दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीदों से ऊपर रहा है और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई है जबकि आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में गिरावट आई है।
दो लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी की लहर में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराती रही है, लेकिन कुछ माह बाद ही होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ रहा था। इस बार दिल्ली की जनता ने डबल इंजन सरकार पर मुहर लगाई है। 123 बूथों में से 115 पर हारे केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकलकर मुख्यमंत्री बने केजरीवाल को अपने ही विधानसभा क्षेत्र के 123 बूथों में से 115 पर हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला
दीक्षित को हराने वाले केजरीवाल को 64.34 फीसदी मत मिले थे। 2020 में यह अंतर कुछ ही कम हुआ और उन्हें 61.10 फीसदी मिले। इस बार के चुनाव में 43 फीसदी मत ही मिले। ऐसे में उनके मत फीसदी में 2015 की तुलना में लगभग 20 फीसदी की कमी आई। कई पार्षदों को मिली जीत चुनाव में 11 पार्षद व एक मनोनीत पार्षद और तीन पार्षदों के पति बाजी मारने में सफल रहे, वहीं छह पूर्व पार्षद भी विधायक बने। इनमें से कई ने दिल्ली के मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक को पटकनी दी। इन नवनिर्वाचित विधायकों में भी कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने दिल्ली के मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक को हराया, जिससे यह चुनाव और भी दिलचस्प हो गया। भाजपा के आठ और आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद विधायक बनने में सफल रहे। वहीं भाजपा की दो महिला पार्षदों के पति व आप की एक महिला पार्षद के पति ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा के एक मनोनीत पार्षद भी जीते। विधायक बनने वाले सभी छह पूर्व पार्षद भाजपा के उम्मीदवार हैं। भाजपा पार्षद शिखा राय ने ग्रेटर कैलाश में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराया। इसके अलावा भाजपा पार्षद गजेंद्र दराल ने मुंडका, रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग, पूनम शर्मा ने वजीरपुर, उमंग बजाज ने राजेंद्र नगर, चंदन चौधरी ने संगम विहार से आप विधायकों को चित किया। वहीं रविंद्र नेगी ने पटपड़गंज में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी का हरा दिया, जबकि पार्षद नीलम पहलवान ने नजफगढ़ और मनोनीत पार्षद राजकुमार भाटिया ने आदर्श नगर में जीत हासिल की। बादली में भाजपा की महिला पार्षद के पति दीपक चौधरी ने आप के विधायक अजेश यादव के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को हराया। मादीपुर में भाजपा की महिला पार्षद के पति कैलाश गंगवाल ने राखी बिड़लान को हरा दिया। भाजपा पार्षद शिखा राय ने ग्रेटर कैलाश में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराया। इसके अलावा भाजपा पार्षद गजेंद्र दराल ने मुंडका, रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग, पूनम शर्मा ने वजीरपुर, उमंग बजाज ने राजेंद्र नगर, चंदन चौधरी ने संगम विहार से आप विधायकों को चित किया। वहीं रविंद्र नेगी ने पटपड़गंज में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी का हरा दिया, जबकि पार्षद नीलम पहलवान ने नजफगढ़ और मनोनीत पार्षद राजकुमार भाटिया ने आदर्श नगर में जीत हासिल की। बादली में भाजपा की महिला पार्षद के पति दीपक चौधरी ने आप के विधायक अजेश यादव के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को हराया। मादीपुर में भाजपा की महिला पार्षद के पति कैलाश गंगवाल ने राखी बिड़लान को हरा दिया। भाजपा के वोट फीसदी बढ़ा तो आप का घटा विधानसभा चुनाव मे भाजपा के वोट शेयर में पिछले चुनाव की तुलना में करीब सात फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा 38.51 फीसदी वोट हासिल कर आठ सीटों पर सिमट गई थी। इस बार इसमें 7.05 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, आप के वोट शेयर में बीते विधानसभा चुनावों की तुलना में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2020 के चुनाव में आप को 53.57 फीसदी वोट मिले थे, इस बार पार्टी 43.57 फीसदी वोट हासिल करने में ही कामयाब रही। इससे सीटों की संख्या में 40 की कमी आई है। 62 सीटों से घटकर आप सिर्फ 22 सीटें जीती। दूसरी तरफ लगातार तीसरे चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। फिर भी कांग्रेस के लिए थोड़ी राहत की खबर उसके वोट शेयर में हुए इजाफे से है। 2020 के चुनाव में कांग्रेस को 4.26 फीसदी वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस को 6.34 फीसदी वोट मिले हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार के चुनाव में फ्लोटिंग वोटरों की बड़ी भूमिका रही है
DELHI ASSEMBLY ELECTION AAP BJP DELHI GOVT VOTER TURNOUT
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
शाहीद कपूर की 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, 'स्काई फोर्स' ने किया अच्छा प्रदर्शनशाहीद कपूर की फिल्म 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी जबकि अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फोर्स' का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अन्य फिल्मों की कमाई के बारे में जानें।
और पढो »
अमृतसर में बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शनपंजाब के अमृतसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने पर दिल्ली में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस घटना को मौन सहमति दी है।
और पढो »
मोदी ने दिल्ली में डबल इंजन वाली सरकार की बात कहीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में डबल इंजन वाली सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया, और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की तालमेल वाली सरकार दिल्ली की समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने आप-दा के शासन को लूट और झूठ का उदाहरण दिया और कहा कि दिल्ली को कभी भी इस तरह के शासन से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के शाही परिवार पर राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण का अपमान करने का आरोप लगाया और अहंकार के बारे में चिंता जताई।
और पढो »
मोदी दिल्ली में रैली, कांग्रेस पर हमला: 'शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपनी तीसरी रैली का आयोजन किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शाही परिवार ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों में अहंकार है और दिल्ली में घोटाले करके कालेधन से राजनीति चमकाते हैं। मोदी ने डबल इंजन वाली सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया और जनता से दिल्ली को लूट और झूठ से मुक्त कराने का आह्वान किया।
और पढो »
Delhi Assembly Elections 2025 : कहीं पे निगाहें... कहीं पे निशाना, भाजपा लड़ तो रही है आप से; नजर कांग्रेस परदिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा लड़ तो आम आदमी पार्टी से रही है लेकिन उसकी नजर कांग्रेस पर है। यह पहला चुनाव होगा जिसमें भाजपा चाहती है कि कांग्रेस मजबूती से लड़े।
और पढो »
दिल्ली में भाजपा की जीत, आम आदमी पार्टी को रणनीति में बदलाव की जरूरतदिल्ली विधानसभा चुनावों के रुझानों से यह स्पष्ट हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास स्पष्ट बहुमत हासिल करने की संभावना है। यह दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के 27 साल के राजनैतिक सूखे को तोड़ सकता है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा की संभावित जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता के साथ बेईमानी का परिणाम होता है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
और पढो »