धनबाद में एक मूक बधिर लड़की और गिरिडीह में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनाओं ने लोगों में आक्रोश फैला दिया है. घटना के बाद रोषित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया
झारखंड में धनबाद में एक मूक बधिर लड़की और गिरिडीह में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं पर सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. धनबाद के सरायढेला क्षेत्र में रहने वाली मूक बधिर लड़की को रविवार की रात दो लोगों ने उसके घर से उठा लिया. उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और जख्मी हालत में अपने घर के पीछे की झाड़ी में फेंक दिया. घर के लोगों को रात में इसकी जानकारी नहीं हो पाई.
सुबह जब लड़की घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू हुई. वह झाड़ी में बदहवास और जख्मी हालत में मिली। उसने इशारों ने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन और आस-पास के लोग सोमवार दोपहर में थाने पहुंचे और घटना को लेकर दो आरोपियों अशोक डोम और अजीत डोम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता की धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसीएच में मेडिकल जांच कराई. दूसरी तरफ घटना की जानकारी इलाके में फैली तो लोगों का गुस्सा उबल पड़ा. उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घरों पर पत्थरबाजी भी की. प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां भी थी. पुलिस ने बताया कि इसमें एक आरोपी अजीत डोम बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) में नौकरी करता है. वह अपने पूरे परिवार के साथ रहता है, लेकिन घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही ह
झारखंड दुष्कर्म महिला बच्ची धनबाद गिरिडीह प्रदर्शन आक्रोश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दोषी करार, दुष्कर्म के आरोपित को दोहरे उम्रकैदबदायूं की एक घटना में, तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और आप्राकृति यौन शोषण के आरोपित को दोहरे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
और पढो »
गुजरात में हैवानियत : 10 साल की बच्ची के साथ निर्भयाकांड से भी भयानक क्रूरता10 साल की मासूम बच्ची के साथ गुजरात में निर्भयाकांड जैसे एक भयानक कांड हुआ है. आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और लोहे की रॉड उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाल दी. बच्ची की हालत गंभीर है और १० डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं.
और पढो »
बंगाल के मुर्शिदाबाद में 5 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तारबंगाल के मुर्शिदाबाद में 5 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
और पढो »
2024 में देश की इन 5 बेटियों ने रचा इतिहास, दुनियाभर में बजा इनकी कामयाबी का डंकासाल 2024 में भारत की इन 5 बेटियों ने दुनियाभर में देश का परचम लहराया और विश्व के नक्शे पर हमारी दस्तक को और मजबूत किया.
और पढो »
ऑनर किलिंग के आरोपी पिता-पुत्र से जमानत मिलने के बाद बरामद हुई लड़की ने लगाया न्याय की गुहारउत्तर प्रदेश के महाराजगंज में हुई एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में रच गई एक अद्भुत घटना। तीन साल पहले हुई हत्या के बाद अब लड़की को जिंदा मिला है।
और पढो »
विनोद कांबलीः राजनीति और हालतपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत सुधरने के साथ ही, 2009 में राजनीति में कदम रखने और विधानसभा चुनाव में भाग लेने की बातों को भी याद कराया गया है।
और पढो »