मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को धूप निकली लेकिन सुबह कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, रिज में 6.8, लोधी रोड में 7.
4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 58 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा। बुधवार को जब लोग सोकर उठे तो कोहरा छाया रहा। लेकिन, जैसे ही दिन चढ़ने लगा वैसे ही धूप खिल गई। दोपहर में अच्छी तेज धूप खिली। ऐसे में कई दिनों बाद लोगों ने अच्छी धूप का आनंद लिया। आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए घने से घना कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह व शाम ठंड सताएगी। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। साथ ही, तीन दिन तक अधिकतम तापमान बढ़ा रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है। हालांकि, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, शुक्रवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी
WEATHER DELHI COHERA SUN TEMPERATURE
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
दिल्ली में अगले तीन दिन कोहरा और ठंडमौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
और पढो »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली में कोहरे और ठंड का प्रकोपपहाड़ों में बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली में ठंड बढ़ी, कोहरा छायादिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए Yellow अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »