ट्रंप का विश्व आर्थिक मंच पर संदेश: चीन से अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना

राजनीति समाचार

ट्रंप का विश्व आर्थिक मंच पर संदेश: चीन से अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना
डोनाल्ड ट्रंपचीनरूस
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच पर चीन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात की। उन्होंने चीन के साथ अच्छे संबंध बनाने की बात कही और रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युद्ध को रोकने के लिए मानव शरीर को ही बलिदान करना होगा।

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप दुनिया की बड़ी ताकतों के साथ कैसे रिश्ते रखेंगे? भारत और चीन के प्रति उनका क्या रूख रहेगा? चीन ी राष्ट्रपति की तरफ से ट्रंप को किए गए फोन के क्या मायने हैं? इन तमाम सवालों पर ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच पर जवाब दिया। उन्होंने चीन ी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध होने जा रहे हैं। हम बस निष्पक्षता चाहते हैं। हम लाभ उठाने की ताक में नहीं, हम बस एक समान अवसर चाहते

हैं।'\चीन के साथ अमेरिका के कैसे रिश्ते चाहते हैं ट्रंप ट्रंप ने कहा, 'चीन के साथ हमारा बहुत बड़ा घाटा रहा है। बाइडन ने इसे हाथ से निकल जाने दिया...यह सिर्फ एक अनुचित संबंध है, जिसे अमेरिका और चीन को मिलकर निष्पक्ष बनाना होगा। हमें इसे असाधारण नहीं बनाना है, हमें इसे एक निष्पक्ष संबंध बनाना है।' ट्रंप ने चीन के साथ अमेरिका के वर्तमान रिश्ते को लेकर कहा, 'अभी यह एक निष्पक्ष संबंध नहीं है। घाटा बहुत बड़ा है, जैसा कि बहुत से अन्य एशियाई देशों के साथ भी है। हमारे पास बहुत बड़ा घाटा है और हम ऐसा ही चलने नहीं दे सकते। कोरोना के कारण अमेरिका और चीन के संबंध बहुत तनावपूर्ण अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'मुझे राष्ट्रपति शी बहुत पसंद हैं, मैं हमेशा से उन्हें पसंद करता रहा हूं। हमारे बीच हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। वुहान से कोविड-19 के आने के बाद अमेरिका और चीन के संबंध बहुत तनावपूर्ण थे...लेकिन इससे इतर हमारे बीच हमेशा बढ़िया संबंध रहे हैं। हम चीन के साथ बहुत अच्छे संबंध रखने के अलावा साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं।'\#WATCH | World Economic Forum | On US-China relations and his telephone conversation with Chinese President Xi Jinping, US President Donald Trump says, "He called me. But I see it very good. I think that we are going to have a very good relationship. All we want is fairness. We… pic.twitter.com/6yqTt7nkDS— ANI (@ANI) January 23, 2025 परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में बात ट्रंप ने कहा, 'उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने में भी चीन मदद कर सकता है। उनके पास दोनों देशों के परिप्रेक्ष्य में बहुत अधिक शक्ति है... अमेरिका परमाणु निरस्त्रीकरण भी देखना चाहेगा। वास्तव में, 2020 के हास्यास्पद अमेरिकी चुनाव परिणाम से पहले, राष्ट्रपति पुतिन के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में बात हो रही थी। हम दोनों अमेरिका और रूस के परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में बात कर रहे थे। शायद चीन भी साथ आ गया होता। ऐसा होता तो बाकी दुनिया ने भी रूस का अनुसरण किया होता बकौल ट्रंप, राष्ट्रपति पुतिन को परमाणु हथियारों पर कटौती करने का विचार वास्तव में पसंद आया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2020 के चुनाव में उन्हें मिली हार की तरफ संकेत किया और कहा, 'अगर चुनावी नतीजे उलट होते तो मुझे लगता है कि बाकी दुनिया ने भी रूस का अनुसरण किया होता और चीन भी साथ आ गया होता। रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाना ही होगा चीन के साथ रिश्तों के अलावा ट्रंप ने दूसरे देशों के बारे में भी बात की। दरअसल, रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने को लेकर कई बार बड़े दावे कर चुके ट्रंप ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच पर भी मजबूती के साथ अपनी बात दोहराई। उन्होंने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा, 'मैं वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन से जल्द ही मिलना चाहता हूं। युद्ध समाप्त करना चाहता हूं।' यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की समाप्ति के प्रयासों को लेकर ट्रंप ने कहा, वे केवल अर्थव्यवस्था या किसी अन्य चीज़ के दृष्टिकोण से शांति चाहते हैं, ऐसा सोचना सही नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'यह उन लाखों लोगों के दृष्टिकोण से है जो बर्बाद हो रहे हैं। सुंदर, युवा लोगों को युद्ध के मैदान में गोली मारी जा रही है... केवल एक ही चीज गोली को रोक सकती है और वह है मानव शरीर। बीते तीन साल में जो कुछ हुआ है मैंने उसकी तस्वीरें देखी हैं। यह एक नरसंहार है। हमें वास्तव में उस युद्ध को रोकना ही होगा, क्योंकि यह भयानक है।'

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

डोनाल्ड ट्रंप चीन रूस यूक्रेन युद्ध विश्व आर्थिक मंच परमाणु निरस्त्रीकरण रिश्ते

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकी'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
और पढो »

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन ने रूस से गैस आपूर्ति पर लगाई रोकरूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन ने रूस से गैस आपूर्ति पर लगाई रोकरूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन ने रूस से गैस आपूर्ति पर रोक लगा दी है। यूक्रेन का तर्क है कि इससे रूस को अपने युद्ध के लिए फंडिंग में कमी आएगी। लेकिन इस कदम से पूर्वी यूरोप में एक गंभीर ऊर्जा संकट खड़ा हो सकता है।
और पढो »

यूक्रेन ने रूस से गैस सप्लाई रोक दीयूक्रेन ने रूस से गैस सप्लाई रोक दीयूक्रेन ने रूस से गैस सप्लाई पर रोक लगा दी है, जिससे रूस का यूरोप को गैस भेजने का सबसे पुराना रूट बंद हो गया है।
और पढो »

डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया हैडोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया हैअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है और अमेरिका जल्द ही पहले से अधिक मजबूत, एकजुट और संपन्न होगा। उन्होंने विश्व व्यापार जगत के नेताओं से अमेरिका में विनिर्माण करने को कहा, अन्यथा टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने तेल की कीमतों को कम करने और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का भी वादा किया।
और पढो »

'मैं तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगा', शपथ से पहले ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कर दी बड़ी घोषणा'मैं तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगा', शपथ से पहले ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कर दी बड़ी घोषणाTrump Oath Ceremony शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने वॉशिंगटन में आयोजित मेक अमेरिका ग्रेट अगेन MAGA रैली में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं यूक्रेन में युद्ध समाप्त कर दूंगा मैं मध्य पूर्व में अराजकता को रोक दूंगा और मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा और आपको पता नहीं है कि हम तीसरे विश्व युद्ध के कितने करीब...
और पढो »

युद्ध में प्रेमयुद्ध में प्रेमरूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान एक सेनानी और उसकी पत्नी के बीच प्रेम की कहानी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 23:01:59