मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 जनवरी को राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन 10 और 11 जनवरी को फिर से बढ़ोतरी की संभावना है।
रांचीः झारखंड में एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 जनवरी को राज्य के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 10 और 11 जनवरी को फिर से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री का अंतररांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि जैसा कि पूर्वानुमान था 7 जनवरी की सुबह तक पूरे झारखंड में न्यूनतम तापमान में 2
से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 11.4, जमशेदपुर का 13.2, डालटनगंज का 12, बोकारो का 12.5, चाईबासा का 11.0, सरायकेला का 13.0 और गढ़वा का 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असरअभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन 11 और 12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी का अनुमान है और राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा।झारखंड में ठंड का 'ठिकाना' नहीं, कभी ऊपर कभी नीचे!बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों को ठंड भी लग सकती है
झारखंड मौसम ठंड बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
झारखंड में साल का आखिर और नए साल में बारिश और ठंडझारखंड में नए साल के स्वागत में बारिश और ठंड की संभावना है। पाकिस्तान से आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने से राज्य के मौसम में बदलाव आएगा।
और पढो »
मध्य प्रदेश में ठंड से राहत, फिर से बढ़ने की आशंकामध्य प्रदेश में बुधवार को कड़ाके की ठंड से राहत मिली, लेकिन फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है.
और पढो »
झारखंड में ठंड का कहर: लोगों को रूह कपा देने वाली ठंड का एहसासझारखंड में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है जिससे लोगों को रूह कपा देने वाली ठंड का एहसास होगा।
और पढो »
ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »