त्योहारों पर रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा, Indian Railways ने किए बेहतरीन इंतजाम

United States News News

त्योहारों पर रेलवे ने यात्रियों को दिया तोहफा, Indian Railways ने किए बेहतरीन इंतजाम
United States Latest News,United States Headlines

दिवाली पर घर-गांव जाने को लोग न हों परेशान, इसलिए Indian Railways ने किए ये इंतजाम

दिवाली पर घर-गांव जाने को लोग न हों परेशान, इसलिए Indian Railways ने किए ये इंतजाम जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | Published on: October 4, 2019 7:23 PM भारतीय रेलवे ने चलायी स्पेशल फेस्टिव ट्रेन। Indian Railways: देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है और इस दौरान रेल में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रण में रखने और यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने साप्ताहिक फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये फेस्टिव स्पेशल ट्रेन देश के मुख्य शहरों जैसे दिल्ली, जयपुर, मुंबई, अजमेर, लखनऊ, पुणे और गोरखपुर आदि से चलेंगी। फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का ब्यौरा निम्न है- अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर ट्रेन : अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को शाम 4 बजे अजमेर से चलेगी और रात 11.

45 बजे दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन पर पहुंचेगी। 5 अक्टूबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा, जो कि आगामी 28 दिसंबर, 2019 तक चलेगा। यह ट्रेन 13 ट्रिप करेगी वहीं दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन हर रविवार को देर रात 1.45 बजे दिल्ली से चलकर उसी दिन सुबह 9.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 6 अक्टूबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर, 2019 तक जारी रहेगा। इस ट्रेन में लोगों को एक एसी टू टायर, दो एसी थ्री टायर, पांच स्लीपर क्लास, 6 जनरल क्लास और दो विकलांग क्लास के कोच होंगे। यह ट्रेन किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशन पर रुकेगी। Also Read जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर स्पेशल ट्रेन : यह ट्रेन हफ्ते के तीन दिन चलेगी और कुल 80 ट्रिप लगाएगी। जयपुर-दिल्ली कैंट स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को जयपुर सुबह 7.35 बजे चलेगी और उसी दिन दोपहर 1.20 बजे तक दिल्ली कैंट स्टेशन पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में दिल्ली कैंट- जयपुर ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को शाम 3 बजे चलेगी और उसी दिन रात में 9.20 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में एक एसी थ्री टायर, तीन स्लीपर क्लास, दो जनरल क्लास, एक एसी चेयर कार, तीन चेयर कार और दो सेकेंड क्लास कोच होंगे। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-लखनऊ साप्ताहिक सुविधा स्पेशल ट्रेन : यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से हर मंगलवार को दोपहर 2.10 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर में 1.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 5 नवंबर तक जारी रहेगी। वहीं इस ट्रेन की वापसी में यह लखनऊ से हर बुधवार को दोपहर 3 बजे चलेगी और अगले दिन शाम में 5.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 6-6 ट्रिप लगाएगी। 2 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच इसका संचालन होगा। इस ट्रेन में एक एसी टू टायर, आठ एसी थ्री टायर, चार स्लीपर क्लास, तीन जनरल क्लास कोच हैं। पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन : यह ट्रेन हर सोमवार को पुणे से चलकर बुधवार को सुबह 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच चलेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार को सुबह 10.45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच चलेगी। इस ट्रेन में एक एसी टू टायर, पांच एसी थ्री टायर, आठ स्लीपर क्लास, चार जनरल क्लास और दो डिसएबल्ड फ्रेंडली क्लास कोच होंगे। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाक ने श्रीलंका से 2-0 से जीती एकदिवसीय श्रृंखला, जमां और अली ने जड़े अर्धशतकपाक ने श्रीलंका से 2-0 से जीती एकदिवसीय श्रृंखला, जमां और अली ने जड़े अर्धशतकमोहम्मद आमिर (3/50) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद फखर जमां (76), अबिद अली (74) और हारिस सोहेल (56) की अर्द्धशतकीय
Read more »

Bigg Boss-13: इस कंटेस्टेंट ने किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- 'इस सीजन की डायन'Bigg Boss-13: इस कंटेस्टेंट ने किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- 'इस सीजन की डायन'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एक ऐसा टास्क हुआ जिसने पूरा गेम ही पलट कर रख दिया. इस टास्क के बाद जहां दर्शकों को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट मिल गया, वहीं सभी ने एक फीमेल कंटेस्टेंट को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है. | entertainment News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी
Read more »

मयंक-रोहित के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजामयंक-रोहित के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजादक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल ने दोहरा और रोहित शर्मा ने भी मैच में शतक बनाया है. इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने तीन विकेट झटक लिए.
Read more »

Google ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किए ये नए फीचर्स, सुंदर पिचाई ने किया ट्वीटGoogle ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किए ये नए फीचर्स, सुंदर पिचाई ने किया ट्वीटGoogle ने मैप्स  के लिए Incognito मोड का अपडेट जारी कर दिया है. इस फीचर के तहत बिना लोकेशन हिस्ट्री या सर्च हिस्ट्री सेव किए ही मैप्स यूज कर सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-05-05 15:56:58