प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली मेयर महेश कुमार खिंची पर दो अलग-अलग महिलाओं के साथ पति के रूप में मतदाता सूची में दर्ज होने का आरोप लगाया है। उन्होंने उपराज्यपाल से जांच की मांग करते हुए पत्र लिखा है। यह मामला आम आदमी पार्टी के नेताओं के फर्जी मतदाताओं के मामले के बाद सामने आया है।
दिल्ली नगर निगम के मेयर और शहर के प्रथम नागरिक महेश कुमार खिंची की कितनी पत्नियां हैं? भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया है कि मेयर महेश कुमार खिंची का नाम मतदाता सूची में दो अलग-अलग नाम की महिलाओं के साथ पति के रूप में दर्ज है। ऐसे में यह जांच की जानी चाहिए कि महेश कुमार खिंची की कितनी पत्नियां हैं? प्रवीण शंकर कपूर ने इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। इसके पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की पत्नी के पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र होने का
मामला सामने आया था। यह विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता का नाम भी विवादों में आ गया। राज्यपाल को लिखे पत्र में क्या आरोप? भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने अपने पत्र में यह आरोप लगाया है कि दिल्ली के प्रथम नागरिक महापौर महेश कुमार खिंची करोल बाग विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में दर्ज हैं। इसी सूची में उनके साथ दो महिलाओं को उनकी पत्नी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। महापौर के ठीक बाद उनकी पत्नी निधि (सीरियल नंबर 281 पर ईपीआईसी नंबर RJNI365741) के साथ सूचीबद्ध हैं। लेकिन असली समस्या तब सामने आती है जब इसी सूची में मतदाता नंबर 285 पर एक और महिला ममता (ईपीआईसी नंबर 15915026) का नाम सामने आता है। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और इस महिला के नाम के साथ भी पति के रूप में महापौर महेश कुमार खिंची का नाम पंजीकृत है। भाजपा नेता ने कहा है कि इस मामले में क्या गड़बड़ी की गई है, इसकी बारीकी से जांच की जानी चाहिए। कपूर ने इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना से अनुरोध किया है। क्या है पूरा विवाद? दरअसल, यह पूरा विवाद फर्जी मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकृत होने को लेकर है। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने गैर कानूनी तरीके से ऐसे लोगों को मतदाता बना रखा है जो वैध नहीं हैं। भारी संख्या में मतदाता ऐसे हैं जो अपने दिए गए पते पर नहीं रहते हैं। लेकिन वे मतदान की तारीख को अचानक दिल्ली आते हैं और अपना वोट डालकर चले जाते हैं। भाजपा ने एक मुहिम चलाकर ऐसे मतदाताओं की जांच करने की कोशिश की तो पता चला कि एक ही पते पर भारी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। विवादों में संजय सिंह के बाद महेश कुमार खिंची इसी क्रम में भाजपा ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजर भी ऐसे ही एक फर्जी मतदाता हैं।
महेश कुमार खिंची दिल्ली मेयर मतदाता सूची प्रवीण शंकर कपूर भाजपा आम आदमी पार्टी फर्जी मतदाता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राज्यसभा में मतदाता सूची हटाने को लेकर आप और भाजपा में जमकर हंगामाराज्यसभा में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर आरोप लगाया और भाजपा पर हमला किया। भाजपा ने जवाब दिया और आप पर आरोप लगाया।
और पढो »
राज्यसभा में मतदाता सूची हटाने को लेकर हंगामाआम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह ने सत्तारूढ़ एनडीए पर दिल्ली में मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया।
और पढो »
केजरीवाल का भाजपा पर आरोप: दिल्ली में वोट खरीद रहे हैंअरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में वोट खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा एक वोट के लिए 1100 रुपये की पेशकश कर रही है।
और पढो »
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल पर वोट खरीदने का आरोपदिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर उनके विधानसभा क्षेत्र में वोट खरीदने का आरोप लगाया है।
और पढो »
अजय वर्मा भाजपा के मेयर प्रत्याशीअल्मोड़ा में भाजपा ने नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के लिए अजय वर्मा को चुना है।
और पढो »
लखनऊ मेयर पुलिस कमिश्नर पर आरोप!लखनऊ शहर में नगर निगम टीम पर झुग्गी झोपड़ी वालों के हमले के बाद लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुलिस कमिश्नर पर आरोप लगाया है.
और पढो »