स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति विवाद मामले में जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सुनवाई की। कमेटी ने सरकार को नियुक्त अभ्यर्थियों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, अधूरे दस्तावेज जमा करने पर नाराजगी भी...
झारखंड टीचर नियुक्ति विवाद: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सरकार से मांगी नियुक्त अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति विवाद मामले में जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सुनवाई की।अधूरे दस्तावेज जमा करने पर कमेटी ने जताई नाराजगी।स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े नियुक्ति विवाद मामले में शनिवार को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कमेटी ने सरकार को नियुक्त अभ्यर्थियों से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें नियुक्ति से जुड़े कार्यालय आदेश, विषयवार एवं कैटेगरीवार प्राप्तांक, जिलावार मेरिट सूची सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सम्मिलित हैं। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी। मामले में अधिवक्ता चंचल जैन, तान्या सिंह और अमृतांश वत्स सहित कई अधिवक्ता पक्ष रख रहे हैं। सुनवाई के दौरान जेएसएससी ने पूर्व में मांगे गए कुछ दस्तावेज कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए, जबकि राज्य सरकार की ओर से भी नियुक्त अभ्यर्थियों से संबंधित दस्तावेज जमा किए गए।कमेटी ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज को अपूर्ण बताते हुए नाराजगी जताई। पिछली सुनवाई में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने राज्य सरकार और जेएसएससी को निर्देश दिया था कि वे नियुक्ति परीक्षा से संबंधित स्टेट मेरिट लिस्ट, नियुक्त किए गए शिक्षकों के नाम, प्राप्तांक, नियुक्ति तिथि और अन्य विवरण प्रस्तुत करें। कमेटी में प्रार्थियों के अधिवक्ताओं को संबंधित दस्तावेजों की साफ्ट कापी उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है, ताकि अभ्यर्थी अपने-अपने प्राप्तांक का मिलान कर सकें और नियुक्ति प्रक्रिया में हुई किसी भी संभावित गड़बड़ी, त्रुटि अथवा अनियमितता को समिति के समक्ष रख सकें। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दायर 257 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी और तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उक्त कमेटी राज्यस्तरीय मेरिट की खामियों की जांच कर रही है।.
झारखंड टीचर नियुक्ति विवाद: फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सरकार से मांगी नियुक्त अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति विवाद मामले में जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सुनवाई की।अधूरे दस्तावेज जमा करने पर कमेटी ने जताई नाराजगी।स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े नियुक्ति विवाद मामले में शनिवार को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कमेटी ने सरकार को नियुक्त अभ्यर्थियों से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें नियुक्ति से जुड़े कार्यालय आदेश, विषयवार एवं कैटेगरीवार प्राप्तांक, जिलावार मेरिट सूची सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सम्मिलित हैं। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी। मामले में अधिवक्ता चंचल जैन, तान्या सिंह और अमृतांश वत्स सहित कई अधिवक्ता पक्ष रख रहे हैं। सुनवाई के दौरान जेएसएससी ने पूर्व में मांगे गए कुछ दस्तावेज कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए, जबकि राज्य सरकार की ओर से भी नियुक्त अभ्यर्थियों से संबंधित दस्तावेज जमा किए गए।कमेटी ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज को अपूर्ण बताते हुए नाराजगी जताई। पिछली सुनवाई में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने राज्य सरकार और जेएसएससी को निर्देश दिया था कि वे नियुक्ति परीक्षा से संबंधित स्टेट मेरिट लिस्ट, नियुक्त किए गए शिक्षकों के नाम, प्राप्तांक, नियुक्ति तिथि और अन्य विवरण प्रस्तुत करें। कमेटी में प्रार्थियों के अधिवक्ताओं को संबंधित दस्तावेजों की साफ्ट कापी उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है, ताकि अभ्यर्थी अपने-अपने प्राप्तांक का मिलान कर सकें और नियुक्ति प्रक्रिया में हुई किसी भी संभावित गड़बड़ी, त्रुटि अथवा अनियमितता को समिति के समक्ष रख सकें। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दायर 257 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी और तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उक्त कमेटी राज्यस्तरीय मेरिट की खामियों की जांच कर रही है।
Teacher Appointment Dispute Fact-Finding Committee Justice Gautam Kumar Chaudhary JSSC Recruitment 2016 Ranchi News Jharkhand High Court Appointment Irregularities Merit List Investigation Government Documents Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
झारखंड में 20 मई तक बारिश की संभावना: 17 और 18 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनीJharkhand weather alert Orange alert for May 17-18 with heavy wind and thunderstorm warning. Follow Dainik Bhaskar.
और पढो »
Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार को क्यों लगी हाईकोर्ट से फटकार? 7 साल में 425 लोगों की मौत पर रिपोर्ट तलबJharkhand Custodial Death: झारखंड में पुलिस हिरासत में मौत के मामलों को लेकर हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार को फटकार लगाई है और एक विस्तृत रिपोर्ट भी तलब कर ली है।
और पढो »
PM Modi's Fact Check on Misleading Travel ReportPrime Minister Narendra Modi's Fact Check on a Misleading Travel Report highlights the strategic reasons behind the decision to fact-check such content on social media to control misinformation and maintain public trust in the government.
और पढो »
Road Safety: अब बिना हेलमेट और गलत पार्किंग पर नहीं मिलेगी राहत, जयपुर में बड़ा अभियान शुरू | Jaipur District Road Safety Committee Meeting Road Safety Guidelines Traffic ManagementRoad Safety Committee: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन की पालना के निर्देश। जयपुर में ब्लैक स्पॉट्स सुधार और ट्रैफिक प्रबंधन पर जिला कलक्टर ने की समीक्षा।
और पढो »
UPESSC Teachers Recruitment : प्राचार्य पद के लिए आवेदन शुल्क 3000 एवं प्रधानाचार्य का 2000 रुपये निर्धारित - upessc teacher recruitment application fees set for various postsउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विभिन्न शिक्षक भर्ती पदों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित कर दिए हैं। रिक्त पदों का विवरण ई-अधियाचन पोर्टल पर प्राप्त होने के बाद भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
और पढो »
Jharkhand News: अब रात में भी दिन जैसा चमकेगा पाकुड़, सोलर लाइटों से जगमगाएंगी सड़केंJharkhand News: पाकुड़ जिले की सड़कों को रात में रोशन करने के लिए सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाने का काम तेज हो गया है. जेरेडा द्वारा पहले चरण में 40 लाइटें लगाई जा रही हैं. राज्य | झारखंड
और पढो »




