डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को मिलिट्री और सिविल सहायता पर रोक लगा दी है। 90 दिनों के लिए सभी देशों को सहायता पर रोक लगा दी है।
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान कभी कटोरा लेकर आईएमएफ के पास खैरात मांगने पहुंचता है तो कभी अरब देशों के पास। किस्मत देखिए, हर बार किसी ना किसी देश से पाकिस्तान को भीख मिल ही जाती है। इस बार पाकिस्तान की यह भीख मांगने की आदत ज्यादा काम नहीं आ रही नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ अपना चाबुक चला दिया है। पाकिस्तान को मिलिट्री सहायता तो ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही बंद कर चुके थे। अब उन्होंने सिविल सहायता पर भी रोक लगा दी है। साल
2024 में जो बाइडेन प्रशासन ने पाकिस्तान को सिविल सहायता के रूप में 16 मिलियन डॉलर यानी 138 करोड़ रुपये दिए थे। यह राशि पाकिस्तान की आर्थिक रूप से कमजोर जनता के उत्थान के लिए खर्च की जानी थी। इसी तर्ज पर 2023 और 2022 में पाकिस्तान को अमेरिका से हर साल 80 मिलियन डॉलर यानी 690 करोड़ रुपये मिले थे। ट्रंप शासन ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान हर साल पाकिस्तान को मिलिट्री एड के रूप में मिलने वाले दो बिलियन डॉलर यानी 17,242 करोड़ को बंद कर दिया था। यह रोक बाइडेन शासनकाल के दौरान भी जारी रही।\पाकिस्तान के प्रति सख्त हैं ट्रंप पाकिस्तान के खिलाफ ट्रंप के इस कदम के बाद तब यह कहा गया था कि पाकिस्तान की फितरत ही धोखा देने की है। वो हर साल अमेरिकी से इतनी मोटी रकम अफ़गान वार और अन्य कामों के नाम पर लेता है लेकिन असल में वो छलावा करता आ रहा है। इस मदद का गलत इस्तेमाल किया जा रह है। अब ताजा घटनाक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप 2.0 ने ना केवल पाकिस्तान बल्कि दुनिया के सभी मुल्कों को मिलने वाली सिविल आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है।\90 दिनों के लिए रुकी सहायता डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक व्यापक कार्यकारी आदेश जारी करते हुए 90 दिनों के लिए सभी देशों को सहायता पर रोक लगा दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को सभी अमेरिकी राजनयिक पदों को एक केबल भेजा, जिसमें यह जानकारी दी गई। ट्रंप के इस कदम से अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) से अरबों डॉलर की फंडिंग पर खतरा मंडरा रहा है
पाकिस्तान अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप सिविल सहायता मिलिट्री सहायता रोक विदेश नीति
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ट्रंप ने दुनिया भर में विदेशी सहायता पर रोक लगा दीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी सहायता को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यह रोक अमेरिका की लगभग सभी विदेशी सहायता को प्रभावित करेगी, जिसमें यूएन कार्यों, विकासशील देशों और आपदा राहत कार्यक्रम शामिल हैं। ट्रंप इस रोक को 85 दिनों की आंतरिक समीक्षा के बाद फिर से जांचने का वादा करते हैं।
और पढो »
डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान की सिविल सहायता बंद कर दीअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सिविल सहायता को बंद कर दिया है। यह कदम पाकिस्तान में लाखों लोगों के लिए गंभीर परिणाम ला सकता है, क्योंकि सिविल सहायता शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है।
और पढो »
डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका कोर्ट से लगा बड़ा झटका, बर्थराइट सिटीजनशिप पर फैसले पर लगी रोकअमेरिका (America) में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शासन संभालने के बाद नागरिकता को लेकर कड़े कदम उठाए हैं.
और पढो »
अमेरिकी संसद ने ट्रंप की जीत को औपचारिक रूप से मान्यता दीअमेरिकी संसद ने डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद के लिए जीत को औपचारिक रूप से मान्यता दी। यह निर्णय ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।
और पढो »
यूक्रेन ने रूस से गैस सप्लाई रोक दीयूक्रेन ने रूस से गैस सप्लाई पर रोक लगा दी है, जिससे रूस का यूरोप को गैस भेजने का सबसे पुराना रूट बंद हो गया है।
और पढो »
महाकुंभ: पुलिस अधिकारियों की छुट्टियों पर रोकडीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
और पढो »