दिल्ली में एक शादी में दूल्हे ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर नाचने पर दुल्हन के पिता ने शादी रद्द कर दी। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर भारतीय शादियों के तमाम वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ पल हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ दिल को छू लेने वाले। शादियों में दूल्हे और दुल्हन की एंट्री से लेकर उनके डांस की खूब डिमांड रहती है। लेकिन दिल्ली में एक दूल्हे को अपनी शादी में नाच ना हद से ज्यादा महंगा पड़ गया। दरअसल, हुआ यह कि दूल्हा दोस्तों के बार-बार कहने पर ' चोली के पीछे क्या है ...
' गाने पर मस्ती में नाचने लगता है। यह देखकर दुल्हन के पिता को गुस्सा आ जाता है और वह शादी ही तोड़ देते हैं।इंटरनेट पर छाई शादी टूटने की खबर माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @xavierunclelite नाम के हैंडल से एक अंग्रेजी न्यूज पेपर की कटिंग शेयर की गई। इस कतरन पर एक खबर है, जिस पर लाल रंख से गोला बनाया गया है। इस खबर की हेडलाइन है - अपने रिश्तेदारों का मनोरंजन करने के लिए दूल्हे ने 'चोली के पीछे' गाने पर डांस किया तो लड़की के पिता ने शादी की कैंसल कर दी। इस खबर के साथ एक विज्ञापन है, जिसमें लिखा है - फ्री मनोरंजन तो सबको अच्छा लगता है। बस बात को उठाते हुए 'जेवियर अंकल' ने कैप्शन लिखा - यकीनन मैंने आज से पहले विज्ञापन का ऐसा प्लेसमेंट नहीं देखा! यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है, जिसे इंस्टाग्राम से लेकर वॉट्सऐप तक पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जेवियर अंकल की पोस्ट को खबर लिखे जाने तक लगभग ढाई लाख व्यूज और तीन हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा तमाम यूजर्स कमेंट सेक्शन में खुलकर अपनी दिल की बात लिख रहे हैं। एक शख्स ने लिखा - दोस्तों के चक्कर में दूल्हा बदनाम हो गया। दूसरे ने लिखा - ग्रूम ऑफ द ईयर। वहीं एक शख्स ने लिखा - एरेंज मैरेज नहीं एलिमिनेशन राउंड चल रहा था। वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में लिखें। क्या है पूरा मामला? वायरल पोस्ट के अनुसार, 16 जनवरी को नई दिल्ली में जब दूल्हे अपनी बारात के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंचा और मशहूर गाने 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर नाचने लगा, तो उसके ससुर ने शादी ही तोड़ दी। शादी में मौजूद मेहमानों के मुताबिक, दूल्हे के दोस्त उसे लगातार डांस करने के लिए उकसा रहे थे। जैसे ही यह गाना बजा तो दूल्हा खुद को रोक नहीं पाया और मस्ती में नाचने लगा। जहां कुछ मेहमान दूल्हे का उत्साह बढ़ा रहे थे, वहीं दुल्हन के पिता अचानक वहां पहुंचे और अपने होने वाले दामाद का यह बर्ताव देखकर गुस्से में शादी तोड़ दी। उन्होंने इसे अपने पारिवारिक मूल्यों का अपमान बताया।दुल्हन इस फैसले से बेहद दिखी थी और रोती हुई नजर आई, जबकि दूल्हा उसके पिता को समझाने की कोशिश करता रहा कि यह सब सिर्फ मस्ती में किया गया डांस था। हालांकि, दुल्हन के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उसके पिता शादी रद्द करने के बाद भी गुस्से में थे और उन्होंने अपनी बेटी को दूल्हे के परिवार से कोई संबंध न रखने का सख्त आदेश दिया। जो शादी खुशी और उत्सव का माहौल लेकर आई थी, वह दोनों परिवारों के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गई
शादी दूल्हा दुल्हन नाच चोली के पीछे क्या है दिल्ली ससुर रद्द वायरल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे की नशे में धुत हरकतों से दुल्हन की मां ने लिया कठोर फैसलाएक बेंगलुरु शादी में दूल्हे और उसके दोस्तों ने शराब पीकर नशे में धुत होकर अनुचित व्यवहार किया। दुल्हन की मां ने इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी।
और पढो »
अज़रबैजान में शादी का फैसला चाय की मिठास पर निर्भर करता है!अज़रबैजान में शादी का फैसला चाय की मिठास पर निर्भर करता है।
और पढो »
करौली में सगाई से पहले शादी से इनकार पर लड़की के परिवार ने युवक के परिवार पर हमलाकरौली जिले में सगाई समारोह से पहले लड़की के परिवार ने शादी से इनकार करने पर युवक के परिवार पर हमला कर दिया।
और पढो »
दुल्हन ने शादी में डांस के साथ पुल अप्स भी किये, देखें ये अनोखा वीडियोसोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शादी में न सिर्फ धांसू डांस कर रही है बल्कि कई पुल अप्स भी कर रही है।
और पढो »
सोने की कीमत में भारी गिरावटभारतीयों में सोने की काफी मांग होती है, खासकर शादी के मौके पर। हाल ही में सोने की कीमत में गिरावट आई है, खासकर अमेरिका में हुए चुनाव के बाद।
और पढो »
बेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे के नशे पर मां ने लिया ये फैसलाबेंगलुरु से एक अनोखी घटना सामने आई है जहां एक दुल्हन की मां ने शादी को रद्द कर दिया। दूल्हे के नशे और उसके दोस्तों के साथ लड़की वालों के साथ गलत व्यवहार करने पर दुल्हन की मां ने शादी को रद्द कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दुल्हन की मां दुल्हे और उसके परिवार को खराब व्यवहार के लिए जाने के लिए कहती नजर आ रही हैं।
और पढो »