आगरा के ताजगंज में फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापा मारा और 44 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ताजगंज में फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा था। रविवार रात नौ बजे ताजगंज पुलिस ने छापा मारकर 44 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई से हुक्का बार में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके सभी को दबोच लिया। जिसमें हुक्का बार संचालक चेतन कुमार उसका साथी भी हैं। मुगल पुुलिया पर फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन के पास एक मार्केट के बेसमेंट में कैफे डांस के नाम से हुक्का बार चल रहा था। तीन सप्ताह पहले खुले हुक्का बार में शाम से देर रात दर्जनों लोग जुट रहे थे।
सूचना पर एसीपी सैयद अरीब अहमद और ताजगंज थाना पुलिस के एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने रविवार रात काे छापा मारा। जिससे हुक्का पीते लोगों में भगदड़ मच गई। मुख्य गेट पर घेराबंदी करके खड़ी पुलिस के चलते किसी को भागने का मौकेा नहीं मिला। पुलिस ने सभी को दबोच लिया। हुक्का बार से पकड़े हुक्के। हुक्का पीने वाले पकड़े तो सिफारिशों का फोन आने लगा करीब 45 मिनट तक पुलिस की कार्रवाई चली। इस दाैरान हुक्का पीने वालों को छोड़ने के लिए कई सिफारिश करने वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस सभी आरोपितों को पकड़कर थाने ले आयी। एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मौके से 18 हुक्के और फ्लेवर्ड मिले हैं। हुक्का बार संचालक ताजनगरी का रहने वाला चेतन उसका साथी है। मामले में हुक्का बार संचालक का मुकदमा दर्ज किया गया है। नशेबाजों को पुलिस ने पकड़ा और उन्हें शपथ दिलवा दी। नव वर्ष से पहले ओपन बार पर कार्रवाई, 55 नशेबाज गिरफ्तार पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने नववर्ष से पहले ओपन बार के खिलाफ अभियान शुरू कराया है। खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। रविवार को कमलानगर क्षेत्र में पुलिस ने 55 नशेबाजों को पकड़ा है। शाम होते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराबियों के झुंड लगने की शिकायत पर पुलिस ने सात दिनों का अभियान शुरू किया है। शराब ठेकों और बाराें के साथ ही आसपास दुकानें चलाने वालों को पुलिस ने शराब न पिलाने की हिदायत दी है
HUKKA BAR POLICE RAID ARRESTS AGRA TAJGANJ METRO STATION NEW YEAR CELEBRATIONS
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
अश्लील रील बनाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कियाधनैारी के पास गंगनहर में अश्लील और खतरनाक स्टंट वाली रील बनाने वाले महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
और पढो »
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन हुक्का बार, क्रिसमस ईव पर चल रही थी पार्टी, फिर पुलिस का ये एक्शनGhaziabad Shalimar Garden Hookah Bar News: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। क्रिसमस ईव पर कैफे में अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके पर 6 हुक्का और फ्लवर्ड तंबाकू बरामद किए...
और पढो »
Manipur Violence: मणिपुर में पुलिस स्टेशन, विधायकों के घरों पर हमले मामले में आठ गिरफ्तारमणिपुर में पुलिस थाने और विधायकों के घरों पर हमले के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के शनिवार को बताया काकचिंग पुलिस स्टेशन पर हमला करने के आरोप में गुरुवार को सात लोगों को भी गिरफ्तार किया गया वहीं विधायकों के घरों पर हमले और आगजनी के मामले में 20 वर्षीय चोंगथम थोइचा को गिरफ्तार किया...
और पढो »
सुरत में रेलवे स्टेशन पर रील बनाने के लिए युवक ने जान जोखिम में डाली, गिरफ्तारसूरत के सचिन रेलवे स्टेशन पर युवक रील बनाने के लिए फुट ओवरब्रिज से लटका हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार कर ली।
और पढो »
राज्य में गृहमंत्री अमित शाह की 'निधन' की फर्जी खबर फैलाने वाले को गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 'निधन' की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
और पढो »
भीलवाड़ा में मनचले को पुलिस ने सबक सिखायाभीलवाड़ा के कोचिंग सेंटरों के पास घूमने वाले एक मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकालकर माफी मंगवाई।
और पढो »