झारखंड विधायक नई दिल्ली जा रहे, राहुल गांधी से मुलाकात

राजनीति समाचार

झारखंड विधायक नई दिल्ली जा रहे, राहुल गांधी से मुलाकात
कांग्रेसझारखंडविधायक
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 53%

राज्य सरकार के सभी विधायक नई दिल्ली जा रहे हैं, जहां वे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे।

राज्य सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों समेत सभी विधायक नई दिल्ली जाएंगे। सभी को पांच फरवरी को आने को कहा गया है। इसकी विधिवत सूचना भी विधायक ों को प्रेषित की गई है। सभी विधायक ों की छह फरवरी को वहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात प्रस्तावित है। मुलाकात के दौरान कांग्रेस आलाकमान को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। नई सरकार गठित होने के बाद सभी विधायक ों के साथ यह आलाकमान की पहली मुलाकात भी होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी रांची आए थे, लेकिन उसे वक्त सभी विधायकों से मुलाकात नहीं हो पाई थी। कांग्रेस सेवादल ने बजट को बताया गरीबों के लिए झुनझुना उधर, जमशेदपुर में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अरबिंद साहू ने मोदी सरकार की बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये बजट उद्योगपतियों के लिए मलाई की तरह है। इस बजट से उद्योगपति और भी अमीर बनेंगे और गरीबों और किसानों को सरकार ने झुनझुना पकड़ाने का काम किया है। मजदूर वर्ग को 12 लाख तक छूट देकर पूराने स्लैब को बंद करने का रास्ता साफ कर लिया है। नौकरी का रास्ता खोजने के बजाय पढ़े-लिखे लड़कों को ट्रेनिंग के नाम पर धकेला जा रहा है और उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों को अपने अनाज का उचित मूल्य पाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है और मोदी सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। गरीबों को दिए हुए कर्ज को जबरन वसूलने का काम सरकार करती है। सलीम अंसारी को रांची जिला कांग्रेस के सचिव बनाया गया है। रांची कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रमाण पत्र देकर कार्यभार सौंपा। ज्ञात हो कि सलीम अंसारी पूर्व में बेड़ो, इटकी प्रखंड में अध्यक्ष रह चुके हैं। सलीम अंसारी को मनोनीत किये जाने पर पूर्व मंत्री सह लोहरदगा विधायक लोहरदगा डॉ. रामेश्वर उरांव, कांके विधायक सुरेश बैठा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रांची जिला मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने बधाई दी है। भाकपा जिला सचिव की अगुआई में कइयों ने थामा कांग्रेस का दामन रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भाकपा जिला सचिव सह राज्य परिषद सदस्य प्रकाश रजक की अगुआई में कई भाकपा सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में सभी नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मौके पर कार्यालय प्रभारी सह ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सह प्रभारी राजेश वर्मा ने सभी को कांग्रेस का अंग वस्त्र एवं माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कांग्रेस झारखंड विधायक नई दिल्ली राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे मुलाकात राज्य सरकार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

राहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चाराहुल गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चालोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हुई।
और पढो »

दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयुक्त से फिर मांगी मुलाकातदिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयुक्त से फिर मांगी मुलाकातदिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद, मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोट काटने और जोड़ने को लेकर तत्काल मुलाकात का समय मांगा है।
और पढो »

राहुल गांधी नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रचार करेंगेराहुल गांधी नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रचार करेंगेकांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी प्रचार करेंगे।
और पढो »

दिल्ली चुनाव में सीलमपुर से राहुल गांधी की एंट्री, कांग्रेस को कितने फायदे की उम्‍मीददिल्ली चुनाव में सीलमपुर से राहुल गांधी की एंट्री, कांग्रेस को कितने फायदे की उम्‍मीदराहुल गांधी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोर्चे पर पहले ही पहुंच गये हैं. दिल्‍ली के सीलमपुर से इसका आगाज होगा.
और पढो »

राहुल गांधी करेंगे दिल्ली में दो बड़ी रैलियांराहुल गांधी करेंगे दिल्ली में दो बड़ी रैलियांकांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी आज दिल्ली में दो बड़ी रैलियां करेंगे. राहुल गांधी पटपड़गंज और ओखला में रैली करेंगे.
और पढो »

राहुल गांधी ने पटना में लालू यादव से की मुलाकात, हुआ ऐसा स्वागत; बिहार चुनाव पर भी चर्चाराहुल गांधी ने पटना में लालू यादव से की मुलाकात, हुआ ऐसा स्वागत; बिहार चुनाव पर भी चर्चाRahul Gandhi Patna Visit: राहुल की Lalu-Tejashwi से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 08:04:38