प्रशांत कुमार, झारखंड के रामगढ़ जिले का एक व्यक्ति, कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2026 के स्थानीय चुनावों में काउंसलर पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
रामगढ़: झारखंड का एक बेटा प्रशांत कुमार अब यूनाइटेड किंगडम (UK) में अपनी राजनीति क पारी शुरू करने जा रहे हैं। कंजरवेटिव पार्टी ने 2026 के स्थानीय चुनावों में काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। प्रशांत ने अपनी पढ़ाई झारखंड के रामगढ़ जिले के एक स्कूल से की है। टाटा समूह में काम करने के बाद वे अब यूके में रहते हैं और सामाजिक और राजनीति क रूप से सक्रिय हैं। शुरु से ही सामाजिक कार्यों में रुचिजानकारी के अनुसार, उनकी स्कूली शिक्षा रामगढ़ जिले के घाटोटांड़ स्थित होली क्रॉस स्कूल में हुई। स्कूल
के दिनों से ही वे सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे और आदिवासी छात्रों की मदद करते थे। वनवासी कल्याण आश्रम से भी जुड़े रहे। इतना ही नहीं, शुरुआती दिनों में वे बीजेपी से भी जुड़े रहे। टाटा समूह से जुड़ा रहा परिवारजानाकारी के अनुसार, प्रशांत का परिवार टाटा समूह से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके परदादा, दादा और पिता, और उनकी पत्नी लक्ष्मी के परिवार के तीन पीढ़ियों ने भी टाटा स्टील में काम किया है। प्रशांत खुद टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) में डिजिटल और डेटा प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने टाटा सॉल्ट, टेटली और टाटा टी जैसे बड़े ब्रांड्स का नेतृत्व किया। मुंबई से लंदन जाने से पहले वे टाटा समूह में काम करते थे।बचपन में आएसएस से जुड़ रहेप्रशांत हमेशा से ही राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहे हैं। वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं। बेंगलुरु में उन्होंने आईटी मिलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष का मार्गदर्शन भी मिला। एक बार उन्होंने बीएल संतोष से RSS प्रचारक बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन मां की अनुमति न मिलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।कंपनी भी चलाते हैं प्रशांतप्रशांत ने 'डिजिटल फॉर ह्यूमैनिटी CIC' नाम की एक कंपनी भी शुरू की है, जो युवाओं और उद्यमियों को अपने व्यवसाय बढ़ाने में मदद करती है। 2014 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान में छह महीने तक बड़ोदरा में BJP के लिए काम किया। झारखंड में खुशी की लहरवर्तमान में वे यूके में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी झारखंड के अध्यक्ष हैं और भारत, यूके और यूरोप के उद्यमियों को एक साथ लाने का काम कर रहे हैं। वे युवाओं को स्टार्टअप्स और उद्यमियों को अपने व्यवसायों को बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रशांत कुमार के UK की राजनीति में कदम रखने से झारखंड के लोगों में खुशी है
प्रशांत कुमार यूके राजनीति टाटा RSS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Fact Check: मॉर्निंग सिकनेस बच्चे को सुरक्षित रखने का नेचुरल तरीका? डॉक्टर ने कहा- 'सच है'इंस्टाग्राम पर मौजूद एक रील में बताया जा रहा है कि प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस शिशु को सेफ रखने का नेचुरल तरीका है। आइए जानते हैं कितना सच है यह दावा।
और पढो »
विनोद कांबलीः राजनीति और हालतपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत सुधरने के साथ ही, 2009 में राजनीति में कदम रखने और विधानसभा चुनाव में भाग लेने की बातों को भी याद कराया गया है।
और पढो »
झारखंड में भाजपा का नया प्रयोग: रघुवर दास वापसीझारखंड में भाजपा का नया प्रयोग रघुवर दास की वापसी से शुरू हो रहा है। करारी हार के बाद पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास में तारणहार दिख रहा है।
और पढो »
गुल अब्बास से बवासीर का इलाजछत्तीसगढ़ में एक पारंपरिक विधि से बवासीर का इलाज किया जा रहा है.
और पढो »
भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामले सामने आएकर्नाटक के बेंगलुरु में दो शिशुओं में HMPV वायरस का पता चला है। चीन में HMPV के मामलों में उछाल देखा जा रहा है।
और पढो »
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लोग घरों में कैदउत्तर प्रदेश में दिन पर दिन बढ़ती जा रही ठंड में लोग घरों में कैद हो रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखने की सलाह दी है।
और पढो »