तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के घरों में खिड़कियां बनाने पर लगा बैन

WORLD NEWS समाचार

तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के घरों में खिड़कियां बनाने पर लगा बैन
तालिबानअफगानिस्तानमहिलाएं
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं के घरों में खिड़कियां बनाने पर बैन लगा दिया है। तालिबान ने अश्लीलता को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया है। नई इमारतों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए जिनसे महिलाओं के दिखने की संभावना हो।

तालिबान सरकार आने के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगातार लागू किए जा रहे हैं। शनिवार को तालिबान ने घरेलू इमारतों में महिलाओं के दिखने की संभावना वाले स्थानों पर खिड़कियां बनाने पर बैन लगा दिया। उन्होंने अश्लीलता को रोकने के हवाले से आदेश जारी किया। नई इमारतों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए जिनसे आंगन, रसोई, पड़ोसी का कुआं और आमतौर पर महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य जगहों को देखा जा सके। तालिबान ी प्रवक्ता के अनुसार महिलाओं को रसोई में, आंगन में या कुओं से

पानी भरते हुए देखना अश्लीलता को जन्म दे सकता है। अफगानिस्तान में नगर निगम अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो नई बन रही इमारतों पर नजर रखें। इससे यह तय किया जाएगा कि इन इमारतों में ऐसी खिड़कियां न बनाई जा सकें जिनसे पड़ोसी के घर में झांक सकें। आदेश में कहा गया है कि अगर ऐसी खिड़कियां पहले से मौजूद हैं, तो मकान मालिकों को इनके सामने ईंटों की दीवार बनाने के लिए कहा जाएगा। तालिबान अफगानिस्तान की हुकूमत में वापसी के बाद से लगातार महिलाओं के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर रहा है। इससे पहले इसी महीने तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की नर्सिंग की ट्रेनिंग पर बैन लगा दिया था। इसके पीछे की वजह भी नहीं बताई गई थी। वही इसी साल अगस्त में अफगान महिलाओं के सार्वजनिक रूप से बोलने और चेहरा दिखाने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही कहा गया था कि महिलाएं बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा तालिबान ने महिलाओं के खेलों में भाग लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान ने 2021 में तख्तापलट करने के बाद हुकूमत पर कंट्रोल कर लिया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि देश में शरिया कानून लागू होगा। दरअसल, शरिया इस्लाम को मानने वाले लोगों के लिए एक लीगल सिस्टम की तरह है। कई इस्लामी देशों में इसका इस्तेमाल होता है। हालांकि, पाकिस्तान समेत ज्यादातर इस्लामी देशों में यह पूरी तरह लागू नहीं है। इसमें रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर कई तरह के बड़े मसलों पर कानून हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

तालिबान अफगानिस्तान महिलाएं खिड़कियां बैन शरिया कानून प्रतिबंध

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

तालिबान महिलाओं के लिए खिड़कियों पर लगाएगा रोकतालिबान महिलाओं के लिए खिड़कियों पर लगाएगा रोकतालिबान सरकार ने आवासीय भवनों में खिड़कियों के निर्माण पर रोक लगा दी है ताकि महिलाओं को न देख सकें।
और पढो »

तालिबान महिलाओं को गृह-कैद में डालने के लिए खिड़कियों पर लगाए प्रतिबंधतालिबान महिलाओं को गृह-कैद में डालने के लिए खिड़कियों पर लगाए प्रतिबंधतालिबान सरकार ने अफगानिस्‍तान में महिलाओं पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. तालिबान ने महिलाओं को घर की चार दीवारी में कैद करने के लिए महिलाओं के निवासों में खिड़कियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. तालिबान के सर्वोच्च नेता ने अश्लील कृत्यों की संभावना का हवाला देते हुए यह आदेश दिया है.
और पढो »

महिलाओं की मेडिकल ट्रेनिंग पर प्रतिबंध से नाखुश Rashid Khan, सरकार से की फैसले पर पुर्नविचार करने की खास गुजारिशमहिलाओं की मेडिकल ट्रेनिंग पर प्रतिबंध से नाखुश Rashid Khan, सरकार से की फैसले पर पुर्नविचार करने की खास गुजारिशअफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान Rashid Khan ने तालिबान सरकार से देश में महिलाओं की मेडिकल ट्रे¨नग पर प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। सितंबर 2021 में सत्ता में लौटने के एक महीने बाद तालिबान ने छठी कक्षा के बाद लड़कियों के लिए स्कूली शिक्षा बंद कर दी। उन्होंने दिसंबर 2022 में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा...
और पढो »

ताल‍िबान पर भड़के ये 3 IPL क्रिकेटर, अफगान‍िस्तान की महिलाओं के सपोर्ट में उतरे...ताल‍िबान पर भड़के ये 3 IPL क्रिकेटर, अफगान‍िस्तान की महिलाओं के सपोर्ट में उतरे...अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नाम राशिद खान और मोहम्मद नबी ने तालिबान को बुरी तरह लताड़ा है. ताल‍िबान ने उन ट्रेनिंग कैम्प को बंद करने का ऐलान किया है जहां नर्स और दाइयों को प्रश‍िक्षण मिलता है.
और पढो »

Rashid Khan: अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए मेडिकल संस्थाएं बंद, राशिद खान दुखी, तालिबान से की खास गुज़ारिशRashid Khan: अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए मेडिकल संस्थाएं बंद, राशिद खान दुखी, तालिबान से की खास गुज़ारिशतालिबान शासन की ओऱ से अफगान महिलाओं को मेडिकल संस्थानों में पढ़ने से प्रतिबंधित किए जाने के बाद राशिद खान महिलाओं के समर्थन में सामने आए हैं.
और पढो »

तालिबान के अंदरूनी विभाजन का सामनातालिबान के अंदरूनी विभाजन का सामनातालिबान कैबिनेट के दो प्रमुख मंत्रियों के बीच काबुल में एक मदरसे में हुए कार्यक्रम में हुए विवाद ने तालिबान सरकार के भीतर गहरे विभाजन को उजागर किया है
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 14:00:49