डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में भावुक श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय समाचार समाचार

डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में भावुक श्रद्धांजलि
डॉ. मनमोहन सिंहअंतिम संस्कारनिगमबोध घाट
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर भावनात्मक और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। लाखों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर भावनात्मक और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.

मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए राजधानी के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भावनाओं से भरे माहौल में जगह-जगह एकत्रित हुए। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए लोग गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसी तरह कांग्रेस मुख्यालय के समक्ष भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों का जमावड़ा रहा। जगह-जगह कांग्रेसियों व आम लोगों ने अपने प्रिय नेता को दी अंतिम विदाई डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को जब 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया गया तो वहां पहले से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। उनके हाथों में फूल, बैनर और पोस्टर थे, जिन पर डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीरें और उनकी प्रशंसा के नारे लिखे हुए थे। उन्होंने ‘डॉ. मनमोहन सिंह अमर रहें’ और ‘भारत के सच्चे सपूत को सलाम’ जैसे नारों के साथ उनकी अंतिम यात्रा को यादगार बनाया। उनकी सादगी और निस्वार्थ सेवा को याद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि डॉ. साहब ने हमेशा देश के बारे में सोचा। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर मुख्यालय से निगम बोध घाट तक ले जाया गया। इस दौरान इंडिया गेट, आईटीओ और राजघाट जैसे मुख्य मार्गों पर उनके अंतिम दर्शनों के लिए लोग खड़े नजर आए। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आम जनता और कार्यकर्ताओं को शव यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी। लोगों को यह बात खल रही थी कि वे अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने और उनकी अंतिम यात्रा का हिस्सा बनने से वंचित रह गए। लेकिन फिर भी, रास्ते के किनारे खड़े रहकर उन्होंने अपने तरीके से श्रद्धा व्यक्त की। उनकी अंतिम यात्रा भले ही पुलिस घेरे में रही, लेकिन उनके प्रति लोगों की श्रद्धा और सम्मान सड़कों और दिलों में स्पष्ट दिखाई दिया। कड़ी सुरक्षा में हुई दिवंगत नेता की अंत्येष्टि निगम बोध घाट पर डॉ

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

डॉ. मनमोहन सिंह अंतिम संस्कार निगमबोध घाट श्रद्धांजलि गमगीन माहौल

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आज, बारिश का अलर्टमनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आज, बारिश का अलर्टयह खबर डॉ मनमोहन सिंह के निधन और अंतिम संस्कार, उत्तर भारत में बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बारे में है.
और पढो »

मनमोहन सिंह को देश के ताकतवर लोगों ने किया नमनमनमोहन सिंह को देश के ताकतवर लोगों ने किया नमनपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान दिल्ली के निगमबोध घाट पर देश के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कारमनमोहन सिंह का अंतिम संस्कारपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
और पढो »

मनमोहन सिंह अंतिम संस्कारमनमोहन सिंह अंतिम संस्कारपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया, दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
और पढो »

डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गयाडॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया गयाभारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
और पढो »

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियामनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राहुल बोले- केंद्र ने अपमान कियापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 06:42:07