तेज हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड, प्रदूषण में गिरावट

मौसम समाचार

तेज हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड, प्रदूषण में गिरावट
मौसमठंडदिल्ली
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तेज हवाओं के चलते ठिठुरन भरी ठंड का प्रकोप जारी है। दिन में धूप निकलने पर भी ठंड का एहसास रहता है। प्रदूषण में भी गिरावट देखी गई है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली मौसम ी उतार-चढ़ाव के बीच तेज हवा ओं से दिल्ली में एक बार फिर ठिठुरन भरी ठंड लौट आई है। सुबह-शाम ही नहीं बल्कि दिन में धूप खिले होने पर भी ठंड का एहसास बना रहता है। दूसरी ओर हवा ओं के असर से दिल्ली का प्रदूषण इस समय औंधे मुंह गिरा हुआ है। आज कितना रहेगा अधिकतम तापमान? रविवार को न्यूनतम तापमान 7.

2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं के कारण कोहरे से भी राहत रही। दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकली रहेगी। रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 197 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा साफ ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि नहीं होगी। पालिका बाजार के ऊपर बने पार्क में खिली धूप का आनंद लेते लोग। फोटो- जागरण कब तक मौसम में बनी रहेगी ठंडक? बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। कर्तव्य पथ पर बढिया से परेड का आनंद लिया जा सकेगा। इस बीच तेज हवाओं के चलते शनिवार को भी ठिठुरन भरी ठंड बनी रही। हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। इसके चलते तापमान भी कम ही रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 84 से 30 प्रतिशत रहा। शनिवार को पालम दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 फरवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। कोहरा अब नहीं होगा लेकिन दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम छह से आठ डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद फिर तापमान में थोड़ी वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को मध्यम श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता तेज हवाओं के असर से शनिवार को भी दिल्ली वासियों ने साफ हवा में सांस ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को राजधानी का एक्यूआई 174 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। शुक्रवार को यह 199 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें 25 अंकों की गिरावट और दर्ज की गई है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन अर्ली वार्निंग सिस्टम का पूर्वानुमान है कि अभी वायु प्रदूषण से राहत बनी रहेगी। सोमवार को एयर इंडेक्स 200 से ऊपर खराब श्रेणी में रह सकता है। इसके बाद खराब से बहुत खराब श्रेणी में चले जाने की आशंका है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मौसम ठंड दिल्ली प्रदूषण हवा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तराखंड में चार दिन तक साफ मौसमउत्तराखंड में चार दिन तक साफ मौसमउत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलेगी।
और पढो »

झारखंड में ठंड का प्रकोप, तापमान 8.6 डिग्रीझारखंड में ठंड का प्रकोप, तापमान 8.6 डिग्रीपहली जनवरी को पूरे झारखंड में कंपकंपाती ठंड के कारण लोगों ने घरों में ही रहना पड़ा। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
और पढो »

राजधानी में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी, शनिवार से दिन में भी ठंड बढ़ेगीराजधानी में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी, शनिवार से दिन में भी ठंड बढ़ेगीनई दिल्ली में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी है। दिन में थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और रात को ठंड लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह का तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार से दिन में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं क्योंकि सप्ताहांत में वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
और पढो »

दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी, वर्षा से बढ़ी ठंडकदिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी, वर्षा से बढ़ी ठंडकदिल्ली में मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच ठिठुरन भरी ठंड का दौर जारी है। सोमवार सुबह विभिन्न इलाकों में हुई हल्की वर्षा से ठंडक और बढ़ गई। तापमान में गिरावट देखने को मिली तो पूसा में कोल्ड डे वाले हालात बने रहे। सप्ताहांत के दौरान फिर से वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
और पढो »

चित्तौड़गढ़ में अचानक ठंड का प्रकोप, तापमान में 5 डिग्री की गिरावटचित्तौड़गढ़ में अचानक ठंड का प्रकोप, तापमान में 5 डिग्री की गिरावटचित्तौड़गढ़ में अचानक ठंड का प्रकोप हुआ है। सोमवार शाम से चली सर्द हवाओं के कारण तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
और पढो »

चित्तौड़गढ़ में दूसरी रात भी ठंड तेज, 3.6 डिग्री तापमान में कमीचित्तौड़गढ़ में दूसरी रात भी ठंड तेज, 3.6 डिग्री तापमान में कमीशनिवार को धूप के बावजूद गलन का असर ज्यादा रहा। बदलते मौसम के कारण चित्तौड़गढ़ में फिर से ठंड बढ़ी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 04:44:45