भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज दिल्ली में नये मुख्यमंत्री का चयन करेगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा।
दिल्ली में नये मुख्यमंत्री के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक अब मंगलवार को होगी। सोमवार को होने वाली इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। हालांकि, इस पद के लिए किसे चुना जाएगा, इसका अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार पहले यह बैठक सोमवार को आयोजित होने की थी, लेकिन अब इसे मंगलवार को किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा की
जाएगी और उसके बाद मंगलवार को विधायक दल के नेता का चयन होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हो सकता है। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करके 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। भाजपा ने शानदार जीत के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माने जाने वालों में प्रवेश वर्मा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को पराजित किया था। वह जाट बिरादरी से आते हैं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। इसके अलावा पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में कई नेताओं का मानना है कि राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी नेतृत्व नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक पर दांव लगा सकता है
भाजपा दिल्ली मुख्यमंत्री विधायक दल चुनाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली में नए सीएम का शपथ ग्रहण 18 फरवरी कोनई दिल्ली में बीजेपी को 27 सालों बाद सत्ता मिली है। 18 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में होगा। भाजपा विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को होगी।
और पढो »
दिल्ली में नया मुख्यमंत्री 20 फरवरी को होगा घोषितदिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की 20 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।
और पढो »
भाजपा का दिल्ली में बहुमत, आतिशी करेंगे इस्तीफा, नए मुख्यमंत्री का चयन आजदिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली में सत्ता वापस हासिल की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस दिल्ली में जीरो रही।
और पढो »
BJP दिल्ली विधायक दल की बैठक: दिल्ली में नई सरकार के गठन की तैयारीभारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक सोमवार यानी 17 फरवरी को दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगी. इस मीटिंग में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है. मीटिंग में बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे.
और पढो »
दिल्ली में भाजपा की सरकार, मुख्यमंत्री कौन ?भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता पर कब्जा जताया है। विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए 7 चेहरे सबसे आगे हैं।
और पढो »
Delhi New CM: दिल्ली में कल होने वाली BJP विधायक दल की बैठक टली, नई तारीख का जल्द एलानदिल्ली में सरकार गठन को लेकर थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक कल यानी 17 फरवरी को होनी थी लेकिन अब यह टल गई है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाना था। यह बैठक दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जानी थी। अब नए तारीख का जल्द ही एलान...
और पढो »