आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार में 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के M-Y समीकरण को बदल दिया है और अब इसका अर्थ महिला और युवा है।
पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पूरे फार्म में हैं। कड़ाके की ठंड में भी पसीना बहाने से वे परहेज नहीं कर रहे हैं। जब से पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के अधिकार उन्हें दिए हैं, तब से उनके बोल भी बदलने लगे हैं। पार्टी में नीतीगत फैसले लेने का अधिकार मिलते ही उन्होंने कहा कि काम न करने वाले पार्टी में पद पाने की उम्मीद न करें। विधायकों को तो उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी है कि जिन्होंने काम नहीं किया या जो नहीं कर रहे, उनके टिकट भी काटे जा सकते हैं। अब उन्होंने आरजेडी की मुस्लिम-यादव
(M-Y) समीकरण वाली पार्टी का नया इक्वेशन बनाया है। \असर खो चुका लालू का M-Y इक्वेशनलालू यादव ने अने समय में मुस्लिम-यादव जातियों का समीकरण बनाया था। लालू की दूरगामी सोच यह कि दोनों जातियों के कंबिनेशन से 30-32 प्रतिशत वोटों का एकमुश्त बंदोबस्त हो जाएगा। शुरू के दिनों में इस समीकरण का असर भी दिखा। बिहार में अगर 15 साल तक लालू-राबड़ी ने राज किया तो इसके पीछे M-Y समीकरण की ताकत ही थी। पर, समय के साथ यह समीकरण अपनी आभा खोता दिख रहा था। बिहार में 2005 से बदलाव की जो बयार चली, वह 2010 तक इतनी वेगवान थी कि आरजेडी 22 सीटों पर सिमट गया। नीतीश कुमार ने 2015 में लालू से हाथ मिलाया, तब जाकर आरजेडी को पुनर्जीवन मिला। उसकी सीटें 22 से बढ़ कर 80 तक पहुंच गईं। \तेजस्वी 2020 से आगे जाना चाह रहे2020 का चुनाव तेजस्वी यादव ने अपने दम पर लड़ा। 2020 के चुनाव में लालू यादव जेल में थे। चुनाव में उनकी भौतिक उपस्थिति नहीं थी। तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान बैनर-पोस्टर से भी लालू को दूर ही रखा। तेजस्वी के पास 80 विधायकों की विरासत थी। इसलिए उन्हें खासी कामयाबी भी मिली। 75 विधायकों के साथ विधानसभा में आरजेडी सबसे बड़ा दल बन कर उभरा। अपनी इसी ताकत से तेजस्वी ने नीतीश कुमार को भी 2022 में अपने साथ कर लिया। बिहार में 17 महीने तक आरजेडी भी सत्ता में शामिल रहा। उसी समय हुए सरकार के रोजगार संबंधी फैसले को तेजस्वी अपनी उपलब्धि बताते फिर रहे हैं। तेजस्वी इस बार 2020 से भी आगे निकलने की तैयारी में जुट गए हैं। \तेजस्वी यादव का महिला पर फोकसतेजस्वी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी कुछ उसी अंदाज में शुरू की है। आरजेडी की लगातार बैठकें हो रही हैं। तेजस्वी यादव जिलों में जाकर अभी कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। इसके बाद महिला संवाद करने की भी उनकी योजना है। महिला संवाद उनके लिए इसलिए जरूरी है कि उन्होंने उनके लिए माई-बहिन मान योजना लागू करने का वादा किया है, जिसके तहत हर पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं का चुनावी लाभ पार्टियों को मिला, वैसा ही लाभ बिहार में भी आरजेडी को जरूर मिलेगा। \तेजस्वी अपना समीकरण बनाने में जुटेतेजस्वी ने नीतिगत फैसलों की छूट मिलने के बाद पहला काम यही किया है कि M-Y समीकरण का मायने बदल दिया है। उनके पिता लालू यादव के M-Y समीकरण का अर्थ मुस्लिम-यादव था। तेजस्वी ने नाम तो यही रखा है, लेकिन कंबिनेशन बदल दिए हैं। तेजस्वी के M-Y का मतलब अब महिला और यूथ है। उन्होंने इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान MYK (मुस्लिम-यादव-कुशवाहा) समीकरण भी बनाया था। उससे भी पहले तेजस्वी का BAAP (बैकवर्ड, अगड़े, आधी आबादी, पूअर) समीकरण सामने आया था। आरजेडी को A टू Z की पार्टी बनाने का संदेश भी तेजस्वी पहले दे चुके हैं, लेकिन अब वो इसे छोड़ आगे बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश में PDA बना कर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में कमाल कर दिया था। तेजस्वी भी उनकी ही तरह एक ऐसे समीकरण की तैयारी में हैं, जो चुनाव में चमत्कार कर दे
तेजस्वी यादव आरजेडी बिहार चुनाव M-Y समीकरण महिला युवा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
तेजस्वी यादव पर नीतीश पर निशानातेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राजनीतिक सफ़र, मानसिक और शारीरिक स्थिति पर सवाल उठाए और कहा कि चार लोग मुख्यमंत्री को चला रहे हैं।
और पढो »
बिहार में तेजस्वी का बयान, इंडिया गठबंधन खत्म!लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया इंडिया गठबंधन खत्म हो गया है.
और पढो »
लालू यादव ने नीतीश कुमार को राजद में शामिल होने का दिया है आमंत्रणलालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव राजद में नीतीश कुमार के आने के खिलाफ हैं, जबकि लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को राजद में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है.
और पढो »
युवाओं का जबरन किन्नर बनाना: अतर्रा में गैंग का शिकारबांदा के अतर्रा क्षेत्र में युवाओं को गैंग द्वारा जबरन किन्नर बनाया जा रहा है। जेडीयू महिला मोर्चा ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
और पढो »
तेजस्वी का नीतीश पर प्रहार, कहा- 'हाईजैक हो चुके हैं'बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो 'हाईजैक हो चुके हैं' और अब कोई भी निर्णय लेने लायक नहीं हैं.
और पढो »
लालू ने नीतीश को दिया दरवाजा खोलने का ऑफर, तेजस्वी ने खारिज कर दियाआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को बिहार के सीएम पद के लिए अपना दरवाजा खोलने का ऑफर दिया है। तेजस्वी यादव ने इस ऑफर को खारिज कर दिया है।
और पढो »