Beyond the Breaking News

दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मंदिरों-रेलवे ट्रैक पर भी धमाकों की चेतावनी

Delhi Bomb Threat समाचार

दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मंदिरों-रेलवे ट्रैक पर भी धमाकों की चेतावनी
MCD Mayor Office ThreatKhalistan National Army EmailDelhi Haryana Bomb Warning

दिल्ली नगर निगम के मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में दिल्ली और हरियाणा के कई मंदिरों और रेलवे ट्रैक पर 5 और 6 जून को बम विस्फोट की चेतावनी भी दी गई. जांच में ये धमकी फर्जी लग रही है, लेकिन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

दिल्ली नगर निगम के मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में दिल्ली और हरियाणा के कई मंदिरों और रेलवे ट्रैक पर 5 और 6 जून को बम विस्फोट की चेतावनी भी दी गई.

जांच में ये धमकी फर्जी लग रही है, लेकिन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. कैंसिल दिल्ली नगर निगम के मेयर ऑपिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. गुरुवार सुबह मेयर की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया. इस ई-मेल में दिल्ली और हरियाणा के कई अहम स्थानों, मंदिरों और रेलवे ट्रैक पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है.

ये ई-मेल 4 जून 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे भेजा गया था. ई-मेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा हुआ बताया है. इस धमकी के बादई-मेल में दावा किया गया है कि 5 और 6 जून को दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला और वहां के रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट किए जाएंगे. इसके साथ ही लोगों को इन दिनों यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है.

परिवार के 8 लोगों की कैसे आई एक साथ मौत? देखें वारदातदिल्ली के अग्न‍िकांड में खत्म हुई गुरुग्राम की पूरी अग्रवाल फैम‍िली, देखें विशेषधमकी भरे इस ई-मेल में दिल्ली और हरियाणा के कई प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों के नाम साफ तौर पर लिखे गए हैं. इनमें दिल्ली के चांदनी चौक का गौरी शंकर मंदिर, कालकाजी मंदिर और महरौली का योगमाया मंदिर शामिल है.

इसके अलावा हरियाणा के पिंजौर का भीमा देवी मंदिर, पिहोवा का कार्तिकेय मंदिर और कुरुक्षेत्र का स्थानेश्वर महादेव मंदिर भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ई-मेल में 1984 के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जिक्र करते हुए 'बदला' लेने की बात कही गई है. धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई. पुलिस की टीम ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ डॉक्टर एस.

पी. मुखर्जी सिविक सेंटर और उसके आसपास के पूरे परिसर की तलाशी ली. जांच के दौरान पूरी इमारत के दफ्तरों, आम रास्तों और पार्किंग एरिया को पूरी तरह खंगाला गया. हालांकि, चेकिंग के दौरान वहां कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामान नहीं मिला और परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया.

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों और दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ये ई-मेल सिर्फ पैनिक फैलाने के इरादे से भेजा गया एक 'होक्स' लग रहा है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही घबराएं. फिलहाल संबंधित सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है.

पुलिस की टेक्निकल टीम ई-मेल के आईपी एड्रेस और उसके सोर्स की जांच करने में जुटी है. Singh Tarot Rashifal 5 June 2026: स्वयं पर ध्यान दें, विरोधियों को मौका देने से बचें

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

MCD Mayor Office Threat Khalistan National Army Email Delhi Haryana Bomb Warning Temple Bomb Threat Railway Track Explosion Threat Delhi Police Alert Fake Bomb Threat Email Security Alert Delhi Civic Center Search

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें



Render Time: 2026-08-14 00:53:38