कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण झारखंड के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट आई है। रांची, धनबाद और पलामू समेत कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड बरकरार रहने की चेतावनी जारी की है।
जागरण संवाददाता, धनबाद/रांची। झारखंड के मौसम में एकदम बदलाव आ गया है। कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रांची, धनबाद, पलामू समेत कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। आने वाले 24 घंटों में मौसम और भी ठंड ा होने की संभावना है। इन शहरों में तापमान तेजी से गिरने की आशंका है और यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी पहुंच सकता है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से सावधान रहना चाहिए। अधिक ठंड के कारण दिन में भी ठंढक का एहसास हो रहा है।
अधिक ठंड से बचने के लिए ज्यादा ठंड पानी से नहाने से बचना चाहिए।\ धनबाद में पिछले 24 घंटों में तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 9.1 डिग्री पर आ गया है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह कोहरा छाया हुआ है और दिन में भी धीमी गति से चल रही ठंडी हवाएं हैं। गुनगुनी धूप भी ठंडक कम नहीं कर पा रही है। दोपहर में भी ठंड का असर रहा है, पर शाम ढलते ही फिर से ठंडी हवाओं ने दस्तक दी, जिससे रात का मौसम और भी सर्द हो गया है। इस सर्द मौसम का असर अगले दो दिनों तक रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान बढ़ने का अनुमान है।\ मौसम विभाग के अनुसार, 10 फरवरी के बाद राहत मिल सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय हो रहा है। इससे बादलों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है। बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। तापमान बढ़ने से मौसम में गर्माहट घुलेगी
जलवायु परिवर्तन मौसम पूर्वानुमान ठंड सर्दी तापमान बर्फीली हवाएं
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
झारखंड में ठंड एक बार फिर लौटी, 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचेझारखंड में आधे से अधिक जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है। गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।
और पढो »
झारखंड में बढ़ती ठंड: तापमान 5 डिग्री से नीचे, लोग ठिठुर रहेझारखंड में सर्दियों का कहर जारी है। कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जमशेदपुर में भी तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नही बताई है।
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में दूसरी रात भी ठंड तेज, 3.6 डिग्री तापमान में कमीशनिवार को धूप के बावजूद गलन का असर ज्यादा रहा। बदलते मौसम के कारण चित्तौड़गढ़ में फिर से ठंड बढ़ी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
और पढो »
मध्य प्रदेश में कहर बरपा रही ठंड, पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के नीचेमध्य प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे चला गया। राजगढ़ में 1.6, शाजापुर में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में सर्द हवाओं का कहर, तापमान में 5 डिग्री से अधिक गिरावटचित्तौड़गढ़ में सर्द हवाओं के चलने से एक ही रात में तापमान में 5 डिग्री से अधिक गिरावट आई है। सोमवार रात को हुई बूंदाबांदी के बाद अचानक ठंड वापस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में चित्तौड़गढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
और पढो »
राजस्थान में ठंड का प्रकोप, तापमान 10 डिग्री से नीचेराजस्थान के शहरों में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के चलते तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 48 घंटों तक इसी तरह की सर्दी रहने की संभावना है, लेकिन 9 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और लोगों को राहत मिलनी शुरू होगी।
और पढो »