तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान अपमान को लेकर राज्यपाल नाराज, सदन छोड़ दिया

राजनीति समाचार

तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान अपमान को लेकर राज्यपाल नाराज, सदन छोड़ दिया
राज्यपालराष्ट्रगानविधानसभा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

तमिलनाडु विधानसभा के नए सत्र की शुरुआत में राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रगान के वादन पर जोर दिया लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। इस कारण नाराज होकर राज्यपाल ने सत्र को संबोधित किए बिना ही सदन छोड़ दिया।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान से नाराज हो गए और विधानसभा सत्र को बिना संबोधित किए ही सदन से चले गए। तमिलनाडु विधानसभा के साल 2025 के पहले विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। नियमों के तहत विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन से होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा सत्र की शुरुआत में तमिलनाडु सरकार के राज्य गीत 'तमिल थाई वजथु' का गायन हुआ। किस बात से नाराज हुए राज्यपाल आरएन रवि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि

राज्यपाल आरएन रवि ने तमिलनाडु के राज्य गीत के बाद राष्ट्रगान वादन की मांग की, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। इस बात से राज्यपाल इस कदर नाराज हो गए कि विधानसभा सत्र को संबोधित किए बिना ही सदन से चले गए। तमिलनाडु राजभवन ने पूरे विवाद पर बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर साझा बयान में राजभवन ने कहा कि 'भारत के संविधान और राष्ट्रगान का एक बार फिर तमिलनाडु विधानसभा में अपमान हुआ है। संविधान में पहला मौलिक कर्तव्य राष्ट्रगान का सम्मान बताया गया है। सभी राज्य विधानसभाओं में सत्र की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रगान का गायन होता है। आज सदन में राज्यपाल के आने पर सिर्फ तमिल थाई वजथु का ही गायन हुआ। राज्यपाल ने सदन को सम्मानपूर्वक संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और राष्ट्रगान के वादन की मांग की, लेकिन उनकी अपील को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और सदन के स्पीकर ने खारिज कर दिया। यह गंभीर चिंता की बात है। ऐसे में राष्ट्रगान और भारत के संविधान के अपमान का हिस्सा न बनते हुए राज्यपाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन छोड़ दिया।'

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

राज्यपाल राष्ट्रगान विधानसभा तमिलनाडु राजभवन संविधान

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल का वॉकआउट, राष्ट्रगान न बजाने पर आरोपतमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल का वॉकआउट, राष्ट्रगान न बजाने पर आरोपतमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार को विधानसभा से वॉकआउट कर दिया, क्योंकि उनके अभिभाषण की शुरुआत में राष्ट्रगान नहीं बजाया गया था। उन्होंने इस घटना को 'संविधान और राष्ट्रगान का अपमान' बताया।
और पढो »

UP विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान को सदन से निष्कासितUP विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक अतुल प्रधान को सदन से निष्कासितसपा और कांग्रेस के विधायकों ने यूपी विधानसभा में हंगामा करते हुए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। स्‍पीकर ने अतुल प्रधान को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।
और पढो »

UI बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पुष्पा 2 को 6 दिनों में पछाड़ाUI बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पुष्पा 2 को 6 दिनों में पछाड़ायूआई ने पुष्पा 2 के 21 दिन कन्नड़ में कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है
और पढो »

तेजस्वी पर नीतीश के अलविदा यात्रा पर कटाक्ष, बिहार भाजपा का पलटवारतेजस्वी पर नीतीश के अलविदा यात्रा पर कटाक्ष, बिहार भाजपा का पलटवारबिहार में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा, बिहार भाजपा ने तेजस्वी की भाषा को अशोभनीय करार दिया।
और पढो »

धर्मांतरण से हताश युवक घर छोड़, माता-पिता के साथ ईसाई धर्म को लेकर विवादधर्मांतरण से हताश युवक घर छोड़, माता-पिता के साथ ईसाई धर्म को लेकर विवादकांनपुर में एक युवक ने अपने माता-पिता के धर्मांतरण से नाराज़ होकर घर छोड़ दिया। उसने चिट्ठी लिखकर बताया कि वह ईसाई धर्म में नहीं रह सकता।
और पढो »

हिमाचल विधानसभा में जंगली मुर्गे को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शनहिमाचल विधानसभा में जंगली मुर्गे को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शनजयराम ठाकुर नेता विधायकों ने जंगली मुर्गे को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 07:16:10