दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ गठबंधन की संभावना सामने आई है। संदीप दीक्षित ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर संकेत दिया है।
नई दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग पर आज पूरे देश की नजर है। लेकिन काउंटिंग से पहले ही गठबंधन की बात भी होने लगी है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनौती दे रहे संदीप दीक्षित ने सुबह-सुबह गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने ये तो नहीं कहा कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से गठबंधन होगा लेकिन इतना जरूर कहा कि इस तरह का फैसला हाई कमान लेगा। दीक्षित का ये बयान इसलिए अहम है कि वह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कट्टर आलोचक हैं और उनके खिलाफ तीखी
बयानबाजियों के लिए जाने जाते हैं। आज AAP को लेकर उनका चिरपरिचित आक्रामक तेवर नहीं दिख रहा, इससे लगता है कि अगर कहीं त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरती है तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है।संबुह-सुबह जब एक पत्रकार ने संदीप दीक्षित से आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'सर अभी मुझे कोई आइडिया नहीं है कि क्या अलायंस बनता है, क्या नहीं। वो हाई कमान तय करेगी, हम लोग तय नहीं करेंगे, अगर कोई ऐसी संभावना बनती है तो।' जब उनसे अरविंद केजरीवाल के घर एसीबी की टीम जाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने टालने वाली मुद्रा में कहा कि हो गया, जो हो गया, रात को हो गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि आरोप निराधार है तो उन्होंने कहा कि कुछ आइडिया नहीं है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित अक्सर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तीखे हमले करते रहे हैं। इस बार वह नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल के खिलाफ चुनाव भी लड़े हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। लगातार दो बार से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में रही आम आदमी पार्टी को इस बार एंटी-इन्कंबेसी का सामना करना पड़ा है, कम से कम एग्जिट पोल के अनुमान तो यही संकेत देते हैं। लेकिन असल में दिल्ली की जनता का क्या मूड रहा, उसके फैसले की घड़ी तो अब काउंटिंग के साथ आ ही गई है।आम आदमी पार्टी की कोशिश लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में जीत की हैट्रिक लगाने की रही। इसके लिए उसने इस बार अपने मैनिफेस्टो में कई लोकलुभावन और नई योजनाओं का वादा किया था। दूसरी तरफ बीजेपी, 1993 के बाद दिल्ली में कभी सरकार नहीं बना पाई है। उसे उम्मीद है कि दिल्ली की सत्ता से उसका करीब ढाई-तीन दशकों का वनवास इस बार खत्म होने जा रहा है। उसने भी मुफ्त की रेवड़ियों वाले वादों की भरमार कर रखी है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में कभी लगातार 15 साल तक दिल्ली की सत्ता में रही कांग्रेस को भी अपनी खोई जमीन वापस पाने की उम्मीद है। उसने भी अपने मैनिफेस्टो में एक से बढ़कर एक लोकलुभावन वादों की भरमार की थी
दिल्ली चुनाव आम आदमी पार्टी कांग्रेस गठबंधन संदीप दीक्षित
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, संदीप दीक्षित का मोर्चादिल्ली में आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी का दावा है कि वो आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों को हराएगी। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संदीप दीक्षित के खिलाफ आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के परवेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं।
और पढो »
संदीप दीक्षित का बड़ा दावा: दिल्ली में बीजेपी की बहुमत, केजरीवाल दिल्ली छोड़ भागेंगेकांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को बहुमत मिलेगा और केजरीवाल दिल्ली छोड़कर पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कांग्रेस को 10 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान भी लगाया है.
और पढो »
नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे संदीप दीक्षित, कांग्रेस की राजनीतिक विरासत के लिए अहम चुनौतीकांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है। यह सीट संदीप दीक्षित के लिए राजनीतिक विरासत का सवाल बन चुकी है क्योंकि उनकी माँ और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने इस सीट पर पहले जीत हासिल की थी।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी का संकेत, AAP की सरकार में वापसी की भी संभावनादिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल परिणामों से बीजेपी की वापसी का संकेत मिल रहा है, जबकि कुछ पोल आम आदमी पार्टी की सरकार में वापसी की संभावना भी दर्शा रहे हैं।
और पढो »
संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगेकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से संदीप दीक्षित को उम्मीदवार घोषित किया है। उनके मुकाबला आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा से होगा। यह सीट संदीप दीक्षित के लिए एक विरासत का सवाल बन चुकी है क्योंकि उनकी मां और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित ने इस सीट पर पहले जीत हासिल की थी।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, '..Delhi Elections 2025 Updates: दिल्ली में इस बार 70 विधावसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। बीजेपी, कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी को भी अपनी जीत का पूरा भरोसा है। आज नामांकन का आखिरी दिन है।
और पढो »