दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे

राजनीति समाचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे
दिल्ली चुनावAAPBJP
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

दिल्ली के लोगों ने अपनी सरकार का चुनाव कौन करेगा, इसका पता आज शाम तक चल जाएगा। 70 विधानसभा सीटों के मतों काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू होगी और परिणाम दोपहर 12 बजे तक आ जाएंगे। AAP, BJP और कांग्रेस तीनों ही जीत का दावा कर रहे हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। पूरे देश की नजरें इन नतीजों पर लगी हुई हैं। 70 विधानसभा सीटों की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगले 5 साल किसकी सरकार होगी। चुनाव के नतीजे eci.gov.in या results.eci.gov.

in पर भी देखे जा सकते हैं। AAP, BJP और कांग्रेस तीनों ही जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि एग्जिट पोल के अनुसार, BJP को बहुमत मिलने का अनुमान है। साल 2013, 2015 और 2020 में AAP ने दिल्ली में जीत हासिल की थी। BJP के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। BJP 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करना चाहती है। वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव अहम है। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। कांग्रेस भी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है। हालांकि इस बार भी एग्जिट पोल में कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं दिख रहा है। कुछ घंटों में सब साफ हो जाएगा। दिल्ली के लोगों ने किस पार्टी को अपना समर्थन दिया है।मतगणना की तैयारी पूरी वोटों के काउंटिंग के लिए 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से लाइव काउंटिंग देखी जा सकती है। नॉर्थ दिल्ली की 8 विधानसभाओं के लिए 2, नॉर्थ-ईस्ट की 5 विधानसभाओं के लिए भी 2, नई दिल्ली की 6 विधानसभाओं के मतों की गणना के लिए 3 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। शाहदरा और साउथ जिले के 5-5 विधानसभाओं के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। 19 स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखी गई हैं। प्रत्येक स्ट्रॉन्ग रूम में थ्री-टियर सिक्योरिटी सिस्टम है। मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमने (मतगणना के दिन) सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत कर्मियों को ही जाने की अनुमति होगी, जहां मोबाइल फोन का उपयोग सख्त वर्जित होगा।’सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद दिल्ली में मतों की काउंटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौंबद इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस नजरें रख रही हैं। दो कंपनियों के अर्धसैनिक बलों को मतगणना केंद्रों के अंदर तैनात किया गया है, जबकि बाहरी घेरे में दिल्ली पुलिस के जवानों की निगरानी है। यह सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे जारी रहेगी। मतगणना केंद्रो के आसपास भी पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। मतगणना केंद्रो के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाएगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

दिल्ली चुनाव AAP BJP कांग्रेस मतगणना परिणाम

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लेने और चुनाव समितियों के साथ बैठकें करने जा रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे।
और पढो »

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार आज समाप्तदिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार आज समाप्तदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रचार कार्यक्रम आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएंगे।
और पढो »

जेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेजेपी नड्डा दिल्ली में चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगेभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे और चुनाव समितियों के साथ बैठकें करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे।
और पढो »

राजधानी में विधानसभा चुनाव, 40 लाख रुपये तक खर्च सीमाराजधानी में विधानसभा चुनाव, 40 लाख रुपये तक खर्च सीमादिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव खर्च सीमा 40 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार तय कर दी गई है।
और पढो »

राहुल गांधी दिल्ली में 13 जनवरी को करेंगे पहली जनसभाराहुल गांधी दिल्ली में 13 जनवरी को करेंगे पहली जनसभादिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी पहली जनसभा 13 जनवरी को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाद्रा और कन्हैया कुमार भी चुनाव अभियान में शामिल होंगे।
और पढो »

दिल्ली चुनाव परिणाम: सुरक्षित ईवीएम की गिनती आज शुरू, परिणाम शाम तकदिल्ली चुनाव परिणाम: सुरक्षित ईवीएम की गिनती आज शुरू, परिणाम शाम तकदिल्ली के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज शाम तक आएंगे। शनिवार सुबह 7 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सभी वोटिंग मशीनों को 70 अलग-अलग स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है, जिन्हें ट्रिपल लेयर की सुरक्षा दी गई है। ईवीएम की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 17:12:18