोक दी शादी, पुलिस ने तलाक के पेपर देखकर दी इजाजत
शादीतलाकपुलिस
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

झांसी में एक दूल्हे की पहली पत्नी ने शादी रोक दी। दूल्हे ने तलाक के पेपर दिखाए तो पुलिस ने शादी करने की इजाजत दी।

झांसी पुलिस वर-वधु को थाने ले गई; तलाक के पेपर दिखाए तो पुलिस ने कराए 7 फेरे6 माह पहले सगाई हुई और अब रविवार को शादी हो रही थी। बारात आ चुकी थी और स्टेज पर दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। तभी उसकी पहली पत्नी आ गई। दूल्हे व उसके घरवालों की धुनाई कर दी। पहली पत्नी बोली- “ये शादी शुदा होते हुए दोबारा शादी कर रहा है।”फिर क्या, पूरी शादी में हड़कंप मच गया। पुलिस वर-वधु के साथ पहली पत्नी को थाने ले गई। वहां दूल्हे ने तलाक के पेपर दिखा दिए। ऐसे में पुलिस ने दूल्हे को शादी करने की इजाजत दे दी।

रात एक बजे थाने से जाकर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। यह पूरा मामला झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है।2020 में कन्नौज की सरिका से शादी हुई दूल्हा एडवोकेट दिव्य प्रकाश विक्रम उर्फ अभिजीत हंसारी के रहने वाले हैं। बताते हैं “26 जून 2020 को मेरी शादी कन्नौज की सारिका से हुई थी। शादी के 3 माह बाद सारिका अपने घर चली गई। गहने और कैश भी ले गई। तब 3 अक्टूबर को कोर्ट में केस दायर किया। 2023 में कोर्ट में तलाक का केस कर दिया। कई बार कोर्ट के नोटिस गए, मगर रिसीव नहीं हुए। कोर्ट के आदेश पर विज्ञापन निकलवाया, तब भी पत्नी नहीं आई। ऐसे में कोर्ट ने 20 अप्रैल 2024 को एक पक्षीय आदेश कर तलाक कर दिया।”दूल्हे ने आगे बताया “तलाक के बाद मेरी शादी सिमराहा की वंदना से तय हो गई। सगाई के बाद रविवार को नूर गार्डन में शादी हो रही थी। मैं बारात लेकर पहुंचा तो कुछ रस्में हो चुकी थी। इसके बाद जयमाला होनी थी। मैं स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। तभी सरिका अपने घरवालों के साथ आई और मेरे साथ मारपीट कर दी। बचाने आए अन्य परिजनों को भी पीटा। इसमें मैं, मेरे पिता विधा प्रकाश विक्रम, 3 बहन हर्षिता, दिव्या, किरन, जीजा मोहन व दोस्त समेत अन्य लोग घायल हो गए।पुलिस दूल्हे, दुल्हन और पहली पत्नी को पकड़कर थाने ले गई। दूल्हे ने बताया कि हंगामा के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेरी जान बचाई और मुझे, दुल्हन और सरिका को सदर थाने ले गई। यहां पर मैंने पुलिस को अपने तलाक के कोर्ट पेपर दिखाए। रात करीब एक बजे पुलिस ने शादी करने की इजाजत दी। अब पुलिस की निगरानी में हम लोग शादी कर रहे हैं। सुबह हम लोग केस दर्ज कराएंगे। हमारे कई लोगों को चोट आई है।दुल्हन ने बताया कि “मुझे अपने मंगेतर की पहली शादी के बारे में पता था। यह भी पता था कि उनका तलाक हो चुका है। हमने पेपर देखकर ही शादी तय की थी। करीब 6 माह पहले हमारी धूमधाम से सगाई हुई थी। तब से पहली पत्नी नहीं आई। रविवार रात को शादी होने जा रही थी, तभी स्टेज पर आकर हंगामा करने लगी। इसका भाई मेरे कमरे में आया और बोला कि शादी की तो तुझे जान से मार दूंगा। इसके बाद हम थाने आए। अब पुलिस ने शादी करने की इजाजत दे दी है।”सरिका का कहना है कि घर से जाने के बाद कभी फोन नहीं किया और न ही लेने आए। 8 अक्टूबर 2020 को मैंने कोर्ट में केस डाला था। 5 साल से ये तारीख पर नहीं आए। अब पति बिना बताए दूसरी शादी कर रहा है। सूचना मिलने पर रविवार शाम को झांसी पहुंची। यहां पर गार्डन में पति दूल्हा बनकर बैठा था और शादी कर रहा था। मेरे मना करने पर मारपीट की। मुझे तलाक के बारे में जानकारी नहीं है।सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना आई कि सदर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में झगड़ा हो रहा है। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जांच में पता चला कि अभिजीत उर्फ दिव्य प्रकाश की पूर्व में शादी हुई थी। जिनका तलाक हो चुका है। पहली पत्नी का कहना था कि मेरा तलाक नहीं हुआ है। दोनों के पेपर देखे गए। इसमें दिव्य प्रकाश सही पाए गया। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

शादी तलाक पुलिस झांसी बारात दूल्हा दुल्हन परिवार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे की नशे में धुत हरकतों से दुल्हन की मां ने लिया कठोर फैसलाबेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे की नशे में धुत हरकतों से दुल्हन की मां ने लिया कठोर फैसलाएक बेंगलुरु शादी में दूल्हे और उसके दोस्तों ने शराब पीकर नशे में धुत होकर अनुचित व्यवहार किया। दुल्हन की मां ने इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी।
और पढो »

बदर की तलाश में पुलिस चला रही है सर्च अभियानबदर की तलाश में पुलिस चला रही है सर्च अभियानलखनऊ के होटल में पत्नी और चार बेटियों की बेटे के साथ हत्या करने वाले बदर की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है।
और पढो »

दिल्ली में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कीदिल्ली में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कीधनराज ने अपनी पत्नी दीपा की हत्या कर दी। उसने अपने पत्नी की दोस्ती का पता लगाकर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।
और पढो »

शादी के बाद दुल्हन की हरकत देख चौंक गया दूल्हाशादी के बाद दुल्हन की हरकत देख चौंक गया दूल्हाएक शादी से जुड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे की दुल्हन के दांतों को देखकर हुई प्रतिक्रिया देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
और पढो »

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट का मामला सामनेयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट का मामला सामनेहापुड़ की एक महिला अभ्यर्थी ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का फर्जी सर्टिफिकेट लगाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
और पढो »

इंग्लिश पेपर की तैयारी: आजमगढ़ के टीचर पट्टू सर से सीखें टिप्सइंग्लिश पेपर की तैयारी: आजमगढ़ के टीचर पट्टू सर से सीखें टिप्सआजमगढ़ के प्रसिद्ध इंग्लिश शिक्षक पट्टू सर ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को इंग्लिश पेपर की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दी हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 18:56:50