झांसी में मौसम का करवट बदला, तापमान 24.6 डिग्री पहुंचा

मौसम समाचार

झांसी में मौसम का करवट बदला, तापमान 24.6 डिग्री पहुंचा
मौसमतापमानझांसी
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

झांसी में चार दिनों तक कड़ाके की ठंड के बाद मौसम में करवट आई है। गुरुवार को झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं की गति धीमी पड़ने और तेज धूप के कारण तापमान में उछाल आया।

पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ीं, एक दिन में 4.5 डिग्री बढ़ा तापमान झांसी में 4 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली। गुरुवार को झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तेज धूप और पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंड ी हवाओं की गति धीमी पड़ने से अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री बढ़कर 24.

6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।दिसंबर के अंतिम 10 दिन में बर्फीली हवा चलने से झांसी में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई थी। अलसुबह और शाम को गलन से लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। इसके बाद मौसम ने करवट बदल ली। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई और पूरे दिन धूप रही। पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा की रफ्तार भी कमजोर पड़ने से दिन का पारा बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री था, जो गुरुवार को 4.5 डिग्री बढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यहां सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री कम है।झांसी को छोड़कर प्रदेश में किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा नहीं रहा। 19.4 डिग्री सेल्सिसय के साथ प्रयागराज, बहराइच और उरई संयुक्त रूप से प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे। भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके बाद पारा फिर से गिरने लगेगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

मौसम तापमान झांसी ठंड धूप

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मावठा जैसा अहसास; इंदौर में ठंड बढ़ गईमावठा जैसा अहसास; इंदौर में ठंड बढ़ गईइंदौर में सोमवार को मावठे जैसा मौसम रहा। दिन के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है।
और पढो »

झांसी में बढ़ती ठंड, कोहरा छाया, तापमान में 4 डिग्री गिरावटझांसी में बढ़ती ठंड, कोहरा छाया, तापमान में 4 डिग्री गिरावटझांसी में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आई है।
और पढो »

कोहरे और ठंड के कारण किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीदकोहरे और ठंड के कारण किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीदमें आज हल्का कोहरा रहा। लेकिन जल्दी ही कोहरे का असर खत्म हो गया। इससे पहल मंगलवार दोपहर बाद चली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। शाम को हल्का कोहरा छा गया था। जिसका असर बुधवार सुबह तक रहा। हवा से न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। किसानों को कोहरे और ठंड बढ़ने से फसलों में अच्छी पैदावार की उम्मीद है। यह मौसम रबी की फसलों के लिए अच्छा है। ठंड बढ़ने से सरसों, जौ, गेहूं, चना, मैथी में दाना अच्छा पड़ता है। इससे किसानों को अच्छी पैदावार होने की आस है। तापमान की बात करे तो बुधवार को पिलानी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा है।
और पढो »

2024: भारत के लिए सबसे गर्म साल2024: भारत के लिए सबसे गर्म सालमौसम विभाग के अनुसार, 2024 भारत के मौसम इतिहास का सबसे गर्म साल रहा है। न्यूनतम औसत तापमान में 1901 के बाद से 0.90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
और पढो »

चित्तौड़गढ़ में बादलों के छटने के बाद शीतलहरचित्तौड़गढ़ में बादलों के छटने के बाद शीतलहरचित्तौड़गढ़ में बादलों के छटने के बाद शीतलहर बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 8.2 डिग्री की गिरावट आई है और रात का तापमान 5.3 डिग्री पर आ गया है।
और पढो »

सर्द हवाओं से तापमान में गिरावटसर्द हवाओं से तापमान में गिरावटदोपहर का तापमान 2.5 और रात का तापमान 3 डिग्री गिर गया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 03:12:58