दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को वोटिंग के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं चुनावों के नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान बुधवार को होगा। उन्होंने बुधवार के दिन को वोटिंग के लिए चुनने के पीछे की वजह भी बताई। बुधवार को ही वोटिंग के लिए क्यों चुना?मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव की तरह, दिल्ली में भी मतदान बुधवार को होगा। ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डाल सकें, इसलिए बुधवार का दिन चुना
गया है। नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। नामांकन की जांच 18 जनवरी को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। कुमार ने कहा कि 10 फरवरी तक पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव निष्पक्ष हो। हम चुनाव में हर प्रकार की गतिविधियों की विशेष जांच करेंगे, जैसा कि बीते चुनाव में किया था। बीते दिनों हुए चुनावों में कई लोगों ने जांच प्रक्रिया का विरोध किया था।वोटर लिस्ट में गड़बड़ के आरोपों को खारिज कियाउन्होंने आगे कहा कि वोटर लिस्ट में गलत एंट्री के आरोपों को सुनकर मुझे बहुत दुख महसूस हुआ। यहां तक कहा गया है कि यह ईवीएम इलेक्शन है। वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई। यहां तक की धीमी मतगणना के आरोप भी लगाए गए। यहां तक कहा गया है कि शाम पांच बजे के बाद मतगणना में तेजी हो जाती है। लिहाजा हम इन सभी सवालों के जवाब देंगे, क्योंकि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम पारदर्शिता के सिद्धांत पर विश्वास रखते हैं।ईवीएम को लेकर दिया जवाबमुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम को लेकर हैक करने के आरोपों में कोई दम नहीं है। कोर्ट ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि ईवीएम से किसी भी प्रकार की छेड़खानी हो सकती है। लेकिन, ईवीएम पर शक जताकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया, जो कि एक लोकतांत्रिक देश में शोभनीय व्यवहार नहीं है। चुनाव के सात आठ दिन पहले ही ईवीएम सील हो जाती है। उसे तैयार कर लिया जाता है। ईवीएम में अवैध वोट की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। ईवीएम से चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है, जिस पर किसी भी प्रकार का सवाल नहीं उठाया जा सकता
CHUनाव दिल्ली RAJIV KUMAR ईवीएम वोटर लिस्ट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 5 फरवरी को होगा वोटिंगदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी 2025 को वोटिंग होगी. 8 फरवरी को गिनती होगी और उसी दिन शाम तक परिणाम आएंगे.
और पढो »
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलानदिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषितइलेक्शन कमीशन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी, 2025 को मतदान और 8 फरवरी, 2025 को परिणाम की घोषणा की है
और पढो »
दिल्ली चुनाव: 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को परिणाम!राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को गिनती की घोषणा की। उन्होंने ईवीएम, वोटिंग लिस्ट और वोट प्रतिशत पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब शायराना अंदाज में दिया।
और पढो »
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख घोषितदिल्ली के विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। चुनाव आयोग ने दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी है।
और पढो »
मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख घोषित, 5 फरवरी को वोटिंगअयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 10 जनवरी से नामांकन शुरू होंगे।
और पढो »