दिल्ली विधानसभा चुनाव के माहौल में AAP को बड़ा झटका लगा है। 7 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा पार्टी के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इन सभी को इस बार के चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था।
दिल्ली की राजधानी में विधानसभा चुनाव का गरम माहौल है। इस बार का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला बनकर उभरा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ( AAP ) के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भी पूरी ताकत लगा रही है। BJP और INC लगातार अरविंद केजरीवाल और AAP पर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वैगनआर से खंभे पर चढ़ने आते थे, लेकिन शीश महल की पार्किंग में पहुंच गए। इन चुनाव के बयानबाजी के बीच, अरविंद केजरीवाल की पार्टी को शुक्रवार 31 जनवरी
2025 को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 7 मौजूदा विधायकों ने AAP से इस्तीफा दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी को इस बार के चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। AAP से इस्तीफा देने वाले 7 विधायकों की राजनीतिक पृष्ठभूमि ये है: भावना गौड़ (पालम से विधायक): पालम से विधायक भावना गौड़ को AAP ने इस बार टिकट नहीं दिया था। वह मधु विहार क्षेत्र से पार्षद भी रह चुकी हैं। शुरुआत में वह BJP से जुड़ी थीं। उन्होंने साल 2013 में BJP के धर्मदेव सोलंकी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सोलंकी को 30 हजार से अधिक वोटों से हराया था। भावना गौड़ ने साल 2020 में भी चुनाव जीता था। साल 2015 में वह पहली बार विधायक बनी थीं।राजेश ऋषि (जनकपुरी से विधायक): राजेश ऋषि ने भी AAP से इस्तीफा दे दिया है। उनका साल 2013 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने साल 2015 में जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। साल 2020 में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने BJP के आशीष सूद को लगभग 15 हजार वोटों से हराया था।मदनलाल (कस्तूरबा नगर से विधायक): कस्तूरबा नगर से AAP के विधायक मदनलाल ने भी AAP की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मदनलाल साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कस्तूरबा नगर विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 2013, 2015 और 2020 में AAP के टिकट पर लगातार तीन चुनाव जीते हैं।रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी से विधायक): रोहित कुमार महरौलिया दिल्ली के त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक हैं। रोहित की संगीत में भी रुचि रही है। उन्होंने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी किरण वैद्य को लगभग साढ़े 12 हजार वोटों से मात दी थी। अब उन्होंने भी AAP से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया था।नरेश यादव (महरौली से विधायक): मालेरकोटला में करीब आठ साल पहले हुई कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में महरौली से AAP विधायक नरेश यादव को दोषी ठहराया गया था। अब उन्होंने भी AAP से इस्तीफा दे दिया है। नरेश यादव महरौली निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं। साल 2015 के चुनाव में उन्होंने 51.06 फीसद वोट के साथ 16,591 वोट से जीत हासिल की थी। साल 2020 के चुनाव में 54.27 फीसद वोट हासिल किया और 18,161 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।पवन शर्मा (आदर्श नगर विधानसभा से विधायक): पवन शर्मा लगातार दो बार से आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। साल 2015 और 2020 के चुनावों में जीत हासिल की थी। पवन ने साल 2025 के चुनाव में BJP प्रत्याशी राम किशन सिंघल को लगभग 21 हजार वोटों से हराया था। साल 2020 के चुनाव में उन्होंने BJP उम्मीदवार राजकुमार भाटिया को 1589 वोटों के कम अंतर से हराया था।भूपिंदर सिंह जून (बिजवासन से विधायक): भूपिंदर सिंह जून बिजवास विधानसभा सीट से AAP के विधायक हैं। उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने BJP के सत प्रकाश राण को 753 वोटों से हराया था
AAP दिल्ली चुनाव इस्तीफा विधायक राजनीति
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सांसद बर्क के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग को ठुकरा दियासंबल की शाही जामा मस्जिद में हुई हिंसा मामले में सांसद बर्क को बड़ा झटका।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी को झटका, सात विधायक दल छोड़कर इस्तीफा दे दिएदिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर जोरदार झटका दिया है. इस्तीफा देने वाले विधायकों में पालम से भावना गौड़, जनकपुरी से राजेश ऋषि, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, महरौली से नरेश यादव, आदर्श नगर से पवन शर्मा और बिजवासन से बीएस जून शामिल हैं. इन विधायकों ने कहा कि उन्हें चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराजगी है और वे अन्य दलों के संपर्क में थे.
और पढो »
अखिलेश यादव ने दिल्ली चुनाव में AAP को समर्थन दिया, कांग्रेस को झटकासमाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. यह फैसला कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है.
और पढो »
अखिलेश यादव ने दिल्ली में AAP को दिया समर्थन, कांग्रेस को झटकाअखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. यह फैसला कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है.
और पढो »
AAP में अब भरोसा नहीं रहा... चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका, एक साथ 7 विधायकों ने दिया इस्तीफाAAP Mlas Resign News: दिल्ली चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। एक-दो नहीं बल्कि पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इन विधायकों ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। जानिए कौन-कौन विधायक AAP से हुए...
और पढो »
बीजेपी दिल्ली में AAP को पटखनी देने में जुटीदिल्ली चुनाव में बीजेपी ने AAP की मुफ्त योजनाओं को पछाड़ने के लिए उसी तरह की योजनाएं पेश की हैं.
और पढो »