Beyond the Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे गौतम गंभीर, सवाल का ऐसे दिया जवाब

United States News News

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे गौतम गंभीर, सवाल का ऐसे दिया जवाब
United States Latest News,United States Headlines

पूर्वी Delhi संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं गौतम गंभीर

पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर भले ही बहुत व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन अगर उनको दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाए, तो वो इससे पीछे नहीं हटेंगे. वो दिल्ली की अगुवाई करने के लिए एक और बड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर से जब सवाल किया गया कि क्या वो उत्तर प्रदेश जैसी व्यवस्था पर सहमति जताएंगे, जहां तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने के लिए कहा गया था? इस पर बीजेपी सांसद गंभीर ने कहा, 'एक बड़ी जिम्मेदारी सम्मान की बात होगी. यह एक मुकम्मल सपना होगा.' फिलहाल गौतम गंभीर अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को हल करने और चुनौतियों से निपटने में बिजी हैं. उन्होंने पूर्वी दिल्ली में कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई को धीरे-धीरे कम करने का वादा किया है. इसी मकसद से उन्होंने गुरुवार को एक 'बैलिस्टिक सेग्रीगेटर' का उद्घाटन किया. हालांकि गंभीर ने इसकी डेडलाइन बताने से इनकार कर दिया कि कब तक कूड़े के पहाड़ खत्म कर दिए जाएंगे. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वो इस दिशा में काम कर रहे हैं. बीजेपी सांसद गंभीर ने अपने संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा लगवाया है और अब वो अपने क्षेत्र में एंबुलेंस तैनात करने की कोशिश में लगे हुए हैं. बीजेपी सांसद गंभीर ने दिल्ली का आम आदमी पार्टी सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी सरकार ने पूरी दिल्ली में वाईफाई लगाने और बसों में महिला यात्रियों के लिए मार्शलों की नियुक्ति करने का वादा किया था, लेकिन उसने अभी तक पूरा नहीं किया है. उन्होंने कहा कि किसी को ऐसा वादा नहीं करना चाहिए, जिसको पूरा न किया जा सकता हो.वहीं, गौतम गंभीर दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को जल्द लागू करने की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की मांग से अलग राय रखते हैं. बीजेपी सांसद गौतम गंभीर का कहना है कि इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है. हालांकि जब भी दिल्ली में एनआरसी लागू किया जाए, तो बीजेपी सरकार द्वारा ही लागू किया जाना चाहिए और फुलप्रूफ होनी चाहिए. आपको बता दें कि राजनीति में कदम रखने और बीजेपी में शामिल होने से पहले गंभीर ने राष्ट्रवादी नजरिए से ताबड़तोड़ ट्वीट किए थे.लोकसभा चुनाव के दौरान आतिशी के खिलाफ अपमानजनक पंफलेट बांटने के आरोप पर गौतम गंभीर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए किसी पर ऐसे आरोप लगाना पूरी तरह गलत है. इस तरह की निचले स्तर की राजनीति अच्छे लोगों को इसमें प्रवेश करने से रोकती है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान गौतम गंभीर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ अपमानजनक पंप्लेट बांटने के आरोप लगे थे. हालांकि गंभीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Maharashtra Assembly Polls: संजय निरुपम ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोपMaharashtra Assembly Polls: संजय निरुपम ने दिए कांग्रेस छोड़ने के संकेत, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोपMaharashtra Assembly Polls मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम ने जाहिर की नाराजगी कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप।
Read more »

संघर्षों भरी है ऋषभ पंत के आग में तपकर कुंदन बनने की कहानीसंघर्षों भरी है ऋषभ पंत के आग में तपकर कुंदन बनने की कहानीRishabh Pant Birthday: ऋषभ पंत भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह ना बना पाए हों, लेकिन उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है। वे टेस्ट कैप पहनने के साथ ही सभी को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
Read more »

शरद के समधी, लालू के दामाद बने हैं हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवारशरद के समधी, लालू के दामाद बने हैं हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवारकांग्रेस ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेडीयू के बागी नेता शरद यादव को भी खुश करने की कवायद की है.
Read more »

महाराष्ट्र चुनाव: कामकाज के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कटे भाजपा दिग्गजों के टिकटमहाराष्ट्र चुनाव: कामकाज के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कटे भाजपा दिग्गजों के टिकटमहाराष्ट्र चुनाव: कामकाज के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कटे भाजपा दिग्गजों के टिकट BJP4Maharashtra BJP4India MaharashtraAssemblyPolls MaharashtraAssemblyElections2019 MaharashtraElections MaharashtraElections2019 maharashtra Dev_Fadnavis
Read more »

'आरे' पर उद्धव ठाकरे बोले, सरकार बनने के बाद पेड़ों का कत्ल करने वालों को देखेंगे'आरे' पर उद्धव ठाकरे बोले, सरकार बनने के बाद पेड़ों का कत्ल करने वालों को देखेंगे'आरे' पर उद्धव ठाकरे बोले, सरकार बनने के बाद पेड़ों का कत्ल करने वालों को देखेंगे AareyForest Aarey ShivsenaComms
Read more »

गौतम गंभीर का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज- बाबू जी धीरे चलना...गौतम गंभीर का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज- बाबू जी धीरे चलना...बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सड़कों पर गड्ढों को लेकर तंज कसने के लिए एक पुरानी हिंदी फिल्म के गाने में कुछ बदलाव कर ट्वीट किया है. 1954 में रिलीज हुई गीता दत्त की फिल्म के गाने बाबू जी धीरे चलना.. के बोल का गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ उनके सड़कों पर गड्ढों के खिलाफ चलाए गए अभियान पर निशाना साधा है.
Read more »



Render Time: 2026-05-30 13:44:59