एग्जिट पोल के नतीजे से दिल्ली में भाजपा के लिए चिंता का माहौल बन गया है। आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। क्या केजरीवाल का खेल बिगाड़ने में राहुल गांधी की भूमिका है?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए एग्जिट पोल के परिणाम से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) को झटका लगा है, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के चेहरे पर निराशा साफ दिख रही है। इसी बीच, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( कांग्रेस ) पार्टी के नेताओं को आप और अरविंद केजरीवाल की हार से खुशी मिल रही है। एग्जिट पोल के परिणामों के बाद, टेलीविजन चैनलों पर आप, भाजपा और कांग्रेस आपस में आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। राजनीति क विश्लेषकों ने कांग्रेस की भूमिका पर यह कहना शुरू कर दिया है कि 'हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले
डूबेंगे'। आम आदमी पार्टी भी अब खुलकर कांग्रेस पर निशाना साधने लगी है। हालांकि, आप के नेता लगातार कह रहे हैं कि एग्जिट पोल के परिणाम आप के खिलाफ आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी हम ही जीतेंगे। अब दिल्ली का इंतजार 8 फरवरी को है। लेकिन, अगर अरविंद केजरीवाल हार जाते हैं तो क्या राहुल गांधी को 'आप' जिम्मेदार ठहराएगी? 5 फरवरी को तमाम न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा जीतती नजर आ रही है। भाजपा को 9 सर्वे एजेंसियों में से 7 ने बहुमत दिखाया है, जिसमें चार ने तो जबरदस्त बहुमत 50 सीट तक दे दी है। दिल्ली में 1997 के बाद एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। लेकिन, दिल्ली के बीते तीन विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के परिणाम से 'आप' में थोड़ी बहुत आशा की किरण लग रही है। क्योंकि, तीनों विधानसभा में आप को एग्जिट पोल में कम सीटें आईं थीं। 2020 के एग्जिट पोल में तो भाजपा की सरकार बन गई थी। लेकिन, जब असली नतीजे आए तो आप ने बाजी मार ली। इस बार के एग्जिट पोल के परिणाम में बदले इसकी संभावना इस वजह से भी कम लग रही है क्योंकि इस बार भाजपा और कांग्रेस ने भी आप को उसी के फ्री पॉलिटिक्स पर घेरा है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार, शीशमहल और एंटी इन्कंबेंसी फैक्टर खूब काम किया है। इसके साथ ही मिडिल क्लास में आर्थिक में छूट और आठवां वेतनमान लागू होना बड़ा फैक्टर माना जा रहा है। बची-खुची कसर कांग्रेस पार्टी ने दमदार तरीके से चुनाव लड़कर पूरी कर दी। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने इस चुनाव में केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही शीला दीक्षित के किए गए कामों को देखकर भी झुग्गी-झोपड़ी वोटर्स और अल्पसंख्यकों ने कुछ हदतक कांग्रेस को वोट किया। जिसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ा। राहुल गांधी ने बिगाड़ा केजरीवाल का खेल? हालांकि, कांग्रेस का इस चुनाव में खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, कुछ एग्जिट पोल में 0-2 सीटें दी गई है। ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी बहुमत से एक-दो सीट दूर रहती है तो एक बार फिर से उनको राहुल गांधी के पास जाना होगा। शायद, कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के बातचीत के बाद कांग्रेस पार्टी अरविंद केजरीवाल को समर्थन भी दे सकती है। लेकिन, इस चुनाव में अगर कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर डबल डीजिट में आता है तो आप को बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि पीपुल्स प्लस ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 51-60 सीट दी है। वहीं, आप को सिर्फ 10-19 सीटें मिल सकती हैं। मैट्रिज की सर्वे में भाजपा को 35-39 और आप को 32 से 37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को भी शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है। पी-मार्क के एग्जिट पोल में भाजपा को 39-49 सीटें और आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। पीपुल्स इनसाइट के सर्वे में भाजपा को 40-44 सीटें और आप को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं। पोल डायरी के सर्वे में भाजपा को 42-50 सीट मिल सकती हैं तथा आप 18-25 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं
दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल भाजपा आम आदमी पार्टी कांग्रेस केजरीवाल राहुल गांधी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल में बीजेपी का बहुमत, AAP को झटकादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों का इंतजार है। एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावना है, जबकि AAP को झटका लगा है।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल का भाजपा को बंपर बहुमत का अंदाजादिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एग्जिट पोल के परिणाम आ गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी की सीटें आधी तक घटने का अंदाजा है।
और पढो »
दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिल सकता है? 'चाणक्य स्ट्रेटेजिक' की भविष्यवाणीदिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका! कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलेगी का अनुमान है।
और पढो »
दिल्ली चुनाव 2023: एग्जिट पोल और चुनाव के परिणामदिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग जारी है. आम आदमी पार्टी (AAP) चौथी बार सत्ता हासिल करने के लिए जोर लगा रही है, जबकि भाजपा (BJP) 27 साल बाद वापसी की उम्मीद कर रही है. दूसरी ओर कांग्रेस भी अपने हाथ मजबूत करने की कोशिश में लगी है. दिल्ली की सत्ता किसे मिलेगी, ये 8 फरवरी को पता चलेगा. लेकिन उससे पहले वोटिंग खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे.
और पढो »
दिल्ली में एग्जिट पोल: बीजेपी को बंपर सीटें मिलने की उम्मीद, आम आदमी पार्टी को झटका!दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोलों में बीजेपी को बंपर सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पीपल्स पल्स एजेंसी के अनुसार, बीजेपी को दिल्ली की 70 सीटों में से 60 सीटों तक मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी को सिर्फ 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को इस बार भी खाली हाथ रहने का अनुमान जताया गया है.
और पढो »
Delhi Assembly Elections 2025 : कहीं पे निगाहें... कहीं पे निशाना, भाजपा लड़ तो रही है आप से; नजर कांग्रेस परदिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा लड़ तो आम आदमी पार्टी से रही है लेकिन उसकी नजर कांग्रेस पर है। यह पहला चुनाव होगा जिसमें भाजपा चाहती है कि कांग्रेस मजबूती से लड़े।
और पढो »