डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का दावा किया है और कहा है कि दोनों देशों को समझौता करना होगा। उन्होंने युद्ध की तबाही को 100 साल में ठीक होने का अनुमान लगाया है।
यूक्रेन युद्ध के हालात उन्हें अमेरिकी सिविल वॉर की याद दिलाते हैं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को रूस-यूक्रेन से युद्ध रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे युद्ध रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की को युद्ध को रोकने के लिए पुतिन से डील करने के लिए तैयार रहना चाहिए। युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को समझौता करना होगा। हालांकि ट्रम्प ने वॉर
रोकने के लिए अपने प्लान की कोई डिटेल नहीं दी। ट्रंप ने कहा कि युद्ध की वजह से विवादित क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और इसे ठीक करने में 100 साल से ज्यादा वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि कई शहर ऐसे हैं जहां एक भी बिल्डिंग नहीं बची है। सब तबाह हो चुका है। ट्रम्प ने इलेक्शन कैंपेन के दौरान भी एक दिन में यूक्रेन युद्ध रुकवाने का दावा किया था। हालांकि तब भी उन्होंने इस बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी। ट्रम्प ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की कई तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें शव बुरी हालत में पड़े हैं। इन्हें देखकर मुझे 1861-1865 तक चले अमेरिकन सिविल वॉर की भयानक तस्वीरें याद आती हैं। इससे पहले अमेरिकी चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन को बाइडेन प्रशासन की ओर से दी जाने वाली अरबों डॉलर की मदद पर सवाल खड़े चुके हैं। बीते हफ्ते टाइम्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में भी ट्रम्प ने कहा था कि वे जल्द से जल्द रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना चाहते हैं
DONALD TRUMP UKRAINE WAR RUSSIA PEACE TALKS CIVIL WAR
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Russia Ukraine War: युद्ध रोकने के लिए Donald Trump ने उठाया बड़ा कदम, होगा कितना कारगर?Russia Ukraine War: डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump ने की विशेष दूत की नियुक्ति की है. ट्रंप यूक्रेन-रूस युद्ध रुकवाने को तत्पर हैं. बाइडेन के फ़ैसलों ने ट्रंप की चुनौती बढ़ा दी है. देखिए ये रिपोर्ट.
और पढो »
'रूस पर मिसाइल हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिक की हुई मौत'- यूक्रेनी मीडिया का दावादक्षिण कोरिया और अमेरिका यह दावा करता रहा है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए 10,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं.
और पढो »
ट्रंप का वादा: रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकेंगेडोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से बात करके युद्ध को समाप्त करने का वादा किया है।
और पढो »
रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजाररूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
और पढो »
Russia Ukraine War: दुनिया के कई देशों ने Nuclear War से निपटने की तैयारी शुरू कर दीRussia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध की जिसे लेकर दुनिया के तमाम देशों में ये डर फैल गया है कि कहीं ये परमाणु युद्ध में न बदल जाए...
और पढो »
गेंदबाजों को 50-80 ओवर के बीच रन रोकने पर काम करना होगा: मोर्कलगेंदबाजों को 50-80 ओवर के बीच रन रोकने पर काम करना होगा: मोर्कल
और पढो »