दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह हल्की धुंध छाए रहती है, लेकिन दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।
दिल्ली -एनसीआर में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह हल्की धुंध छाए रहती है, लेकिन दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन में अच्छी धूप रहेगी। आगे चलकर फरवरी माह में कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया, झांसी, मेरठ और सहारनपुर में
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ेगा। राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री, राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।\हरियाणा और पंजाब में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। 8 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ के कारण बादल छाए और बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन आज मौसम लगभग साफ है। हालांकि, 9 से 11 फरवरी तक बारिश पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की तरफ जा सकती है। 9 और 10 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बिहार में भी दिनभर तेज हवा चल रही हैं, जिससे ठंडक का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन में खिली धूप गर्मी का अहसास दिला रही है। हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम बदलने का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी हिमालय में सक्रिय हो रहे विक्षोभ मौसम से न्यूतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है
मौसम दिल्ली बारिश पश्चिमी विक्षोभ तापमान उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा पंजाब बिहार
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, बारिश की उम्मीददिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान के साथ वसंत मौसम का आगमन हुआ है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारी बर्फबारी की संभावना है।
और पढो »
हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव, कोहरा से परेशानीहरियाणा, दिल्ली एनसीआर में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण कोहरा से परेशानी बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
और पढो »
दिल्ली में कोहरा और गर्मी का अनुमान, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ी क्षेत्रों मेंदिल्ली में शनिवार को हल्का कोहरा छाए रहेगा और दिन में तापमान बढ़ने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी ला सकता है।
और पढो »
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कीहिमाचल प्रदेश में सोमवार दोपहर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमपात, वर्षा, शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
और पढो »
दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंडदिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। आज से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। धूप का प्रभाव कम होगा और बारिश की संभावना है।
और पढो »
पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली-एनसीआर में ठंड लौटेगीउत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जनवरी के आखिरी हफ्ते में तापमान में गिरावट और ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में गिरावट होगी।
और पढो »