इस्लामिक स्टेट से जुड़े एडीएफ विद्रोहियों ने पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में क्रिसमस सप्ताह के दौरान कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी।
पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में क्रिसमस सप्ताह के दौरान इस्लामिक स्टेट से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज ( एडीएफ ) विद्रोह ियों ने कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमले मंगुरेदजिपा के पास हुए, जो समृद्ध खनिज भंडार के लिए प्रसिद्ध है और अक्सर एडीएफ के निशाने पर रहता है। बपेरे सेक्टर के गवर्नर के प्रतिनिधि मैकेयर सिविकुनुला ने बताया कि 21 दिसंबर को, एडीएफ विद्रोह ियों ने उत्तरी किवु प्रांत के रोबिनेट गांव में हमला किया, जहां उन्होंने छह लोगों की हत्या की। इसके
बाद, 22 दिसंबर को, वे पड़ोसी गांव कोडजो पहुंचे और वहां 12 लोगों को मार डाला। फिर, क्रिसमस के दिन, वे मंगुरेदजिपा से सात किलोमीटर दूर मकेले गांव में पहुंचे और तीन लोगों की हत्या कर दी। युगांडा से आया है एडीएफ एडीएफ, जो मूल रूप से युगांडा से आया है, 1990 के दशक के मध्य से डीआरसी के पूर्वोत्तर में सक्रिय है, जहां इसके लड़ाकों ने हजारों नागरिकों को मार डाला है। इसने 2019 में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रति निष्ठा की शपथ ली। आईएस इसे मध्य अफ्रीका के इस्लामिक स्टेट के रूप में मानता है और विद्रोही समूह के कुछ हमलों की जिम्मेदारी लेता है। 2021 में एडीएफ के खिलाफ शुरू किया संयुक्त सैन्य अभियान 2021 में, युगांडा और डीआरसी ने एडीएफ के खिलाफ एक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक उनकी हिंसक गतिविधियों को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका है। हालांकि दोनों सेनाएं विद्रोहियों को दूर-दूर के इलाकों में धकेलने में सफल रही हैं। सिविकुनुला ने कहा कि युगांडा और कांगो की सेनाएं मंगुरेदजिपा में मौजूद थीं और काम कर रही थीं, लेकिन विद्रोही छोटे समूहों में बिखरे होने के कारण उन्हें पकड़ना मुश्किल हो रहा है। एम23 आंदोलन और डीआरसी की सेना के बीच भी संघर्ष जारी इसके अलावा, दिसंबर के मध्य में शांति शिखर सम्मेलन की विफलता के बाद उत्तरी किवु प्रांत में रवांडा समर्थित एम23 आंदोलन और डीआरसी की सेना के बीच भी संघर्ष चल रहा है। पूर्वी डीआरसी, जो खनिज संसाधनों से भरपूर है, दशकों से विभिन्न सशस्त्र समूहों के बीच लड़ाई का सामना कर रहा है
एडीएफ विद्रोह डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो क्रिसमस हत्या युगांडा इस्लामिक स्टेट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पूर्वी डीआरसी में क्रिसमस सप्ताह में एडीएफ विद्रोहियों ने कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दीइस्लामिक स्टेट से जुड़े एडीएफ विद्रोहियों ने पूर्वी डीआरसी में क्रिसमस सप्ताह के दौरान कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी।
और पढो »
डीआरसी में एडीएफ विद्रोहियों ने क्रिसमस सप्ताह में कम से कम 21 लोगों को मार डालाइस्लामिक स्टेट से जुड़े एडीएफ विद्रोहियों ने पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में क्रिसमस सप्ताह के दौरान कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी है।
और पढो »
Christmas 2024: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा यीशु मसीह का जन्मदिन, कोटा चर्च में किया जा रहा बड़ा आयोजनक्रिसमस के मौके पर कोटा में एक बड़े चर्च में 1200 से अधिक लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया, और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी.
और पढो »
पंजाब में Gay सीरियल किलर गिरफ्तारपंजाब के एक Gay सेक्स वर्कर ने १८ महीने में ११ लोगों की हत्या कर दी।
और पढो »
उग्रवादियों ने बिलासपुर में बड़ी वारदात कीपूर्वी उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में उग्रवादियों ने पुलिस अफसरों की हत्या की साजिश रची थी जिसके बाद छह रोडवेज कर्मियों सहित नौ लोगों की हत्या कर दी थी।
और पढो »
उग्रवादियों ने बिलासपुर में छह लोगों की हत्या कीबिलासपुर में उग्रवादियों ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए युवक की हत्या का बदला लेने के लिए पुलिस अफसरों की हत्या की साजिश रची थी।
और पढो »