दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गया है। तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस, भाजपा और आप ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन तीनों प्रमुख राजनीति क दल कांग्रेस , भाजपा और आप ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भी शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की सूची आ चुकी है। इस चुनाव में वैसे तो कई सीटों पर तगड़ा मुकाबला होने के आसार हैं, मगर 'नई दिल्ली' विधानसभा क्षेत्र 'हॉट सीट' बन गया है। वजह, ये एकमात्र ऐसी सीट है, जहां पर चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के बायोडाटा में ' मुख्यमंत्री ' शब्द लिखा
है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी ओर दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित इस बार कांग्रेस टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे उम्मीदवार प्रवेश वर्मा हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। खास बात ये है कि प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित दोनों पूर्व लोकसभा सांसद रहे हैं। बता दें कि अन्ना आंदोलन के बाद 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थीं। उस वक्त केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। इसके बाद 2015 और 2020 के चुनाव में भी केजरीवाल ने इसी सीट से जीत दर्ज कराई थी। 2013 के बाद से लेकर अब तक इस सीट पर 'आप' का कब्जा रहा है। दिल्ली के 2015 और 2020 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका था। इस बार कांग्रेस पार्टी ने भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। यही वजह रही कि पार्टी ने चुनाव की घोषणा से पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरु कर दी। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सांसद एवं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। पार्टी को भरोसा है कि संदीप यहां से अरविंद केजरीवाल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वे दो बार लोकसभा सांसद भी रहे हैं। संदीप बताते हैं, देखिये अब 'आप' और 'भाजपा' को लोग अच्छी तरह जान चुके हैं। लोगों को यह बात मालूम हो गई है कि मौजूदा सरकार कुछ नहीं कर रही। शीला दीक्षित के समय में बनी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। दिल्ली में कहां पर नए स्कूल और कालेज बने हैं। संदीप का दावा है कि उनकी पार्टी दिल्ली में आने वाले सालों में नई योजनाओं को लागू करने में सफल होगी
दिल्ली विधानसभा चुनाव नई दिल्ली सीट मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी कांग्रेस भाजपा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री 'हॉट सीट' बन गईनई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतर रहे तीनों उम्मीदवारों के बायोडाटा में 'मुख्यमंत्री' शब्द लिखा है। यह सीट इस बार 'हॉट सीट' बन गई है।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'नई दिल्ली' सीट 'हॉट सीट' बन गई हैदिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गई है, क्योंकि सभी उम्मीदवारों के बायोडाटा में 'मुख्यमंत्री' शब्द लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मोदी के बेटे संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बनदिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस, भाजपा और आप ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 'नई दिल्ली' विधानसभा क्षेत्र 'हॉट सीट' बन गया है, क्योंकि यहां पर चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के बायोडाटा में 'मुख्यमंत्री' शब्द लिखा है।
और पढो »
नई दिल्ली विधानसभा सीट 'हॉट सीट' बन गई, सभी उम्मीदवारों के बायोडाटा में 'मुख्यमंत्री' शब्ददिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट 'हॉट सीट' बन गई है क्योंकि सभी उम्मीदवारों के बायोडाटा में 'मुख्यमंत्री' शब्द लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित (शीला दीक्षित के बेटे) और प्रवेश वर्मा (साहिब सिंह वर्मा के बेटे) चुनाव लड़ रहे हैं।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की पहली कैंडिडेट्स लिस्टबीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। हॉट सीट से प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है।
और पढो »
घोंडा सीट पर प्रमोद गुप्ता की दावेदारी सबसे मजबूतदिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली की घोंडा सीट पर बीजेपी से प्रमोद गुप्ता की दावेदारी सबसे मजबूत बन रही है.
और पढो »