डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी, प्रतिबंध लगाने की बात कही

अंतर्राष्ट्रीय समाचार

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी, प्रतिबंध लगाने की बात कही
डोनाल्ड ट्रंपरूसयूक्रेन
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस को यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता नहीं करता है तो अमेरिका रूस पर प्रतिबंध और आयात पर शुल्क लगा सकता है। ट्रंप ने पुतिन को 'बुद्धिमान' कहा और कहा कि वे रूस के साथ कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन युद्ध को हल करने के लिए वार्ता की मेज पर आना होगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि रूस यूक्रेन के खिलाफ तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वह रूस पर प्रतिबंध और अधिक कड़े कर देंगे और आयात पर शुल्क लगा देंगे। राष्ट्रपति के रूप में अपने तीसरे दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी। ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, 'अगर हम जल्द ही कोई 'समझौत' नहीं करते

हैं, तो मेरे पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली चीजों पर उच्च स्तर के कर, टैरिफ और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा, 'चलो इस युद्ध को खत्म करते हैं, जो मेरे राष्ट्रपति रहते हुए शुरू नहीं हुआ था। हम इसे आसान तरीके से या कठिन तरीके से कर सकते हैं और आसान तरीका हमेशा बेहतर होता है। अब समय आ गया है कि हम 'सौदा करें', अब और किसी की जान नहीं जानी चाहिए। राष्ट्रपति बनने से पहले से ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि अगर वे व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो वे यूक्रेन में युद्ध को एक दिन में समाप्त कर सकते हैं। इस युद्ध की शुरुआत फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण से हुई थी। ट्रंप ने पुतिन को बताया 'बुद्धिमान' इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को बुद्धिमान बताया। ट्रंप ने कहा, 'रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन के साथ मेरी बहुत मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने बाइडन का अनादर किया। वह लोगों का अनादर करते हैं। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।' ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह पुतिन से किसी भी समय मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर पुतिन यूक्रेन के मुद्दे पर वार्ता की मेज पर नहीं आते हैं तो वे रूस पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। जब पत्रकारों की ओर से पूछा गया कि यदि पुतिन वार्ता की मेज पर नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा? इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसा हो सकता है। ट्रंप ने कहा, 'युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। यदि आपके पास एक सक्षम राष्ट्रपति होता, जो आपके पास नहीं था, तो युद्ध नहीं होता। यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।' ट्रंप ने कहा कि इसके अलावा मध्य पूर्व में कभी नहीं वो हालात नहीं बनते, जो आज बने हैं, क्योंकि ईरान दिवालिया हो चुका था

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

डोनाल्ड ट्रंप रूस यूक्रेन युद्ध चेतावनी प्रतिबंध व्लादिमीर पुतिन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

ट्रंप के अमेरिका के नाम बदलने पर मेक्सिकन लेडी प्रेसिडेंट का तंजट्रंप के अमेरिका के नाम बदलने पर मेक्सिकन लेडी प्रेसिडेंट का तंजडोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की बात कही तो मेक्सिकन लेडी प्रेसिडेंट ने ट्रंप को अमेरिका का नाम मेक्सिकन अमेरिका रखने का सजेशन दे दिया.
और पढो »

'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकी'बातचीत की टेबल पर नहीं आए पुतिन तो लगा दूंगा बैन...', ट्रंप की सीधी धमकीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे.
और पढो »

इलॉन मस्क ने H1B वीजा में सुधार की बात कहीइलॉन मस्क ने H1B वीजा में सुधार की बात कहीइलॉन मस्क ने H1B वीजा प्रोग्राम को खत्म जैसा बताते हुए, इसमें बड़े पैमाने पर सुधार करने की बात कही है। उन्होंने न्यूनतम सैलरी और मेंटेनेंस को बढ़ाने की बात कही।
और पढो »

ट्रंप ने रूस को युद्ध समाप्त करने की चेतावनी दी, वार्ता का विकल्प दियाट्रंप ने रूस को युद्ध समाप्त करने की चेतावनी दी, वार्ता का विकल्प दियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध को समाप्त करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं है, तो अमेरिका रूस पर कड़े प्रतिबंध और आयात शुल्क लगाएगा। उन्होंने पुतिन को बुद्धिमान बताया और कहा कि उनके बीच मजबूत समझ थी।
और पढो »

ट्रंप ने हमास को बंधक रिहा करने की चेतावनी दीट्रंप ने हमास को बंधक रिहा करने की चेतावनी दीअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को 20 जनवरी से पहले गाजा में बंधकों को रिहा करने की चेतावनी दी है।
और पढो »

डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको पर लगाए 25 फीसदी टैरिफ, खाड़ी का नाम भी बदलाडोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको पर लगाए 25 फीसदी टैरिफ, खाड़ी का नाम भी बदलाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको को 25 फीसदी टैरिफ लगाने और मैक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिका की खाड़ी करने की घोषणा की है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-19 17:15:35