बीसलपुर में दो महिलाओं पर दहेज उत्पीड़न के मामले प्रकाश में आये है। पहली महिला नन्ही बेगम ससुराल वालों ने जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। दूसरी महिला वर्षा ने ससुराल वालों पर मारपीट और दहेज की मांग करने के आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, बीसलपुर । कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्र के ग्राम करमापुर माफी निवासी फूल बाबू ने बताया कि उसकी बहन नन्ही बेगम का निकाह दो वर्ष पूर्व मकसूद अली निवासी मलिकापुर थाना दातागंज बदायूं के पुत्र शाकिर के साथ हुआ था। उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कुछ दिन बीतने के बाद नन्ही बेगम के ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे काफी समझाने पर भी नहीं माने तो एक प्राथमिकी 14 सितंबर 2024 को बीसलपुर कोतवाली में उसके पति सहित अन्य
ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध पंजीकृत कराई। जबरन तेजाब पिलाने का आरोप ससुराल वालों ने समझौता करने का प्रयास किया। जिसके बाद नन्ही बेगम को उसकी ससुराल भेज दिया। इसके बाद उसके पति ने फिर नन्ही बेगम से मारपीट की पति शाकिर, भाई मोहम्मद खुशबू व बबलू व रुखसाना सास ने बहन को जबरन तेजाब पिला दिया। नन्ही बेगम को बरेली के नवोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की कराई प्राथमिकी वहीं दूसरी ओर, फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव बरगंवा निवासी वर्षा ने तहरीर देकर अपने ससुराल वालों पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि दो वर्ष पहले उनकी शादी गांव गड़िया रंगीन शाहजहांपुर निवासी प्रियांशु के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने वर्षा के साथ और दहेज मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। जब वर्षा ने अपने स्वजन को इस बारे में बताया तो उनके माता-पिता उसके ससुराल गए और उन्हें समझाया लेकिन उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और बीस दिन पहले वर्षा का पति उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। विवाहिता के स्वजन ने रिश्तेदारों से भी समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों के नही मानने पर थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी लिखवाई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है
दहेज उत्पीड़न महिला ससुराल बीसलपुर पुलिस जांच
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से दुखी हैं कनाडाई हिंदू, टोरंटो में किया प्रदर्शनबांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से दुखी हैं कनाडाई हिंदू, टोरंटो में किया प्रदर्शन
और पढो »
दिल्ली मेट्रो कर्मी ने 100 महिलाओं को धोखा दियादिल्ली मेट्रो में एक सीनियर ऑफिसर मनोज ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भोली महिलाओं से बातचीत की और उन्हें धोखा दिया। उसने कई महिलाओं को शादी का वादा किया लेकिन ऐसा नहीं किया।
और पढो »
ऋषिकेश स्पा में यौन उत्पीड़न: दो विदेशी युवतियों पर अश्लील हरकत कर बबलू गिरफ्तारदो विदेशी युवतियों ने ऋषिकेश स्पा सेंटर में कर्मी बबलू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »
प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार पर प्रदर्शन कियाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
और पढो »
गुजरात में बलात्कार और अत्याचार: एक 10 वर्षीय बच्ची पर 36 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म कियाएक 36 वर्षीय व्यक्ति ने गुजरात के भरूच में एक 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की हालत गंभीर है और उसे वडोदरा के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।
और पढो »
इराकी मिलिशिया ने इजरायल पर दो ड्रोन हमले करने का किया दावाइराकी मिलिशिया ने इजरायल पर दो ड्रोन हमले करने का किया दावा
और पढो »