दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाताओं के साथ अंतिम मतदाता सूची जारी

राजनीति समाचार

दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाताओं के साथ अंतिम मतदाता सूची जारी
मतदाता सूचीदिल्ली चुनावआम आदमी पार्टी
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 53%

दिल्ली निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले राजधानी के मतदाताओं की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 1.55 करोड़ मतदाता शामिल हैं।

दिल्ली निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले राजधानी के मतदाताओं की आखिरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं। इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 83 लाख 49 हजार 645 और महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 1.55 करोड़ है। यह 29 अक्टूबर, 2024 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची की तुलना में 1.

09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सीईओ ने कहा कि विकासपुरी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 4.62 लाख मतदाता हैं। वहीं, दिल्ली छावनी में सबसे कम 78,893 मतदाता हैं। चुनाव कार्यालय ने कहा कि 1,261 थर्ड जेंडर वोटर हैं। 29 अक्टूबर 2024 तक प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के मुताबिक 1.53 करोड़ मतदाता थे। 24 लोगों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज सीईओ ने एक बयान में कहा कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे या छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज जमा करने के लिए 24 लोगों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की गई है। जब सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने मतदाता सूची में अवैध नाम जोड़ने और हटाने सहित हेरफेर का आरोप लगाया था। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सीईओ ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज जमा करने के प्रति सचेत किया था। जल्द हो सकती है चुनाव की तारीखों का एलान बता दें, फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही अब जल्द ही दिल्ली में चुनाव की तारीखों का भी एलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी तक इसकी घोषणा हो सकती है। बता दें, फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मतदाता सूची दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी मतदाताओं की संख्या मतदाता पहचान पत्र

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पूरी दिल्ली में बढ़े वोटर, पर 17 विधानसभा क्षेत्रों में घटी संख्या, ऐसा क्यों हो रहा है?पूरी दिल्ली में बढ़े वोटर, पर 17 विधानसभा क्षेत्रों में घटी संख्या, ऐसा क्यों हो रहा है?दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 4.
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: फाइनल मतदाता सूची छह जनवरी को जारीदिल्ली विधानसभा चुनाव: फाइनल मतदाता सूची छह जनवरी को जारीदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले फाइनल मतदाता सूची छह जनवरी को जारी होगी। मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
और पढो »

मतदाता सूची में अंतिम संशोधन, नए पंजीकरण के लिए अवसरमतदाता सूची में अंतिम संशोधन, नए पंजीकरण के लिए अवसरनए पंजीकरण, संशोधन और हटाने के लिए आवेदनों की प्रक्रिया जारी है। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया चल रही है।
और पढो »

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवार सूचीकांग्रेस ने जारी की उम्मीदवार सूचीकांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची तीन से चार दिन में जारी होने की संभावना है।
और पढो »

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी सूची जारी कीकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी सूची जारी कीदिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
और पढो »

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी उम्मीदवार सूचीकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी उम्मीदवार सूचीदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की। इस सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 11:36:46