Jharkhand Weather Today 10 May: झारखंड में मौसम का मिजाज जानलेवा हो गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य में टर्फ लाइन के प्रभाव से आंधी, बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया...
रांची: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम ने कहर बरपाया है। बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान तक फैली टर्फ लाइन के प्रभाव से राज्य में आंधी-पानी और वज्रपात की घटनाओं में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कोडरमा, लातेहार और चतरा जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान से बांग्लादेश तक एक टर्फ लाइन और उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है। इसके चलते तापमान में तो भारी गिरावट आई है, लेकिन जानमाल का खतरा बढ़ गया है।वज्रपात ने छीनी पांच जानेंझारखंड में शनिवार को हुई वज्रपात की घटनाओं ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। सबसे हृदयविदारक घटना कोडरमा के सतगावां प्रखंड में हुई, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला, उनका बेटा और बुआ शामिल हैं। इसके अलावा लातेहार के बालूमाथ में एक युवक और चतरा के टंडवा में एक किशोरी की मौत ठनका गिरने से हुई है। कोडरमा: एक ही परिवार के 3 लोगों की वज्रपात से मौत। लातेहार और चतरा: वज्रपात से 2 अन्य लोगों की मौत और 3 लोग घायल। हवा की रफ्तार: 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली आंधी। तापमान: रांची में अधिकतम तापमान 33.
3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। बोकारो: अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई।तापमान में गिरावट का असरबारिश और ठंडी हवाओं के कारण झारखंड के कई जिलों के तापमान में 4 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्थान से बांग्लादेश तक और उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक बनी टर्फ लाइन के कारण यह मौसमी बदलाव आया है। मेदिनीनगर 39.4 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि अन्य जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है।अगले चार दिनों के लिए चेतावनीमौसम विभाग ने साफ किया है कि आफत का ये सिलसिला अभी थमेगा नहीं। अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है। विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें, क्योंकि ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा।
Jharkhand Weather Update Today 10 May 10 May Weather Ranchi Weather Update Today Ranchi Weather Update Today 10 May Weather Update Today Weather Update Today 10 May झारखंड का आज का मौसम अपडेट 10 मई का मौसम अपडेट 10 मई का मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड में मौसम रहेगा शुष्क, सुबह हल्का कोहरा: अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, ठंड से अभी पूरी त...Jharkhand weather forecast: Temperature to rise up to 4 degrees Celsius. Follow latest updates on weather in Jharkhand.
Read more »
झारखंड के 5 से अधिक जिलों में कुहासा: रांची और आसपास 27°C रहेगा पारा, तापमान में उतार-चढ़ाव का रहेगा दौरJharkhand weather forecast: Ranchi, Bokaro, Hazaribagh, Ramgarh, Dhanbad. Weather department predicts light fog affecting visibility in central Jharkhand districts.
Read more »
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हवा हुई ठंडी; कांपा झारखंड: जिलों में मीनिमम टेंपरेचर 10 डिग्री के नीचे, कल से चार ...Jharkhand weather alert: Minimum temperatures dip below 10 degrees Celsius across districts due to Western Disturbance. Follow latest updates.
Read more »
Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड के 48 शहरी निकायों में मतदान जारी, विकास, सफाई और बुनियादी सुविधाएं बने वोटरों के मुख्य मुद्देJharkhand News | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav Today 23 February | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Elections | Nikay Chunav in Jharkhand | झारखंड
Read more »
झारखंड में तेज आंधी-बारिश से बदला मौसम: आज 10 जिलों में अलर्ट; वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश, 115 दि...Jharkhand Weather Update: 10 districts on alert for rain & lightning. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान: रंगों के त्योहार तक मौसम गर्म हो जाने का अनुमान, सुबह-रात लोगों को महसूस होग...Jharkhand weather update 2026, temperature rising from today, light chill morning and evening.
Read more »



