दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है, दोपहर में तेज धूप और सुबह-रात में हल्की ठंड। मौसम विभाग ने फरवरी में भी शुष्क मौसम की बात कही है।
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप हो रही है, जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। लोगों के गर्म कपड़े अब बंद होने लगे हैं। लेकिन क्या दिल्ली से ठंड वाकई चली गई है? इस बार जनवरी में भी मौसम अधिकतर शुष्क रहा है और मौसम विभाग ने कहा था कि फरवरी भी इस बार ऐसी ही रहने वाली है। जनवरी महीने में बारिश की कमी देखी गई और फरवरी महीने में अभी तक बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। ऐसे में जब हवा में नमी नहीं होती है तो पानी के कण सूरज से आने
वाले विकिरण को सोख नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में तापमान बढ़ने लगता है। दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज। आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानी आज भी दिल्ली में मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा, दोपहर में अच्छी धूप निकलेगी जो ठंड के एहसास को कम करेगी। आने वाले दिनों में हल्के-हल्के न्यूनतम तापमान भी बढ़ता नजर आएगा जिससे ठंड में और कमी महसूस होगी। इन दिनों सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखा जा सकता है। कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक?उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान दो डिजिट में चल रहा है। आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि यहां दो दिन तेज सतही हवाएं चलेंगी, जो मौसम को खुशनुमा बनाए रखेंगी। हालांकि यहां भी आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट। अन्य राज्यों का हाल। स्काईमेट के मुताबिक, आज लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों के बाद धीरे-धीरे कम होगा। ये भी देखें
मौसम दिल्ली गर्मी शुष्क बारिश तापमान लखनऊ उत्तर प्रदेश लद्दाख हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर अरुणाचल प्रदेश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव, कोहरा से परेशानीहरियाणा, दिल्ली एनसीआर में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण कोहरा से परेशानी बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
और पढो »
चित्तौड़गढ़ में अचानक ठंड का प्रकोप, तापमान में 5 डिग्री की गिरावटचित्तौड़गढ़ में अचानक ठंड का प्रकोप हुआ है। सोमवार शाम से चली सर्द हवाओं के कारण तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
और पढो »
नागौर में आसमान साफ होने से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछालनागौर में आसमान साफ होने से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछाल आया है। अगले 5 दिन तक मौसम स्थिर बना रहने की संभावना है।
और पढो »
बाड़मेर में तेज सर्दी, बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानीबाड़मेर में तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है और सर्दी बढ़ गई है। ठंड के चलते स्कूली बच्चे ऊनी कपड़ों से ढके हुए स्कूल पहुंच रहे हैं।
और पढो »
फरीदाबाद में साफ मौसम, ठंड बनी रहीफरीदाबाद में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन ठंड बरकरार रही। तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास बना हुआ है।
और पढो »
दिल्ली में ठंड बढ़ गई, कोहरा से 45 ट्रेनें लेटदिल्ली में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं.
और पढो »