दिल्ली चुनाव में यमुना विवाद का गहरा प्रभाव

राजनीति समाचार

दिल्ली चुनाव में यमुना विवाद का गहरा प्रभाव
दिल्ली चुनावयमुना विवादआम आदमी पार्टी
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में मतदान जारी है, 1.50 करोड़ वोटर दिल्ली की नई सरकार चुन रहे हैं। यमुना विवाद के मुद्दे ने इस चुनाव को प्रभावित किया है। अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर है।

नई दिल्ली में दिल्ली चुनाव के लिए 1.

50 करोड़ वोटरों ने अपना मतदान शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की हैट्रिक जीत के सवाल के साथ ही, भाजपा का 27 साल का सूखा खत्म होगा या कांग्रेस की किस्मत बदलेगी, इन सब सवालों का जवाब 8 फरवरी को मिलेगा। दिल्ली चुनावों में यमुना में जहर वाले मुद्दे ने सबसे अधिक ध्यान खींचा है। 27 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के जरिए दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में जहर मिला दिया है। इस आरोप पर भाजपा ने हमलावर होकर चुनाव आयोग तक में शिकायत कर दी। भाजपा ने यमुना विवाद को सियासी हथियार के रूप में भुनाने की कोशिश की। भाजपा की पूरी टीम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस मामले में कूद गए। 29 जनवरी को सीएम सैनी ने यमुना का पानी पीकर केजरीवाल के दावों को फुसफुसाने की कोशिश की। केजरीवाल ने यमुना के पानी पीने की चुनौती दी थी। इस चुनौती का स्वीकार करते हुए सैनी ने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के निकट यमुना नदी के घाट का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने यमुना के पानी की कुछ घूंट पिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं और उन्हें हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। यमुना विवाद पर सैनी ने केजरीवाल को आगे भी घेरा था। उन्होंने वजीरावाद घाट पर केजरीवाल को यमुना में नहाने की चुनौती दी थी। अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी अरविंद केजरीवाल को घेरा था। अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित होने दिया है और दिल्लीवासियों को इसका पानी पीने के लिए मजबूर किया। वहीं, भाजपा के चीफ जेपी नड्डा ने यमुना विवाद पर केजरीवाल के आरोपों को नकारा और केजरीवाल को ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ करार दिया। उन्होंने कहा अरविंद केजीरावल दिल्ली और हरियाणा के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। वह लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह राजनीति में बने रहने के लायक नहीं हैं। राहुल गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी। आज जब दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है, ऐसे में सुबह-सुबह भाजपा नेता प्रवेश वर्मा यमुना किनारे पहुंचे। उन्होंने यमुना घाट पर वोट डालने से पहले पूजा की। मां यमुना को प्रणाम किया। इसके बाद वह अपना वोट डालने निर्माण भवन पहुंचे। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं। आंकड़ों की मानें तो अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में इस सीट पर कांटे की टक्कर है। अब देखने वाली बात है कि दिल्ली चुनाव में सैनी वासुदेव की भूमिका निभाकर भाजपा (कृष्ण की तरह) को यमुना पार करवा पाते हैं या नहीं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

दिल्ली चुनाव यमुना विवाद आम आदमी पार्टी भाजपा कांग्रेस अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा नायब सिंह सैनी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली का चुनाव यमुना पर क्यों?: Saurabh Bhardwajदिल्ली का चुनाव यमुना पर क्यों?: Saurabh BhardwajDelhi Election 2025 | दिल्ली का चुनाव यमुना पर क्यों?: Saurabh Bhardwaj | NDTV Election Carnival
और पढो »

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लेने और चुनाव समितियों के साथ बैठकें करने जा रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे।
और पढो »

दिल्ली में यमुना नदी के पानी में जहरीला अमोनिया, जल संकट गहरादिल्ली में यमुना नदी के पानी में जहरीला अमोनिया, जल संकट गहरादिल्ली में यमुना नदी के पानी में जहरीला अमोनिया का स्तर बढ़ने से जल संकट गहरा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी हरियाणा सरकार से मिलकर दिल्लीवासियों को प्यासा मारने की कोशिश कर रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है।
और पढो »

पौराणिक युग से आधुनिक पॉलिटिक्स के केमिकल काल तक... यमुना की बेबसी की हिस्ट्री और केमिस्ट्री!पौराणिक युग से आधुनिक पॉलिटिक्स के केमिकल काल तक... यमुना की बेबसी की हिस्ट्री और केमिस्ट्री!दिल्ली में चुनाव है और चुनाव की इस गहमा-गहमी के बीच यमुना भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनकर उभरी है. दावा किया जा रहा है कि यमुना में जहर है. आरोप लग रहे हैं कि यमुना का जल पीने तो क्या आचमन के लायक भी नहीं है. दिल्ली की बड़ी रिहायश आज भी पानी की कमी से जूझ रही है. यमुना, जो दिल्ली में नालों का संगम बन गई है, जिसमें केमिकल के झाग जब-तब बहते नजर आते हैं.
और पढो »

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान प्रतिशत का विश्लेषण। इसमें 699 उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट है।
और पढो »

दिल्ली चुनाव में संघ परिवार का प्रभावदिल्ली चुनाव में संघ परिवार का प्रभावराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक और संघ परिवार के विभिन्न संगठन दिल्ली विधानसभा चुनाव में सक्रिय हैं। संघ, बीजेपी से जुड़े संगठनों के साथ मिलकर, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और अपने समर्थन को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 11:57:49