दिल्ली में शुक्रवार को रिकॉर्ड बारिश आई। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश और रविवार व सोमवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 42.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वर्ष 1923 के बाद दिसंबर में इतनी ज्यादा बारिश पांचवीं बार दर्ज की गई। 13 दिसंबर, 2019 को 33.5 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में शुक्रवार सुबह दिल्ली में मध्यम से तेज स्तर की बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.6 डिग्री रहा। इसमें 24 घंटे में 9.
5 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक बारिश डीयू इलाके में रिकॉर्ड की गई, जबकि पूसा केंद्र में 35 मिमी, लोधी रोड में 34.2, पालम में 31.4, रिज में 30.4, सफदरजंग में 30.2 व आया नगर में 18.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बारिश और रविवार व सोमवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इधर, स्मॉग के कारण दिन में ही बारिश के बीच अंधेरा छाया रहा। ऐसे में वाहन चालकों ने लाइट जलानी पड़ी। सफदरजंग में सुबह सात बजे के दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम केंद्र में सुबह साढ़े दस बजे तक दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा
बारिश कोहरा दिल्ली मौसम विभाग सफदरजंग
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »
राजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कियाराजस्थान में शीतलहर के बीच बारिश ने सर्दी को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर, कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में ठंड का प्रकोप, बारिश और कोहरा का अलर्टउत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर की चपेट में है. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है. दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने दिसंबर 25, 26 और 28 को दिल्ली में कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है.
और पढो »
दिल्ली में 27 साल के रिकॉर्ड बारिश, कोहरा और ठंड बढ़ेगीदिसंबर में दिल्ली में 27 साल के रिकॉर्ड बारिश हुई। दिन भर बारिश से राजधानी में राजधानी में 30.2 एमएम बारिश हुई। इस बार दिसंबर में हुई सबसे अधिक बारिश है। यह 1997 से 2024 तक के बीच यह दिसंबर में हुई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले यह रेकॉर्ड 1997 के नाम था। उस साल दिसंबर में 71.8 एमएम बारिश हुई थी। बारिश के मामले में अब 2024 का दिसंबर ऐतिहासिक तौर पर पांचवें पायदान पर आ गया है।
और पढो »
दिल्ली में ठंड और कोहरापहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है और कोहरा छा गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
और पढो »