दिल्ली पुलिस की एंटी-बर्गरली सेल ने एआई फेशियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से दिनदहाड़े चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली जिला पुलिस की एंटी-बर्गरली सेल ने दिनदहाड़े चोरी और सेंधमारी करने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आधुनिक फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर और एआई तकनीक की मदद से पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया है। पकड़ा गया एक आरोपी दिल्ली पुलिस का ही होमगार्ड निकला, जो ड्यूटी के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि टीम इन वारदातों की जांच कर रही थी। पुलिस ने चोरी के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन आरोपियों की स्पष्ट तस्वीर नहीं मिल पा रही थी। एआई तकनीक से पकड़े गए आरोपी टीम ने हार नहीं मानी और मटियाला इलाके की एक वारदात के फुटेज से एक आरोपी की धुंधली तस्वीर निकाली। इस तस्वीर को जब पुलिस के अत्याधुनिक एआई टूल फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर में डाला गया, तो उसका मिलान पुराने अपराधी अमन कुमार से हो गया। इसी एक सुराग ने पुलिस को पूरे गिरोह तक पहुंचा दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव , विशाल उर्फ चपटा और अमन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी राजीव दिल्ली के हरि नगर थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात है। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने अमन और विशाल के साथ मिलकर गिरोह बनाया और उत्तम नगर, बिंदापुर व डाबरी जैसे इलाकों में चोरियां करने लगा। यह गिरोह अब तक 14 से अधिक चोरियों को अंजाम दे चुका। घरों को निशाना बनाता था गिरोह यह गिरोह अक्सर उन घरों को निशाना बनाता था जहां लोग काम पर गए होते थे। आरोपी अमन और विशाल घरों में घुसकर गहने, बर्तन और गैस सिलेंडर तक चोरी कर लेते थे, जबकि राजीव अपनी पहचान का फायदा उठाकर सुरक्षा और निगरानी में मदद करता था। उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने हवलदार वरुण की सूचना पर उत्तम नगर के अंबेडकर पार्क के पास जाल बिछाकर तीनों को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने घरों से चुराए हुए चोरी के बर्तन और गैस सिलेंडर, 06 चोरी के मोबाइल फोन चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में नशे के लिए झपटमारी करने वाले दो नाबालिग समेत तीन दबोचे, CCTV की मदद से आरोपितों तक पहुंची पुलिस अंगूठियां और झुमके गिरवी रखने की बात स्वीकार वहीं, आरोपियों ने विकासपुरी के एक सुनार के पास चोरी की सोने की अंगूठियां और झुमके गिरवी रखने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से उत्तम नगर, बिंदापुर, डाबरी और नजफगढ़ थानों में दर्ज चोरी और सेंधमारी के 14 मामले सुलझ गए हैं। आरोपी अमन पहले भी चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है, जबकि विशाल पहली बार पकड़ा गया है।.
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली जिला पुलिस की एंटी-बर्गरली सेल ने दिनदहाड़े चोरी और सेंधमारी करने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आधुनिक फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर और एआई तकनीक की मदद से पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया है। पकड़ा गया एक आरोपी दिल्ली पुलिस का ही होमगार्ड निकला, जो ड्यूटी के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि टीम इन वारदातों की जांच कर रही थी। पुलिस ने चोरी के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन आरोपियों की स्पष्ट तस्वीर नहीं मिल पा रही थी। एआई तकनीक से पकड़े गए आरोपी टीम ने हार नहीं मानी और मटियाला इलाके की एक वारदात के फुटेज से एक आरोपी की धुंधली तस्वीर निकाली। इस तस्वीर को जब पुलिस के अत्याधुनिक एआई टूल फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर में डाला गया, तो उसका मिलान पुराने अपराधी अमन कुमार से हो गया। इसी एक सुराग ने पुलिस को पूरे गिरोह तक पहुंचा दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव , विशाल उर्फ चपटा और अमन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी राजीव दिल्ली के हरि नगर थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात है। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने अमन और विशाल के साथ मिलकर गिरोह बनाया और उत्तम नगर, बिंदापुर व डाबरी जैसे इलाकों में चोरियां करने लगा। यह गिरोह अब तक 14 से अधिक चोरियों को अंजाम दे चुका। घरों को निशाना बनाता था गिरोह यह गिरोह अक्सर उन घरों को निशाना बनाता था जहां लोग काम पर गए होते थे। आरोपी अमन और विशाल घरों में घुसकर गहने, बर्तन और गैस सिलेंडर तक चोरी कर लेते थे, जबकि राजीव अपनी पहचान का फायदा उठाकर सुरक्षा और निगरानी में मदद करता था। उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने हवलदार वरुण की सूचना पर उत्तम नगर के अंबेडकर पार्क के पास जाल बिछाकर तीनों को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने घरों से चुराए हुए चोरी के बर्तन और गैस सिलेंडर, 06 चोरी के मोबाइल फोन चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में नशे के लिए झपटमारी करने वाले दो नाबालिग समेत तीन दबोचे, CCTV की मदद से आरोपितों तक पहुंची पुलिस अंगूठियां और झुमके गिरवी रखने की बात स्वीकार वहीं, आरोपियों ने विकासपुरी के एक सुनार के पास चोरी की सोने की अंगूठियां और झुमके गिरवी रखने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से उत्तम नगर, बिंदापुर, डाबरी और नजफगढ़ थानों में दर्ज चोरी और सेंधमारी के 14 मामले सुलझ गए हैं। आरोपी अमन पहले भी चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है, जबकि विशाल पहली बार पकड़ा गया है।
AI Facial Recognition Burglary Gang Home Guard Arrest Day-Time Theft Stolen Goods Recovery Uttam Nagar Crime Bindapur Theft Dabri Burglaries New Delhi New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिकी सरकार और AI कंपनी के बीच तनातनी, ट्रंप ने AI टूल के इस्तेमाल पर लगाई रोकदुनिया की सबसे शक्तिशाली सरकार और एक बड़ी AI कंपनी के बीच टकराव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय एजेंसियों को एंथ्रोपिक के AI टूल्स का इस्तेमाल बंद करने का आदेश दिया है, जिसकी वजह कंपनी के सीईओ डारियो अमोदेई का अमेरिकी सेना को AI टूल्स देने से इनकार करना है। यह विवाद रक्षा मंत्री द्वारा कंपनी को 'सप्लाई चेन रिस्क' घोषित करने के बाद और गहरा गया है।
Read more »
AI से मालामाल Samsung Galaxy S26 सीरीज, बड़े काम के ये 5 फीचरSamsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने दमदार हार्डवेयर के साथ AI फीचर्स का भी ध्यान रखा है. Galaxy AI समेत लेटेस्ट सीरीज में कई सपोर्ट मिलेंगे. आज टॉप-5 AI फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Iran: पाबंदी के बावजूद अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ युद्ध में झोंका Anthropic का AIAnthropic Claude AI used in Iran attack: ट्रंप के बैन के चंद घंटों बाद ही ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में एंथ्रोपिक के Claude AI के इस्तेमाल की बात सामने आई है। इस बारे में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है और बताया है कि कैसे जिस AI को ट्रंप देश के लिए खतरा बता रहे थे उसे ही अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ इस्तेमाल कर रही...
Read more »
यह कंपनी AI से करवा रही है काम...फिर भी कर रही है हायरिंगAI काम करने के तरीके को बदल रही है. कंपनियां भी इस समय मशीनों से रोज के आसान और दोहराने वाले काम करवा रही है. इस दौरान ऐसे लोगों की जरूरत है जो AI के साथ आसानी से काम कर सकें, चलाना जानते हों और उसके साथ मिलकर काम कर सकें.
Read more »
AI समिट 'शर्टलेस' प्रदर्शन केस: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षितपटियाला हाउस कोर्ट ने एआई समिट प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी सिद्धार्थ की चार दिन की हिरासत मांगी।
Read more »
इमोशंस और आवाज से जुड़े वो पांच करियर, जिन्हें AI नहीं कर पाएगा रिप्लेस?आज कई जॉब ऑटोमेट हो चुके हैं, वहीं स्किल्स की मांग भी लगातार बदल रही है. लेकिन कुछ ऐसे करियर हैं, जहां इंसानी समझ, भरोसा और अनुभव की जगह मशीन लेना आसान नहीं है. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगले 10-15 साल में भी ये क्षेत्र पूरी तरह एआई से रिप्लेस नहीं होंगे और खास बात यह कि इनमें एंट्री के लिए भारी-भरकम टेक्निकल स्किल जरूरी नहीं है.
Read more »




