दिल्ली में कांग्रेस और आप का चुनावी गठबंधन यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के फिर से साथ आने जैसा ही लगता है. वे दोनों तो रस्मअदायगी के नाम पर एक प्रेस कांफ्रेंस भी कर लिये, अरविंद केजरीवाल के जेल चले जाने के बाद दिल्ली में तो ऐसा कोई संकेत भी नहीं दिखाई पड़ रहा है.
दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन काफी मुश्किल था. 2019 में भी अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन तब पावर शीला दीक्षित के हाथ में था, और उनके अड़ जाने से गठबंधन नहीं हो सका - 2024 में भी दिल्ली कांग्रेस के नेता गठबंधन नहीं चाहते थे, फिर भी ना-ना करते करते हां हो ही गया. कांग्रेस और आप का गठबंधन भी करीब करीब वैसा ही है, जैसा यूपी में अखिलेश यादव और मायावती का हाथ मिला लेना, या फिर बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार का अचानक गले मिलने का फैसला कर लेना.
जाहिर है, सुनीता केजरीवाल दिल्ली के कैंपन पर भी नजर रख रही होंगी. सुनीता केजरीवाल का ये भी कहना रहा है कि वो अरविंद केजरीवाल के मैसेंजर की भूमिका तक सीमित हैं - तो क्या अरविंद केजरीवाल जैसे जेल से सरकार चला रहे हैं, वैसे ही दिल्ली का कैंपेन भी मॉनिटर कर रहे हैं? आम आदमी पार्टी की तरफ से जैसे चीजों को प्रोजेक्ट किया जा रहा है, लगता तो ऐसा ही है. ये ठीक है कि आम आदमी पार्टी ने फरवरी में ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची अभी अभी आई है.
Delhi Election Campaign Lok Sabha Election 2024 Arvind Kejriwal Sanjay Singh Sunita Kejriwal Rahul Gandhi Akhilesh Yadav Mamata Banerjee Aap Ka Ram Rajya आम आदमी पार्टी कांग्रेस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Delhi Mayor Election: मेयर पद के लिए महेश खिच्ची होंगे AAP के उम्मीदवार, 26 अप्रैल को होगा मतदानदिल्ली मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार महेश खिच्ची होंगे।
और पढो »
Delhi Mayor Election: मेयर के लिए महेश खींची और डिप्टी मेयर के लिए रविंद्र भारद्वाज उम्मीदवार; AAP का एलानदिल्ली मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार महेश कुमार खांची होंगे।
और पढो »
Lok Sabha Elections: गठबंधन के तहत एक हैं AAP और कांग्रेस, पर चुनाव प्रचार दिख रहे अलगलोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन भले हो गया है लेकिन चुनाव प्रचार में दोनों पार्टियां अलग-अलग दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने हिस्से की चार सीटों पर ही प्रचार कर रही है। कांग्रेस और आप दोनों दलों के बीच अभी तक संयुक्त प्रचार कार्यक्रम को लेकर भी कोई योजना नहीं बनी...
और पढो »
Lok Sabha Chunav 2024: कभी 510 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस, अब 300 से भी कम सीटों पर लड़ने को मजबूरकांग्रेस का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। अगर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपना प्रदर्शन सुधारने में कामयाब नहीं रही तो निश्चित रूप से उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
और पढो »