राजस्थान में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने उदयपुर के जेपी आर्थोपेडिक अस्पताल में डॉक्टरों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। डीएमए ने मामले की निष्पक्ष जांच, संस्थागत एफआईआर दर्ज करने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने उदयपुर के जेपी आर्थोपेडिक अस्पताल में डॉक्टरों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। डीएमए की अध्यक्ष डा.
नीलम लेखी और मानद राज्य सचिव डॉ. विपेन्दर सभरवाल ने भारतीय चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर इस घटना की कड़ी निंदा की है। हाल ही में उदयपुर के जेपी आर्थोपेडिक अस्पताल में एक गंभीर सड़क दुर्घटना के घायल मरीज का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मरीज की हालत नाजुक बनी रहने पर परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों पर हमला कर दिया। हमले में आइएमए राजस्थान के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ.
आनंद गुप्ता सहित अन्य डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़े गए, अस्पताल कर्मियों को धमकाया गया तथा अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। डीएमए ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं तथा मरीजों की देखभाल पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, संस्थागत एफआईआर दर्ज करने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डीएमए ने दोहराया कि चिकित्सा समुदाय सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए एकजुट है
डॉक्टरों पर हमले दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन निंदा जांच गिरफ्तारी कानूनी कार्रवाई




