Beyond the Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण विमान सेवाएं प्रभावित

खबरें समाचार

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण विमान सेवाएं प्रभावित
दिल्ली-एनसीआरधूल भरी आंधीमूसलाधार बारिश

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। दिल्ली में बृहस्पतिवार दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आए अचानक बदलाव ने विमान सेवाओं को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया।

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। दिल्ली में बृहस्पतिवार दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आए अचानक बदलाव ने विमान सेवाओं को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया। तेज धूल भरी आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आलम यह रहा कि दिल्ली आ रही करीब एक दर्जन उड़ानों को ऐन वक्त पर दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमानों को घंटों की देरी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने लगीं। मौसम के इस रूप को देखते हुए एटीसी ने सुरक्षा के लिहाज से प्रस्थान के लिए तैयार उड़ानों को ''होल्ड'' पर रहने के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि, मौसम साफ होने पर विमानों की रवानगी शुरू तो हुई, लेकिन तब तक कई उड़ानें एक से दो घंटे की देरी से पिछड़ चुकी थीं। इस दौरान रनवे और टर्मिनल्स पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। खराब विजिबिलिटी के कारण दिल्ली में लैंडिंग सुरक्षित न होने पर हवा में चक्कर काट रहे विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट की ओर रवाना किया गया। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल थीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में जिन्हें डाइवर्जन का सामना करना पड़ा, वे बैंकाक, फुकेट और मस्कट से दिल्ली आ रही थी। वहीं प्रभावित घरेलू उड़ानें मुंबई, गोवा, कोलकाता, प्रयागराज, जम्मू, पुणे, पूर्णिया और अमृतसर से दिल्ली आ रही थी। इन्हें लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में लैंड कराया गया। उड़ानों में डायवर्जन और भारी विलंब के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले कई यात्रियों की उड़ानें छूट गईं। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज की आहट होते हुए डायल ने यात्रियों ने सलाह जारी करते हुए कहा कि एयरपोर्ट रवाना होने से पहले बेहतर होगा कि आप अपनी उड़ान की अद्यतन स्थिति की जांच कर लें ताकि परेशानी से बचें.

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। दिल्ली में बृहस्पतिवार दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आए अचानक बदलाव ने विमान सेवाओं को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया। तेज धूल भरी आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आलम यह रहा कि दिल्ली आ रही करीब एक दर्जन उड़ानों को ऐन वक्त पर दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमानों को घंटों की देरी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने लगीं। मौसम के इस रूप को देखते हुए एटीसी ने सुरक्षा के लिहाज से प्रस्थान के लिए तैयार उड़ानों को ''होल्ड'' पर रहने के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि, मौसम साफ होने पर विमानों की रवानगी शुरू तो हुई, लेकिन तब तक कई उड़ानें एक से दो घंटे की देरी से पिछड़ चुकी थीं। इस दौरान रनवे और टर्मिनल्स पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। खराब विजिबिलिटी के कारण दिल्ली में लैंडिंग सुरक्षित न होने पर हवा में चक्कर काट रहे विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट की ओर रवाना किया गया। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें शामिल थीं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में जिन्हें डाइवर्जन का सामना करना पड़ा, वे बैंकाक, फुकेट और मस्कट से दिल्ली आ रही थी। वहीं प्रभावित घरेलू उड़ानें मुंबई, गोवा, कोलकाता, प्रयागराज, जम्मू, पुणे, पूर्णिया और अमृतसर से दिल्ली आ रही थी। इन्हें लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में लैंड कराया गया। उड़ानों में डायवर्जन और भारी विलंब के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबा इंतजार करना पड़ा। कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले कई यात्रियों की उड़ानें छूट गईं। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज की आहट होते हुए डायल ने यात्रियों ने सलाह जारी करते हुए कहा कि एयरपोर्ट रवाना होने से पहले बेहतर होगा कि आप अपनी उड़ान की अद्यतन स्थिति की जांच कर लें ताकि परेशानी से बचें

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

दिल्ली-एनसीआर धूल भरी आंधी मूसलाधार बारिश इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विमान सेवाएं

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें



Render Time: 2026-08-14 00:42:30